Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निसोथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निसोथ के कई भेद होते हैं -सफेद निसोथ, श्याम निसोथ और लाल निसोथ | == सफेद निसोथ == सफेद निसोथ की बेली जंगल में होती है | इसमें सफेद फूल आते हैं | गोल -गोल फल आते हैं | उनमें चार -चार बीज आते हैं | पत्ते नोक दार गोल होते हैं | इसकी बेली की लकडी में तीन धारें होती हैं | सफेद निसोथ सबसे उत्तम होता है | == काला निसोथ == काले निसोथ की भी लता होती है | फूल काला पन लिये बैंगनी रंगा का होता है | पत्ते गोल-गोल नोकदार होते हैं | परंतु फल तथा पत्ते सफेद निसोथ से कुछ छोटे होते हैं | और सब आकार मिलता है | == लाल निसोथ == लाल निसोथ भी इसी प्रकार का होता है | लालपन लिये पत्ते होते हैं | == रोग नाश == मात्रा - सफेद निसोथ की 2 मासे से 4|| मासे तक मात्रा है | काले की मात्रा 1से 3 मासे तक है और लाल की 3 मासे से 6 मासे तक मात्रा है | गुण -निसोथ कडुआ, चरपरा, गरम, रेचक, रूक्ष, तीक्ष्ण, तिक्त, रसान्वित और कटु पाकी है | इसका जुलाब हितकारी है | यह मल स्तम्भक, ग्रहणी, उदर, कृमी, कफ, पाण्डु, प्लीहा, ज्वर, पित्त, वात रक्त, उदावर्त, उदावर्त, शोथ तथा कुष्ठ, कण्डु, व्रण, तथा हृदय रोग नाशक है | सफेद निसोथ - रेचक, स्वादिष्ट, गरम, वातनाशक, है | यह सोथ, पीत्त, कफ, ज्वर तथा उदर रोगों को दूर करने वाला है | काला निसोथ - सफेद निसोथ की अपेक्षा हिन गुण वाला किंतु इसमें विरेचन गुण अति तीव्र है तथा मूर्छा, दाह, मद, भ्रांती नाशक एवं कण्ठ उत्कर्षण करने वाला है | लाल निसोथ - मधुर, कसैला, मृदुरेची, रूक्ष, चरपरा है | इससे कफ, संग्रहणी और मल विष्टम्भ का नाश होता है | == विवरण == नाम -सं --त्रिवृत हिं- निसोत बं-तेरडी म- निशोत्तर, गु-नसोतर, फा- निसोथ, अं- तुरबुद, टरबीथ रूट | == बाहरी कड़ियाँ == USDA Plants Profile