Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेंटेकोस्टलवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पेंटेकोस्टलवाद (Pentecostalism) प्रोटेस्टेंट ईसाई धर्म की इंजीलीवाद शाखा का एक आंदोलन है। यह आंदोलन पवित्र आत्मा के साथ बपतिस्मा के ज़रिए ईश्वर के सीधे व्यक्तिगत अनुभव पर ज़ोर देता है। पेंटेकोस्टल शब्द पेंटेकोस्ट से आया है। यह उस घटना की याद दिलाता है जब यरूशलम में फीस्ट ऑफ़ वीक्स मनाते समय यीशु मसीह के प्रेरितों और अन्य अनुयायियों पर पवित्र आत्मा उतरी थी। इस घटना का ज़िक्र प्रेरितों के काम में मिलता है।Acts 2:1–31 https://bible.oremus.org/?passage=Acts%202:1%E2%80%9331&version=nrsv बाइबल ब्राउज़र 10 सितम्बर 2026 en प्रेरितों के काम 2:1–31 इंजीलीवाद प्रोटेस्टेंट धर्म के अन्य रूपों की तरह पेंटेकोस्टलवाद भी बाइबिल की त्रुटिहीनता और दोबारा जन्म लेने की आवश्यकता को मानता है। जिसका अर्थ है कि एक व्यक्ति अपने पापों के लिए पश्चाताप करे और यीशु मसीह को अपने व्यक्तिगत प्रभु और उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करे। पेंटेकोस्टलवाद पवित्र आत्मा में बपतिस्मा और जल द्वारा बपतिस्मा, दोनों में विश्वास रखने के कारण विशिष्ट है। पेंटेकोस्टलवाद के अनुयायियों का मानना है कि जो अलौकिक अनुभव और चमत्कार पहली शताब्दी में ईसा मसीह के अनुयायियों को हुए थे, वे आज भी पूरी तरह संभव और प्रासंगिक हैं।Pentecostalism https://www.bbc.co.uk/religion/religions/christianity/subdivisions/pentecostal_1.shtml बीबीसी 10 सितम्बर 2026 en पेंटाकोस्टलवाद 20वीं सदी के शुरुआत में वेस्लियन-होलीनेस आंदोलन के कई अनुयायियों के बीच होलीनेस पेंटेकोस्टल आंदोलन का उदय हुआ। ये लोग ईसाई पुनर्जागरण और ईसा मसीह के दोबारा आने की उम्मीद से प्रेरित थे। 1900 में, अमेरिकी धर्म-प्रचारक और आस्था के द्वारा इलाज करने वाले चार्ल्स पारहम ने यह सिखाना शुरू किया कि अलग-अलग भाषाओं में बोलना बाइबिल के अनुसार आत्मा के बपतिस्मे सबूत है। इतिहास सेसिल एम. रोबेक जूनियर और एडिथ एल. ब्लमहोफ़र जैसे इतिहासकारों के अनुसार यह आंदोलन 19वीं सदी के उत्तरार्ध में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन में चले कट्टरपंथी इंजीलीवादी पुनरुद्धार आंदोलनों से उभरा था।एडिट वाल्डवोगेल ब्लमहोफ़र Restoring the Faith: The Assemblies of God, Pentecostalism, and American Culture 1993 यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनोइस प्रेस 0882436465 https://books.google.co.in/books?id=tKuTIfCPeJwC&q=Restoring+the+Faith&redir_esc=y#v=snippet&q=Restoring%20the%20Faith&f=false 10 सितम्बर 2026 en आस्था की बहाली: असेंबलीज ऑफ़ गॉड, पेंटेकोस्टलवाद और अमेरिकी संस्कृति व्युत्पत्ति पेंटेकोस्टलवाद आंदोलन का नाम बाइबिल के नए नियम में वर्णित पेंटेकोस्ट के दिन (Pentecost Day) पर आधारित है। ईसा मसीह के स्वर्गारोहण के बाद, जब उनके शिष्य यरूशलम में एक जगह इकट्ठे थे, तब उन पर पवित्र आत्मा का अवतरण हुआ था। उस दिन शिष्यों ने चमत्कारी रूप से अन्य भाषाएँ बोलनी शुरू कर दीं, जिन्हें वे पहले नहीं जानते थे।जे. गॉर्डन मेल्टन Pentecostalism https://www.britannica.com/topic/Pentecostalism ब्रिटानिका 10 सितम्बर 2026 en पेंटाकोस्टलवाद इन्हें भी देखें पुनर्बपतिस्मावाद नेस्टोरियनवाद यीशु का स्वर्गारोहण मेनोवादी यीशु मसीह की सेवकाई यीशु मसीह का पुनरुत्थान उपासना सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Pentecostalism पेंटेकोस्टलवाद http://www.ctlibrary.com/ch/1998/issue58/ पेंटेकोस्टलवाद का उदय 10 सितम्बर 2026 क्रिश्चियन हिस्ट्री 11 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140811095513/http://www.ctlibrary.com/ch/1998/issue58/ ग्लोबल पेंटेकोस्टलवाद पर यूरोपीय अनुसंधान नेटवर्क फ़्लावर पेंटेकोस्टल हेरिटेज सेंटर होलीनेस पेंटेकोस्टल चर्च डायरेक्टरी पेंटेकोस्टल इतिहास श्रेणी:ईसाई धर्म श्रेणी:ईसा मसीह