Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुनीश्वर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

February 2025 मुनीश्वर (सन् १६०३) भारतीय गणितज्ञ थे जिनका दूसरा नाम 'विश्वरूप' भी है। वे रंगनाथ दैवज्ञ के पुत्र थे। सूर्यसिद्धान्त पर रंगनाथकृत 'सौरभाष्य' नामक ग्रन्थ अपना महत्व रखता है। अतः आचार्य मुनीश्वर परम्परा से ही ज्योतिविद्या के पूर्ण मर्मज्ञ थे। इसके साथ ही न्याय, काव्य, व्याकरण आदि के भी वे पण्डित थे। मुनीश्वर ने सूर्यसिद्धान्त के भगणों के आधार पर सन् १६४६ में 'सिद्धान्त सार्वभौम' नामक ज्योतिष सिद्धान्त ग्रन्थ की रचना की। 'स्वाशय प्रकाशिनी' नाम से अपने इस ग्रन्थ की टीका भी स्वयं उन्होने लिखी। इसके अलावा उनके द्वारा रचित अन्य ग्रन्थ हैं- निसृष्टार्थदूती -- लीलावती की टीका पाटीसार -- स्वतंत्र ग्रन्थ मारीचि -- भास्कराचार्यकृत सिद्धान्तशिरोमणि की टीका इन्हें भी देखें भारतीय गणितज्ञ सूची श्रेणी:भारतीय गणित