Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चेका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऑल-रशियन एक्स्ट्राऑर्डिनरी कमीशन ru Всероссийская чрезвычайная комиссия no yes GPU 5th anniversary emblem.png 150px 1917 12 20 1922 02 6 जीपीयू *2 गोरोखोवाया स्ट्रीट, पेत्रोग्राद लुब्यंका स्क्वायर, मॉस्को फ़ेलिक्स द्ज़ेरज़िन्स्की (1917–1918) जेकब्स पीटर्स (1918) गुप्त पुलिसखूफ़िया एजेंसी काउंसिल ऑफ़ पीपल्स कमिसर्स फ़ेलिक्स द्ज़ेरज़िन्स्की (1918–1922) चेका, रूसी क्रांति के बाद बोल्शेविकों द्वारा स्थापित पहली सोवियत गुप्त पुलिस थी। यह एक संगठन था जिसकी स्थापना २० दिसंबर १९१७ को व्लादिमिर लेनिन के नेतृत्व वाली सोवियत रूस सरकार ने की थी। इसके पहले प्रमुख फेलिक्स द्ज़ेरज़िन्स्की थे। चेका का मुख्य उद्देश्य बोल्शेविक सत्ता की रक्षा करना था। स्थापना और कार्य चेका को राज्य की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। उसे बोल्शेविक शासन के सभी राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिेए भी उपयोग में लाया जाने लगा। यह सीधे सुप्रीम सोवियत परिषद के निर्देश पर बिना मुकदमे के गिरफ्तारी, कैद, यातना, यहाँ तक कि मृत्यु दंड भी देने लगी थी। चेका ने श्रम शिविरों की गुलाग प्रणाली पर निगरानी रखी, खाद्यान्न ज़ब्ती की तथा किसानों और मज़दूरों के विद्रोह को भी दबाने का भी काम किया। चेका संगठन के पास लाल सेना की वफ़ादारी की निगरानी और देश की सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी थी। चेका ने व्लादिमीर लेनिन निर्देश पर सामूहिक गिरफ्तारियाँ कीं, लोगों को कारावास दिया, उन्हें यातनाएँ दीं और बिना किसी मुक़दमे के फाँसी देने का काम किया, जिसे "लाल आतंक" की संज्ञा दी गई। नामकरण आधिकारिक पदनाम आरएसएफएसआर के पीपुल्स कमिसर्स काउंसिल के तहत प्रति-क्रांति और तोड़फोड़ का मुकाबला करने वाला यह एक अखिल रूसी विशेष (या आपातकालीन) आयोग था। (रूसी में: Всероссийская чрезвычайная комиссия по борьбе с контрреволюцией и саботажем при Совете народных комиссаров РСФСР, Vserossiyskaya chrezvychaynaya komissiya po borbe s kontrrevolyutsiyey i sabotazhem pri Sovete narodnykh komisarov RSFSR) वर्ष १९१८ में इसका नाम बदलकर ऑल-रशियन एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कमीशन कर दिया गया जो प्रतिक्रांति, मुनाफ़ाखोरी और भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए बना था। वर्ष १९२१ में, गणराज्य की आंतरिक रक्षा के लिए कम-से-कम 2,00,000 था सैनिक नियुक्त थे। ये सैनिक गुलाग व्यवस्था चलाते थे, खाद्यान्न की माँग करते थे, राजनीतिक विरोधियों को गुप्त रूप से गिरफ्तार कर उन्हें नज़रबंद करते थे, उन्हें यातना देते थे और शीघ्र ही मृत्युदंड भी दे दिया करते थे। उन्होंने मज़दूरोंब्रोव्किन व्लादिमीर वर्कर्स‘ अनरेस्ट ऐंड द बोल्शेविक्स‘ रिस्पॉन्स इन 1919 Slavic Review अक्टूबर 1990 49 3 350–373 10.2307/2499983 https://www.cambridge.org/core/journals/slavic-review/article/abs/workers-unrest-and-the-bolsheviks-response-in-1919/67105400318A1F95E57A83AD3AAAAB61 15 अक्टूबर 2025 Workers' Unrest and the Bolsheviks' Response in 1919. en 0037-6779 live, किसानों के विद्रोहों को भी दबाया। 1922 के बाद, चेका समूहों ने पुनर्गठन की एक शृंखला की शुरुआत की; हालाँकि सोवियत नागरिक विभिन्न निकायों के सदस्यों को चेकिस्त कहकर पुकारते रहे। चेका पर बड़े पैमाने पर उन लोगों का नियंत्रण था जो संपन्न पृष्ठभूमि और विविध जातीय समूहों से आते थे। शीर्ष बीस चेकिस्त में से ग्यारह बुर्ज़ुआ या बुर्ज़ुआ-बुद्धिजीवियों से थे। एक धनी ज़मींदारों के परिवार से था। दो औद्योगिक सर्वहारा वर्ग के परिवारों से थे। केवल तीन चेकिस्त किसान थे। तीन की अज्ञात पृष्ठभूमि के थे। बीस में से छह जातीय रूप से रूसी थे। तीन पोलिश यहूदी थे। तीन चेकिस्त लातवियाई थे। दो जातीय रूप से पोलिश थे। एक यूक्रेनी था, एक अज़रबैजानी यहूदी था, एक जॉर्जियाई था, एक अर्मेनियाई था, एक रूसी यूनानी था तथा एक लिथुआनियाई यहूदी था।लैगेट्ट जॉर्ज द चेका : लेनिन्'स पॉलिटिकल पुलिस : द ऑल-रशियन एक्स्ट्राऑर्डिनरी कमीशन फ़ॉर कॉम्बेटिंग काउंटर-रिज़ॉल्यूशन ऐंड सबोटेज, दिसंबर 1917 टू फरवरी 1922 ऑक्सफ़ोर्ड : क्लैरेंडन प्रेस ; न्यूयॉर्क : ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 978-0-19-822552-2 https://archive.org/details/chekaleninspolit0000legg 15 अक्टूबर 2025 en live The Cheka : Lenin's political police : the all-Russian extraordinary commission for combating counter-revolution and sabotage, December 1917 to February 1922 इन्हें भी देखें लाल सेना संदर्भ बाहरी कड़ियाँ चेका द चेका – चेका से संबंधित प्राथमिक स्रोत अर्क का स्पार्टाकस स्कूलनेट संग्रह श्रेणी:संगठन श्रेणी:पुलिस श्रेणी:रूस की राजनीति