411 REFERENCE · Wikipedia
न्यूरल (मैगज़ीन)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
220px Cover of Issue #2: Dream Machine Alessandro Ludovico Chief Editor Josephine Bosma Chiara Ciociola Daphne Dragona Rachel O'Dwyer Paolo Pedercini Paul Prudence Benedetta Sabatini New Media Art, Electronic Music, Hacktivism 1993 November 1993 Italy Bari English, Italian neural.it/ 2037-108X
न्यूरल एक प्रिंट पत्रिका है जिस्की स्थापना सन 1993 Quaranta, Domenico (2013).Beyond New Media Art, lulu.com. में हुइ थी, जो नई मीडिया कला, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और हैक्टिविज्म से संबंधित है। इसकी स्थापना बारी (इटली) में आलसान्ड्रो लुडोवीको और माइनस हैबेंस रेकॉर्ड्स लेबल के मालिक इवान लुस्को ने की थी। इसके पहले अंक में (नवंबर 1993 में वितरित) विलियम गिब्सन की अग्रिप्पा (अ बुक ओफ द डेड ) पुस्तक का इतालवी में एकमात्र अनुवाद था। Ludovico, Alessandro e Iusco, Ivan, (1993) Neural n.1, Minus Habens Records, Bari.
इतिहास
न्युरल द्वारा शामिल किए गए पहले के विषय थे: साइबरपंक (साहित्यिक और राजनीतिक आंदोलन, दोनों के रूप में), इलेक्ट्रॉनिक संगीत, नेटवर्क और बीबीएस, आभासी वास्तविकता, मीडिया, विज्ञान कथा और यूएफओ। पत्रिका का लक्ष्य यह था की वह विचारों की एक पत्रिका बने और डिजिटल संस्कृति प्रकाशकों के बड़े नेटवर्क में एक महत्वपूर्न नोड बने। Bazzichelli, Tatiana, (2008), Networking - The Net as Artwork, Digital Aesthetics Research Center, Milano. पत्रिका अपने विषयों को एक उचित दृश्य ढाँचा देने के लिए भी प्रतिबद्ध थी: ग्राफिक डिजाइन पर ध्यान देना और यह कैसे मुद्रित 'इंटरफ़ेस' में इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति को व्यक्त कर सकता है, साथ ही साथ मुद्रित पृष्ठ की "संवेदनात्मक" संभावनाओं का उपयोग करना। इसलिए, उदाहरण के लिए, पेज नंबरिंग तीन साल तक सख्ती से केवल बाइनरी नंबरों में की थी, और बाद में दशमलव के आंकड़े एक तरफ जोड़ दिए गए। स्टिरियोग्राम चित्रों वाला एक विभाग था और पत्रिका के सेंटरफोल्ड हिस्से ने कुछ ऑप्टिकल आर्ट कलाकृति की मेजबानी की थी। "होल अर्त कैटलॉग" प्रयोगों से प्रेरना लेकर ग्राफिक डिज़ाइन में उचित संपर्क और लिंक के लिए प्रत्येक लेख में एक निश्चित स्थान शामिल था।. Dmitry Vilensky, Materialities of Independent Publishing: A Conversation with Aaaaarg, Chto Delat?, I Cite, Mute, and Neural, chtodelat.org, 2011. Retrieved on 25 September 2016.
अंक #18 में सेंटरफोल्ड एक नकली हैक्टिविस्ट को समर्पित था। यह नकली स्टिकर का उपयोग करके बनाया गया था, जिसे इटालियन हैकर्स लैबोरेट्रीज नेटवर्क द्वारा बनाया गया था। ये नकली स्टिकर व्यंग्यात्मक रूप से वास्तविक उन स्टिकरों की नकल कर रहे थे, जो इटली में बेची जाने वाली किसी भी पुस्तक या कॉम्पैक्ट डिस्क पर अनिवार्य रूप से चिपके हुए हैं, जिस्का कारण वह कानून हैं जो SIAE, स्थानीय लेखकों और संगीतकारों की सोसायटी, का समर्थन करते हैं। न्यूरल पर प्रकाशित करने वाले में 'सुझाया गया दोहराव किसी भी मीडिया पर' लिखा है।
न्यूरल की पहली वेबसाइट 1997 में लॉन्च की गई थी, और, सितंबर 2000 से, इसे रोज अपडेट किया जाता है। यह वेबसाइट द्विभाषी (अंग्रेजी और इतालवी) है। Regine, Interview with Alessandro Ludovico (Neural Magazine), we-make-money-not-art.com, 2008. Retrieved on 25 September 2016
1998 में, विषयों को तीन तक सीमित कर दिया गया था: मीडिया कला, जिसमे कला में प्रौद्योगिकी के नेटवर्क और वैचारिक उपयोग (तथाकथित net.art) पर विशेष ध्यान दिया गया, हैक्टिविज्म, वैसा सक्रियतावाद जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करते हुए खुद को व्यक्त करता है, और इलेक्ट्रॉनिक संगीत, जिसमे संगीत उत्पादन, उपभोग और प्रयोग में प्रौद्योगिकी कैसे शामिल है, इसकी जांच करने पर ध्यान दिया गया।
मई 2002 में, न्यूरल मैग.नेट, इलेक्ट्रॉनिक सांस्कृतिक प्रकाशक, पत्रिकाओं का एक वैश्विक नेटवर्क, के संस्थापक सदस्यों में से एक था, जिसका नारा है "कोलैबोरेशन इस बेटर देंन कम्पटीशन "। यह नेटवर्क "पोस्ट मीडिया पब्लिशिंग" नामक सम्मेलन और कार्यशाला के दौरान स्थापित किया गया था जो सेविले (स्पेन) में यूनिवर्सिडैड इंटरनेशनल डी अंडालुसिया में हुआ था। Post-Media Publishing. Print-publishing and networks for electronic culture- Programme https://web.archive.org/web/20170824092813/http://ayp.unia.es/index2.php?option=com_content&do_pdf=1&id=567 24 अगस्त 2017 , Spain, 2002.Retrieved on 25 September 2016.तब से, कइ देशों में कुछ मैग.नेट बैठकें, आपसी कार्यशालाएँ और प्रस्तुतियाँ की गईं, और तीन मैग.नेट रीडर्स The Mag.net Reader: Experiences in Electronic Cultural Publishing (2006), 978-8479075088, 2009. भी प्रकाशित किए गए। सन 2007 में, न्यूरल "डॉक्युमेंटा 12 मैगज़ीन" documenta 12, 9783836500524. 2007. Retrieved on 24 August 2017. परियोजना का हिस्सा था और आलसान्ड्रो लुडोवीको एक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। advisor ilsole24ore.org, 2007. Retrieved on 25 September 2016.
2008 में, न्यूरल ने प्रकाशन के 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया स्वैम्प ग्रुप से संयुक्त माइक्रो-प्रिंटेड एक्शन के साथ। Bruce Sterling, Fifteen years of NEURAL magazine, Wired website, 2008. Retrieved on 25 September 2016. शुरुआत में न्यूरल पत्रिका एक दोमाही पत्रिका थी, लेकिन 1997 से इसे एक साल में तीन बार छपता था (कुछ सालों के लिए इसे अनियमित रूप से छपता था)। यह मौलिक रूप से इतालवी में छपता था, लेकिन 2003 के बाद से दो अलग छपे हुए संस्करण थे: अंग्रेजी और इतालवी। 2008 में इतालवी में छपा हुआ संस्करण बंद कर दिया गया था।
पुरस्कार
आर्स इलेक्ट्रॉनिका, जो लिंज़, ऑस्ट्रिया में स्थित है, उसके द्वारा 1987 से सम्मानित किया गया "प्रिक्स आर्स इलेक्ट्रॉनिका" इलेक्ट्रॉनिक और इंटरैक्टिव कला, कंप्यूटर एनीमेशन, डिजिटल संस्कृति और संगीत में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहल और उपलब्धियों को स्वीकार करता है।
2001 से 2006 तक प्रिक्स आर्स इलेक्ट्रॉनिका के पुरस्कारोन में नेट विजन/नेट एक्सीलेंस की श्रेणी भी शामिल थी। 2004 में, न्यूरल को इस श्रेणी में मानद उल्लेख प्राप्त हुआ। Honorary Mention Net Vision, "Ars Electronica Archive" https://web.archive.org/web/20170510104632/http://90.146.8.18/en/archives/picture_ausgabe_03_new.asp?iAreaID=6&showAreaID=6&iImageID=41878 10 मई 2017 , Ars Electronica, Linz, 2004. Retrieved on 14 September 2016.
योगदानकर्ताओं
न्यूरल पर लिखने वाले योगदानकर्ता:
जोसेफिन बोस्मा, जोनाह ब्रुकर कोहेन, ब्रोनैक फेरान, डैफने ड्रैगन, पॉल प्रूडेंस, विटोर बरोनी, फ्रांसेस्का बियानची, एल्डो चिमेंटी, कोस्मा डि टैनो, फ्रांसेस्को लोडोलो, एंटोनियो स्काको, पॉल टूहिल, फ्रांसेस्को उस्बर्टी, लुका वालटोरटा, मौरिज़िओ वर्गा, फ्रांसेस्को ज़पाला Ludovico, Alessandro e Iusco, Ivan, (1993) Neural n.1, Minus Habens Records, Bari.
अग्रिम पठन
The Mag.net reader Eraso Miren Ludovico Alessandro Krekovic Slavo Mute 2006 9788479075088 UK
Documenta Kassel 16/06-23/09 (Documenta 12 Catalogue) M. Buergel Roger Noack Ruth Taschen 2007 9783822816776 Germany
Limina n.2/2012 Bianchi Amos Galati Gabriela M-Node per NABA LIBRI-Laureate Italian Art and Design Education 2012 9788895286099 Italy
संदर्भ
बाहरी संबंध
आधिकारिक वेबसाइट
इतालवी में आधिकारिक वेबसाइट
वी मेक मनी, नॉट आर्ट: इंटरव्यू विद एलेसेंड्रो लुडोविको https://web.archive.org/web/20150908033128/http://we-make-money-not-art.com/archives/2008/01/how-did-neural.php 8 सितंबर 2015
एलेसेंड्रो लुडोविको के साथ साक्षात्कार (Neural.it)