Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिकिकोमोरि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंग्रेज़ी अप्रैल 2025 अप्रैल 2025 हिकिकोमोरि (जापानी: ひきこもり अथवा 引きこもり, जिसका शाब्दिक अर्थ है "अंदर खिंच जाना, सीमित हो जाना"), जिसे गंभीर सामाजिक अलगाव के रूप में भी जाना जाता है, समाज से पूरी तरह से अलग हो जाने और अत्यधिक सामाजिक अलगाव व एकांतवास की स्थिति को दर्शाता है। हिकिकोमोरि शब्द का उपयोग इस प्रवृत्ति और उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जो इससे प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग समाज से पूरी तरह कट जाते हैं और उन्हें अकेला या "आधुनिक युग के संन्यासी" कहा जाता है। यह घटना मुख्य रूप से जापान में देखी जाती है, यद्दपि अन्य भाषाओं और संस्कृतियों, विशेष रूप से दक्षिण कोरिया में, भी इसी तरह की अवधारणाएँ हैं। अनुमानों के अनुसार, जापान में लगभग 5 लाख युवा सामाजिक एकांतवास में चले गए हैं, साथ ही 5 लाख से अधिक मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इससे प्रभावित हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में इस तरह के मामलों की संख्या 3.5 लाख से 5 लाख के बीच आंकी जाती है।