Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सामाजिक सिद्धांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सामाजिक सिद्धांत विश्लेषणात्मक ढाँचे या प्रतिमान होते हैं, जिनका उपयोग सामाजिक घटनाओं का अध्ययन और व्याख्या करने के लिए किया जाता है। समाज वैज्ञानिकों द्वारा इसका उपयोग एक उपकरण के रूप में किया जाता है। ये सिद्धांत विभिन्न कार्यप्रणाली (जैसे प्रत्यक्षवाद और अप्रत्यक्षवाद) की वैधता और विश्वसनीयता, संरचना की प्रधानता आदि से जुड़े हुए हैं। शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीति विज्ञान के दायरे से बाहर लिखे गए अनौपचारिक लेखन को सामाजिक आलोचना, सामाजिक टिप्पणी या सांस्कृतिक आलोचना कहा जा सकता है। इस तरह का लेखन केवल विद्वानों तक सीमित नहीं होता बल्कि यह साहित्य, कला और पत्रकारिता (जैसे अखबारों के लेख) में भी देखने को मिलता है। परिभाषा right|458x458px सामाजिक सिद्धांत को इसलिए परिभाषित किया जाता है ताकि इसके उपयोग से अलग-अलग तरह के समाजों के बीच अंतर किया जा सके। उनका साधारणीकरण किया जा सके तथा पिछली कुछ सदियों में उभरी आधुनिकता का विश्लेषण भी किया जा सके।Guiding distinctions of social theory: results from two online brainstormings and one quantitative analysis of the ISA Books of the XX Century corpus https://derroth.com/2025/01/08/preview-guiding-distinctions-of-social-theory-results-from-two-online-brainstormings-and-one-quantitative-analysis-of-the-isa-books-of-the-xx-century-corpus/ प्रोफ़ स्टीफेन रोथ 16 फरवरी 2026 8 जनवरी 2025 इतिहास प्राचीन कन्फ़्यूशियस (551 - 479 ईसा पूर्व) ने एक न्यायपूर्ण समाज की कल्पना की थी।मैसिओनिस जॉन जे. प्लूमर केनेथ Sociology: a global introduction https://archive.org/details/sociologyglobali0000maci_z7a7 समाजशास्त्र: एक वैश्विक परिचय 2005 पियरसन प्रेंटिस हॉल हारलो 0-13-128746-X 12 3. सोश्योलॉजी: अ ग्लोबल इंट्रोडक्शन बाद में चीन में मोज़ी (चीनी दार्शनिक) (लगभग 470 - लगभग 390 ईसा पूर्व) ने नैतिकता के आधार पर अधिक व्यावहारिक समाजशास्त्र की संस्तुति की। मध्ययुग इब्न खलदून के कार्यों में चौदहवीं सदी के आरंभिक मुस्लिम समाजशास्त्र के प्रमाण मिलते हैं। उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'मुकद्दिमा' (जिसे बाद में लातिन में 'प्रोलिगोमेना' के रूप में अनुवादित किया गया), 'यूनिवर्सल हिस्ट्री' के सात खंडों के विश्लेषण की प्रस्तावना थी। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सामाजिक एकजुटता और सामाजिक संघर्ष के सिद्धांत को पेश करके समाज-दर्शन और सामाजिक-विज्ञान को आगे बढ़ाया। इसीलिए इब्न खलदून को समाजशास्त्र का अग्रदूत कहा जाता है। यूरोपीय सामाजिक मत आधुनिकता का उदय ज्ञानोदय काल में हुआ, जिसके साथ विश्व अर्थव्यवस्था का उद्भव हुआ और विभिन्न समाजों के बीच आदान-प्रदान शुरू हुआ। इसने समाज में व्यापक बदलाव और नई चुनौतियाँ पेश कीं। कई फ्रांसीसी और स्कॉटलैंड के बुद्धिजीवियों और दार्शनिकों ने 'प्रगति के विचार' और 'आधुनिकता की अवधारणाओं' को खुले दिल से अपनाया।Enlightenment Period: Thinkers & Ideas https://www.history.com/articles/enlightenment हिस्ट्री 16 फरवरी 2026 en 16 दिसम्बर 2009 ज्ञानोदय काल: विचारक और विचार इन्हें भी देखें समाजशास्त्र समाजविज्ञान संदर्भ बाहरी कड़ियाँ अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सिद्धांत संघ श्रेणी:सामाजिक विज्ञान श्रेणी:सिद्धान्त