411 REFERENCE · Wikipedia
वादा (2005 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वादा वादा.webp वादा का पोस्टर वाशु भगनानी सतीश कौशिक हिमेश रेशमिया रूमी जाफ़री अर्जुन रामपाल, ज़ायेद खान, अमीषा पटेल, राजेश विवेक 7 जनवरी, 2005 भारत हिन्दी
वादा 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित है। इसमें अर्जुन रामपाल, अमीषा पटेल और ज़ायेद खान मुख्य भूमिका में हैं।Satish Kaushik Death: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/bollywood-actor-satish-kaushik-passes-away-2023-03-09 30 अप्रैल 2024 अमर उजाला hi कहानी उलझे हुए प्रेम-त्रिकोण के बीच एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। यह 7 जनवरी 2005 को जारी हुई।
संक्षेप
राहुल वर्मा (अर्जुन रामपाल) और करण श्रीवास्तव (ज़ायेद खान) बिजनेस पार्टनर हैं। फिल्म की शुरुआत में राहुल की पत्नी पूजा वर्मा (अमीषा पटेल) का शव मिलता है। ऐसा लगता है कि पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि, पोस्टमॉर्टम होने से पहले उसका शव गायब हो जाता है। अब कहानी पीछे जाती है और पता चलता है कि करण पूजा का बॉयफ्रेंड हुआ करता था। करण पूजा को लेकर बहुत हक़ जमाता था। मॉल में एक घटना के बाद यह रिश्ता टूट जाता है। ब्रेक अप के बाद, करण शहर छोड़ देता है और पूजा की मुलाकात राहुल से होती है। वह एक प्यारा और सफल व्यवसायी है। यह जोड़ी शादी कर लेती है। लेकिन एक कार दुर्घटना में राहुल की आंखों की रोशनी चली जाती है।
वहीं करण अब एक अमीर व्यापारी बन गया है और राहुल के साथ भागीदार बन जाता है। वह इस बात से अनजान कि उसकी पत्नी कौन है। राहुल के घर में हुई एक मीटिंग में करण यह जानकर हैरान रह जाता है कि राहुल की शादी पूजा से हो गई है। फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस को यह शक होने लगता है कि पूजा की मौत आत्महत्या नहीं है। उनका यह भी मानना है कि करण अपराध में शामिल हो सकता है। करण के घर से पूजा की जूलरी और बाकी सबूत मिले हैं। करण का मानना है कि उसे फंसाया जा रहा है और वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपने वकील मित्र रजत सक्सेना (राकेश बेदी) से मिलता है। करण सोचता है कि राहुल ही ये सब किया है और वह उसका सामना करने के लिए निकल पड़ता है। करण यह साबित करने के लिए कई हथकंडे अपनाता है कि राहुल अंधा नहीं है। लेकिन वह इसमें असफल रहता है। अंतत वह राहुल के नौकर एलेक्स को यह कबूल करने के लिए रिश्वत देता है कि राहुल अंधा नहीं है और वह अदालत में यह कहने के लिए सहमत हो जाता है।
मुख्य कलाकार
अर्जुन रामपाल — राहुल वर्मा
ज़ायेद खान — करण
अमीषा पटेल — पूजा शर्मा
आलोक नाथ — शर्मा
राकेश बेदी — वकील सक्सेना
राजेश विवेक — इंस्पेक्टर
वीरेन्द्र सक्सेना — एलेक्स
संगीत
गीत गायक समीर हिमेश रेशमिया वादा है ये कुमार शानू, उदित नारायण, अलका यागनिक 6:00 मैं इश्क उसका बाबुल सुप्रियो, अलका यागनिक 4:21 उड़ उड़ उड़ जाये कैलाश खेर, सुनिधि चौहान 5:24 मौला कविता सेठ 5:48 मैं दीवाना उदित नारायण, अलका यागनिक 5:24 तेरी कुर्ती सेक्सी शान, अनुराधा श्रीराम 4:39 वादा है ये कुमार शानू, संगीता 2:52
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0442855 वादा
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय थ्रिलर फ़िल्में