411 REFERENCE · Wikipedia
काराग़ान्दी प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काराग़ान्दी ओब्लिसीҚарағанды облысы Karagandy in Kazakhstan.svg काराग़ान्दा ४,२८,००० १३,७५,००० २००६ ३.२ ज़िले ९ रूसी, कज़ाख़
काराग़ान्दी प्रांत (कज़ाख़: Қарағанды облысы, अंग्रेज़ी: Karagandy Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी काराग़ान्दी नाम का शहर ही है लेकिन इस नगर को आमतौर पर रूसी-लहजे में काराग़ान्दा बुलाया जाता है। काराग़ान्दी क़ाज़ाख़स्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और देश के मध्य में स्थित है।
नाम का उच्चारण
'काराग़ान्दी' में बिन्दु-वाले 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
विवरण
काराग़ान्दी प्रांत का अधिकाँश भाग एक पहिला हुआ और शुष्क स्तेपी मैदान है जिसमें कहीं-कहीं पर पहाड़ और झरने मिलते हैं। इशिम नदी (उर्फ़ एसिल नदी), जो इरतिश नदी की एक मुख्य उपनदी है, इसी प्रान्त से शुरू होती है। प्रांत में एक कारकाली (Karkali) नामक मशहूर रमणीय क्षेत्र है, जिसे रूसी भाषा में कारकालिंस्क (Karkalinsk) कहा जाता है। कारकाली अपनी चीड़ (पाइन) से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा किज़िलअराई (Kyzylarai) नाम का एक पर्वतीय नख़लिस्तान (ओएसिस) भी अपने सौन्दर्य और ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर है।Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... One of the most scenically beautiful areas of Karaganda Region, Karkaraly, known in Russian as Karkaralinsk, features a range of pine-covered hills, rising to a highest point of 1403m ... दक्षिण-पूर्वी दिशा में प्रांत की सीमाएँ प्रसिद्ध बलख़श झील से लगती हैं।
समुदाय
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बहुत से जर्मनों को सोवियत संघ की सरकार ने यहाँ यूरोप से दूर भेज दिया था, जिस से अब भी यहाँ एक जर्मन समुदाय मौजूद है। सन् २००६ की जनगणना के अनुसार यहाँ के ४६.९% लोग रूसी, ३२.६% लोग कज़ाख़, ७.२% यूक्रेनी और ३.१% जर्मन समुदाय के हैं।
काराग़ान्दी प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:काराग़ान्दी प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान