411 REFERENCE · Wikipedia
गुप्त गोदावरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राम घाट से लगभग 18 किमी. दूर विंध्य पहाड़ियों के पन्ना श्रेणी में एक गुप्त गुफा है। जिसे गुप्त गोदावरी के नाम से जाना जाता है।https://khabarlahariya.org/gupt-godavari-madhya-pradesh-chitrakoot/ “गुप्त गोदावरी गुफाएं”- चित्रकूट 2020-10-20 Khabar Lahariya (खबर लहरिया) en 2025-12-01 गुप्त गोदावरी में दो गुफाएं है जिसमें एक सूखी है और दूसरी में घुटनों तक पानी का प्रवाह हमेशा रहता है।सूखी गुफा का मुंह काफी संकरा है और पानी वाली गुफा का प्रवेश चौड़ा है लेकिन अंदर जाने पर वह काफी संकरी हो जाती है। गुफाओं से निकलने वाला जल थोड़ा दूर जाकर विलुप्त हो जाता है इसलिए भक्त इसे गुप्त गोदावरी पुकारते हैं क्योंकि पानी कहां से आता है कहां जाता है ये गुप्त है।मान्यता है कि गोदावरी मैया नासिक से अपने माता पिता से छुपकर गुप्त तरीके से वनवास काल के दौरान भगवान राम और माता सीता से मिलने आई थी।
पूरे चित्रकूट में यह सबसे सुंदर और इकलौती प्राकृतिक जगह है यहां पहुंचने के लिए आपको कर्वी रेलवे स्टेशन से चित्रकूट बाय कार बस टेंपो जाना होगा फिर वहां से आप 13 किलोमीटर स्थित गुप्त गोदावरी जा सकते हैं।अगर आप सतना रेलवे स्टेशन उतर रहें है तो वहां से बाय बस कार से लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा करके चित्रकूट से 6 किलोमीटर पहले गोदावरी मोड़ से गोदावरी जा सकते हैं।अनिल विद्यार्थी गुप्त गोदावरी का निवासी हूं स्वतंत्र लेखन करता हूं