Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खवासा का नरभक्षी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खवासा का नरभक्षी नाम से एक बाघ को जाना जाता है जिसने अंग्रेजी शासन के समय मध्य प्रदेश के खवासा नामक ग्राम के आस पास अपना आतंक फैलाया था। यहाँ के एक बाघ को एक अंग्रेज़ ने अपना शिकार बनाने का असफ़ल प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप वह बाघ शारीरिक रूप से अक्षम हो गया और अपने प्राकृतिक शिकार को मारने के भी योग्य न रहा, फ़लस्वरूप उसने मनुष्यों पर हमला करना आरम्भ कर दिया। एक समय ऐसा आया जब इस गाँव में कुछ ही लोग रह गये, जो भय ग्रस्त थे और अपनी संभावित मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस घटना का उल्लेख बी एम क्रोकर लिखित एक अंग्रेजी उपन्यास जंगल टेल्स मे मिलता है।http://www.archive.org/stream/jungletales00crokiala#page/8/mode/2up जंगल टेल्स 8 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20150403021519/http://www.archive.org/stream/jungletales00crokiala#page/8/mode/2up 3 अप्रैल 2015 live एक शशि नाम की स्त्री ने अपने को बाघ के शिकार के लिए चारे के रूप में प्रस्तुत किया और बाघ मारा गया। यह हृदय विदारक कथा भारतीय वनों, जंगली जानवरों और विदेशी शासकों की शिकार जैसी दानवी प्रवृत्तियों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मनोभावों को प्रस्तुत करती है। यह उस स्त्री के बलिदान की करूण कहानी है।http://www.dudhwalive.com/2010/11/man-eater-of-karwassa.html खवासा का आदमखोर 8 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20160305003641/http://www.dudhwalive.com/2010/11/man-eater-of-karwassa.html 5 मार्च 2016 live सन्दर्भ बाहरी कडियाँ खवासा निकट पेंच राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:नरभक्षी बाघ श्रेणी:सिवनी ज़िला श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास