Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रासायनिक विशल्कन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रासायनिक विशल्कन (chemical peeling) एक तकनीक है जिससे त्वचा के रंग-रूप को बेहतर बनाया जाता है। इसका उपयोग प्रायः चेहरे की त्वचा को सुन्दर बनाने में किया जाता है। इसके लिये प्रायः एक रासायनिक विलयन का उपयोग किया जाता है जो मृत त्वचा को हटाने में मदद करती है। इसके उपरान्त विकसित नयी त्वचा पहले से अधिक चिकनी होती है। == ग्लाईकोलिक एसिड == आजकल बाज़ार में कई तरह के रासायनिक पील उपलब्ध हैं, इनमे से ग्लाईकोलिक एसिड पील सबसे काम हानिकारक एवं सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसका मुख्य कारण हैं ग्लाईकोलिक एसिड का प्राकृतिक होना हैं। यह मुख्यत गन्ने में पाया जाता हैं एवं यह अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड समूह का प्रतिनिधित्व करता हैं। ग्लाईकोलिक एसिड सेब के मास्क में भी पाया जाता है। यह अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड समूह का प्रमुख अव्यय हैं। === उपयोग === ग्लाईकोलिक एसिड पील का सौंदर्य प्रसाधन में बहुत अधिक उपयोग किया जाता हैं। यह त्वचा के ऊपरी सतह में जमी धुल एवं गंदगी को साफ़ करता हैं। प्राकृतिक तत्वों से बने होने के कारण इसकी लोकप्रियता काफी अधिक हैं। हालांकि अब कृतिम् तौर पर भी इनका निर्माण होने लगा हैं। ग्लाईकोलिक एसिड का उपयोग कई तरह के उत्पादों में होता हैं इनमे फेस क्लीन्ज़र्स, सेरम्स, मॉइस्चरिज़ेर्स एवं आँखों का क्रीम शामिल है। ग्लाईकोलिक एसिड का एक प्रमुख रूप से किया जाने वाला उपयोग है ग्लाईकोलिक फ़ेशियल। यह एक प्रकार का त्वचा देखभाल उपचार (स्किन केयर ट्रीटमेंट) है, जहां अल्फा ह्यड्रोक्सि एसिड को त्वचा पर लगाया जाता है ताकि गंदिगी और तेल को हटाया जा सके और लाइन (लाइन्स), झुर्रियाँ (रिंकल्स) और यहां तक कि बाह्य त्वचा टोन (आउट स्किन टोने) को कम किया जा सके। इन्हे चेहरे पर लगाकर कुछ देर छोड़ देते हैं एवं कितनी देर तक चेहरे पर लगा कर रखना हैं यह उत्पाद में ग्लाईकोलिक एसिड पील की मात्रा निर्भर करता हैं। यह त्वचा के भीतरी हिस्सों पर पहुँचकर त्वचा को संतुलित करता हैं। === ग्लाईकोलिक एसिड पील के लाभ === त्वचा की रौनक को बरक़रार रखता हैं। उभरी हुई रेखाओं को कम करता हैं। सामान्य तौर पर पिगमेंटेशन से होने वाली बीमारियों को कम करता हैं। यह एक्ने को कम एवं त्वचा में दिखने वाली छिद्रों को कम करता हैं। यह कोलेजन वृद्धि को बढ़ावा देता हैं। उम्र वृद्धि के चलते होने वाली त्वचा की समस्याओं को कम करता हैं। === इनका प्रयोग किन व्यक्तियों पर किया जाये === हर उम्र के महिला एवं पुरूषों पर इनका प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति जिनकी त्वचा एक्ने से प्रभावित हैं। ग्लाईकोलिक एसिड पील अन्य रासायनिक पीलों से कम हानिकारक हैं। === छोटी सी चेतावनी === इसके उपयोग से त्वचा का कम नुकसान होता हैं, इनके उपयोग का त्वचा पर तुरंत ही लाभदायक असर दिखने लगता हैं। यदपि इस प्रसाधन के कई सारे फ़ायदे हैं पर इनके उपयोग में सावधानी बरतना ज़रूरी है अन्यथा कई नुकसान भी हो सकते हैं। अतः जहाँ तक संभव होफ़ेशियल को उन्ही लोगों द्वारा करवाना चाहिए जो प्रशिक्षित पेशेवर (ट्रेंड प्रोफेशनल्स) होते है। == सन्दर्भ ==