Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धनराज पिल्ले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धनराज पिल्ले धनराज पिल्ले 200px|Dhanraj at the Indraprastha University, Delhi 1968 07 16 y खड़की, पुणे, महाराष्ट्र भारत Forward 1992-1993 Indian Gymkhana 78 78 1993 HC Lyon 1994-1997 Selangor HA 7 8 1997-1999 Abahani Ltd. 2000 HTC Stuttgart Kickers 2000-2001 Bank Simpanan Nasional HC 2002 Arthur Andersen HC 2002 Singapore Hockey Federation 2004 Ernst & Young HC 2005 Telekom Malaysia HC 1989– भारत 258 280 Men's field hockey Champions Challenge Kuala Lumpur 2001 Team धनराज पिल्ले (தன்ராஜ் பிள்ளை) (जन्म 16 जुलाई 1968) एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस समय वे भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक हैं। साथ ही, वे कंवर पाल सिंह गिल के निलंबन के पश्चात निर्मित भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी हैं।http://www.hindustantimes.com/storypage/storypage.aspx?id=90876764-7915-4961-a538-14a4fc12135fएंडएंडHeadline=KPS+Gill+sacked+as+Indian+hockey+chiefअगस्त 2021 InternetArchiveBot निजी जीवन धनराज पिल्लै का जन्म महाराष्ट्र के खड़की में तमिल माता-पिता नागालिन्गम पिल्लै और अन्दालम्मा के चौथे पुत्र के रूप में हुआ। जब वे अविवाहित थे तब वे पोवाई में अकेले रहते थे जबकि उनके माता-पिता महाराष्ट्र के खड़की में रहते थे।http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/dhanraj/wizard.htm https://web.archive.org/web/20110510082809/http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/dhanraj/wizard.htm 10 मई 2011 . वे तमिल (मातृभाषा), हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में धाराप्रवाह हैं। प्रारंभिक जीवन पिल्लै ने अपना युवाजीवन ऑर्ड्नन्स फैक्ट्री स्टाफ कॉलोनी में व्यतीत किया, जहां उनके पिता ग्राउंड्समैन (मैदान की देखभाल करने वाले) थे। उन्होंने अपने हुनर को अपने भाइयों और कॉलोनी के मित्रों के साथ ओएफके मैदान की नरम और धूल-भरी सतह पर टूटी हुई लकड़ियों तथा हॉकी की फेंकी हुई गेंदों के साथ खेलते हुए सीखा; वे महान फॉरवर्ड खिलाड़ी और अपने आदर्श मोहम्मद शाहिद की शैली की नकल करने की कोशिश करते थे। वे अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी माँ को देते हैं, जिन्होंने बेहद गरीब होने के बावजूद अपने पांचों बेटों को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। धनराज अस्सी के दशक के मध्य में अपने बड़े भाई रमेश के पास मुंबई चले गए, जो मुंबई लीग में आरसीएफ के लिए खेलते थे। रमेश पहले से ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए खेल चुके थे और उनके मार्गदर्शन ने धनराज को एक द्रुत गति वाले बेहतरीन स्ट्राइकर के रूप में विकसित होने में मदद की. उसके बाद वे महिंद्रा एंड महिंद्रा में शामिल हो गए जहां उन्हें भारत के तत्कालीन कोच जोआकिम कारवालो के द्वारा प्रशिक्षण मिला. शुरुआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी में धनराज पिल्लै की शुरुआत 1989 में नई दिल्ली में आयोजित एल्विन एशिया कप में देश के प्रतिनिधित्व के साथ हुई.http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/2000/dhanraj.htm संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20051126140039/http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/2000/dhanraj.htm 26 नवंबर 2005 dead अंतर्राष्ट्रीय करियर धनराज पिल्लै का करियर दिसंबर 1989 से अगस्त 2004 तक रहा और इस दौरान उन्होंने 339 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। भारतीय हॉकी संघ, किये गए गोलों का कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं रखता है। अतः, धनराज द्वारा किये गए अंतर्राष्ट्रीय गोलों की संख्या के विषय में कोई विश्वसनीय जानकारी मौजूद नहीं है। उनके अनुसार यह संख्या 170 से अधिक है, लेकिन एक प्रमुख हॉकी सांख्यिकीविद के अनुसार यह 120 के करीब है। वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने चार ओलंपिक खेलों (1992, 1996, 2000 और 2004), चार विश्व कप (1990, 1994, 1998 और 2002), चार चैंपियंस ट्राफी (1995, 1996, 2002 और 2003) और चार एशियाई खेल (1990, 1994, 1998 और 2002) में भाग लिया है। भारत ने उनकी कप्तानी के तहत एशियाई खेल (1998) और एशिया कप (2003) में जीत हासिल की. उन्होंने बैंकाक एशियाई खेलों में सर्वाधिक गोल दागे थे और सिडनी में 1994 के विश्व कप के दौरान वर्ल्ड इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। क्लब हॉकी वे कई विदेशी क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं, जैसे दी इंडियन जिमखाना (लंदन), एचसी ल्योन (फ़्रांस), बीएसएन एचसी एंड टेलीकोम मलेशिया एचसी (मलेशिया), अबाहनी लिमिटेड (ढाका) और एचटीसी स्टुटगार्ट किकर्स (जर्मनी). उन्होंने बैंकाक एशियाई खेलों में सर्वाधिक गोल दागे थे और सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में 1994 के हॉकी विश्व कप के दौरान वर्ल्ड इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे। अपने करियर के अंतिम दौर में धनराज प्रीमियर हॉकी लीग में दो सत्रों तक मराठा वारियर्स के लिए खेले। पुरस्कार वर्ष 1999-2000 में उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में उन्हें नागरिक सम्मान पद्म श्री प्रदान किया गया। छोटी कद-काठी और लहराते बालों वाले धनराज अपने युग के सबसे प्रतिभाशाली फॉरवर्ड खिलाड़ी रहे हैं जो विरोधियों के गढ़ में कहर बरपाने की क्षमता रखते थे। वे 2002 एशियाई खेलों की विजेता हॉकी टीम के सफल कप्तान थे।http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/2000/dhanraj.htm संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20051126140039/http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/2000/dhanraj.htm 26 नवंबर 2005 dead कोलोन, जर्मनी में आयोजित 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार प्रदान किया गया। पिल्लै वर्तमान में मुंबई में एक हॉकी अकादमी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी अकादमी हेतु धन जुटाने के लिए, वे एक अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं जिसके तहत मुंबई में खाली प्रिंटर कार्ट्रिज एकत्र करके एक यूरोपीय रीसाइक्लिंग कंपनी को बेच दिया जाता है।http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/1038949398.cms संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110608080816/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/1038949398.cms 8 जून 2011 live विवाद धनराज को अक्सर तेज-तर्रार के रूप में वर्णित किया जाता है और वे कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। हॉकी प्रबंधन के खिलाफ वे कई बार अपना रोष प्रकट कर चुके हैं। बैंकाक एशियाई खेलों के बाद भारतीय टीम के लिए उनका चयन नहीं किया गया था। आधिकारिक कारण यह दिया गया कि धनराज और 6 अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। लेकिन इसे काफी हद तक, अनुचित स्वागत और मैच फीस का भुगतान न किये जाने के कारण उनके द्वारा प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के लिए एक प्रतिशोध के रूप में देखा गया। 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से पहले उन्होंने विदेशी दौरों पर टीम को कम भत्ता दिए जाने का विरोध किया था।http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/dhanraj/wizard.htm संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110510082809/http://www.bharatiyahockey.org/khiladi/dhanraj/wizard.htm 10 मई 2011 dead खेल रत्न प्राप्त होने पर पिल्लै ने टिप्पणी की, "यह पुरस्कार कुछ कड़वी यादों को मिटाने में मदद करेगा."http://www.india-today.com/itoday/20000731/profile.html संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20101124045627/http://india-today.com/itoday/20000731/profile.html 24 नवंबर 2010 dead मुंबई में एक हॉकी अकादमी शुरू करने की उनकी योजना अभी पूरी तरह से शुरु नहीं हो पाई है क्योंकि बॉम्बे हॉकी एसोसिएशन ने प्रशिक्षण के लिए अपनी एस्ट्रोटर्फ सुविधा का इस्तेमाल किये जाने की अनुमति प्रदान करने से मना कर दिया है।http://www.hinduonnet.com/2001/07/22/stories/0722051f.htm संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20090805013119/http://www.hinduonnet.com/2001/07/22/stories/0722051f.htm 5 अगस्त 2009 dead धनराज पिल्लै https://web.archive.org/web/20160325002412/http://dimdima.com/sports/show_sports.asp?q_aid=36&q_title=Dhanraj%20Pillay 25 मार्च 2016 वर्ल्ड हॉकी अचीवमेंट्स टेबल जीवनी "फोर्गिव मी अम्मा (मुझे माफ कर दो माँ)" नामक शीर्षक वाली एक जीवनी को जारी किया गया है। इस किताब को, लगभग तीन दशकों के उनके करियर पर नजर रखने वाले पत्रकार सन्दीप मिश्रा द्वारा लिखा गया है।http://www.easternbookcorporation.com/moreinfo.php?txt_searchstring=13800 संग्रहीत प्रति 9 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20101122084956/http://easternbookcorporation.com/moreinfo.php?txt_searchstring=13800 22 नवंबर 2010 dead टिप्पणियां और संदर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ धनराज पिल्लैज़ करियर स्टेटिस्टिक्स पिल्ले, धनराज 16 जुलाई 1968 किरकी, पुणे, महाराष्ट्र, भारत श्रेणी:1968 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी श्रेणी:भारत के ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी श्रेणी:1992 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हॉकी खिलाड़ी श्रेणी:1996 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हॉकी खिलाड़ी श्रेणी:2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के हॉकी खिलाड़ी श्रेणी:महाराष्ट्र के लोग श्रेणी:राजीव गांधी खेल रत्न के प्राप्तकर्ता श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:तमिल खिलाड़ी श्रेणी:पुणे के लोग श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:महाराष्ट्र के खिलाड़ी