411 REFERENCE · Wikipedia
इब्ब प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इब्बur إب \ Ibb Ibb in Yemen.svg इब्ब ६,४८४ २५,०५,८१६ २०१२ ३८६.४६ ज़िले २० अरबी
इब्ब प्रान्त (अरबी: ur إب, अंग्रेज़ी: Ibb) यमन का एक प्रान्त है।http://www.world-gazetteer.com https://web.archive.org/web/20130828045055/http://www.world-gazetteer.com/ 28 अगस्त 2013 , Yemen, divisionsCentral Statistical Organisation of Yemen. General Population Housing and Establishment Census 2012 Final Results https://web.archive.org/web/20130521130719/http://www.cso-yemen.org/content.php?lng=english&id=293 21 मई 2013 , Statistic Yearbook 2005 of Yemen https://web.archive.org/web/20100620102015/http://cso-yemen.org/books/book_year_2005/POPULATION/Population.htm 20 जून 2010
विवरण
यमन की राजधानी सनआ के बाद यह इब्ब देश का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसकी राजधानी भी इब्ब नामक शहर है जो यमनी पहाड़ी क्षेत्र के पूर्वी अंत पर स्थित है जहाँ अचानक ज़मीन की ऊँचाई तिहामाह तटवर्ती क्षेत्र और ताइज़ शहर की तरफ़ गिरती है। इस प्रान्त में काफ़ी वर्षा गिरने से धरती बहुत उपजाऊ है और कृषि ज़ोरों से चलती है। यहाँ गेंहू, जौ, तिल और ज्वार के अलावा 'क़ात' की पैदावार भी होती है। क़ात एक पौधा है जिसके पत्ते चबाने से हल्का नशा चढ़ता है और यह पूरे दक्षिणी अरबी प्रायद्वीप में चबाया जाता है।
इब्ब प्रान्त के लोग बड़ी तादाद में दूसरे देशों में काम करने जाते हैं और लाखों की संख्या में सउदी अरब और अमेरिका में व्यवसायों में लगे हुए हैं।
इन्हें भी देखें
यमन के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:इब्ब प्रान्त
श्रेणी:यमन के प्रान्त
श्रेणी:यमन