411 REFERENCE · Wikipedia
बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान इन्दौर स्थित एक संस्थान है जो ग्रामीण तथा जनजातीय महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है जिनको विद्यालय जाने का अवसर नहीं मिला या जिन्होने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। ज्ञातव्य है कि भिलाला जनजाति में 'बरली' लड़कियों का एक बहुत ही सामान्य नाम है। इस संस्था का मानना है कि महिलाएँ समाज की केन्द्रीय स्तम्भ हैं। यह सम्स्थान इन्दौर के उत्तरी भाग में स्थित है।
इस संस्थान में प्रशिक्षण पाने वाली अधिकांश महिलाएँ पश्चिमी मध्य प्रदेश से आती हैं। यहाँ सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े (जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, शारीरिक रूप से विकलांग, अनाथ, विधवा, परित्यक्ता आदि को प्राथमिकता दी जाती है। छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कांकेर, इमलीपाड़ा में इसकी तीन शाखाएँ हैं जहाँ की व्यवस्था बरली से प्रशिक्षण-प्राप्त लड़कियाँ चलातीं हैं।
बाहरी कड़ियाँ
बरली ग्रामीण महिला विकास संस्थान का जालघर
श्रेणी:महिला सशक्तीकरण