411 REFERENCE · Wikipedia
मर्डर (2004 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मर्डर Murder 2004 film poster.jpeg मर्डर का पोस्टर मुकेश भट्ट अनुराग बसु अनु मलिक अस्मित पटेल, मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी, कश्मीरा शाह 2004 भारत हिन्दी 50 m 'Murder' makes a killing at box office Ashoke Nag दि इकॉनोमिक टाइम्स 27 February 2005 2016-04-12 http://articles.economictimes.indiatimes.com/2005-02-27/news/27471684_1_rs-25-crore-20-crore-15-crore https://web.archive.org/web/20160423125441/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2005-02-27/news/27471684_1_rs-25-crore-20-crore-15-crore 23 अप्रैल 2016 live 247.5 m
मर्डर (अंग्रेज़ी;Murder / शब्दार्थ: हत्या) वर्ष २००४ की हिन्दी भाषा में बनी कामुक व अपराध-थ्रिलर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बसु एवं निर्माण मुकेश भट्ट ने किया था। फ़िल्म के मुख्य किरदारों में इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत एवं अश्मित पटेल ने अदायगी तथा कहानी के सेट को बैंगकाॅक, थाइलैण्ड में रखा गया है। यह वर्ष २००२ की हाॅलीवुड फ़िल्म अनफेथफुल का ही अनाधिकारिक रिमेक है। From 'Jai Ho' to 'Raaz': 21st Century Bollywood Remakes of Hollywood Films Sen Sushmita International Business Times, भारत Edition 8 August 2014 2016-04-12 http://www.ibtimes.co.in/jai-ho-raaz-21st-century-bollywood-remakes-hollywood-films-606332 https://web.archive.org/web/20160422075648/http://www.ibtimes.co.in/jai-ho-raaz-21st-century-bollywood-remakes-hollywood-films-606332 22 अप्रैल 2016 live
मर्डर को 2 अप्रैल २००४ को प्रदर्शित किया गया, हालाँकि समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया बावजूद, इसने बाॅक्स ऑफिस में बड़ी सफलतापूर्वक व्यवसाय किया, भारतीय बाॅक्स ऑफिस द्वारा फ़िल्म को "सुपरहिट" दर्ज करार किया गया।http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=210&catName=MjAwNA== Box Office 2004 2013-03-16 Box Office India https://web.archive.org/web/20101231221959/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=210&catName=MjAwNA== 31 December 2010 फ़िल्म के मुख्य कलाकारों को काफी तारीफ की गई, विशेषकर हाशमी और शेरावत की। भारतीय प्रमाणन बाॅर्ड ने फ़िल्म में मौजूद कामुक विषयों तथा दृश्यों जैसी वयस्क सामाग्रियों का हवाला देकर "ए" सर्टिफिकेट दिया गया। आगामी वर्षों में, इसी फ़िल्म के श्रृंखला पर दो सिक्विल और बनाए गए, जिनमें क्रमशः २०११ में मर्डर 2 (इमरान हाशमी, जैक़लीन फर्नांडीस व प्रशांत नारायण अभिनीत) तथा २०१३ में मर्डर 3 (रणदीप हुड्डा, अदिती राव हैदरी व सारा लोरेन अभिनीत) को जारी किया गया।
सारांश
कहानी की शुरुआत सिमरन (मल्लिका शेरावत) से होती है, एक युवा औरत जिसकी शादी सुधीर (अस्मित पटेल) नाम के, एक बेहद कामकाजी और उसकी मृत बहन के पूर्व पति से होती है। सिमरन इस शर्त पर सुधीर से शादी को राजी होती है कि वह सुधीर और सोनिया (सिमरन की बहन) के बेटे की परवरिश कर सके। एकांकीपन और रसहीन विवाह के जीवन से तंग खाई सिमरन का प्रेम-प्रसंग उसके काॅलेज प्रेमी, सनी (इमरान हाशमी), से दुबारा शुरू होती है जब वह संयोग से उससे मिलती है। सनी बरसों बाद सिमरन की जिंदगी में आता है। इस तरह वह सुधीर से बहाने बनाने लगती है कि वह रोजाना सनी से मिल रही है। अपने इस प्रेम-प्रसंग में सिमरन इतनी तल्लीन होती है कि वह बीवी और माँ का फर्ज भूल जाती, उसे महसूस होता है कि उसने एक भारी गलती कर दी है। वह इस मसले को हमेशा के लिए खत्म करने का निश्चय करती है, पर उसे तब हैरानी होती है, जब सनी का किसी और राधिका नाम की औरत से चक्कर का पता होता है। सिमरन को अपन गलती का एहसास होता है कि क्यों वह सनी के साथ हमबिस्तर हुई, इसलिए कि वह अपनी वर्तमान शादी से नाखुश थी। खुद के साथ हुए इस विश्वासघात से उसे बेहद अफसोस में डाल देता है।
इस दौरान, सुधीर को अपनी बीवी की अस्वभाविक बर्तावों पर संदेह होता है, और सिमरन की गतिविधियों पर निगाहबानी के लिए एक भेदिए को हायर करता है। उसकी शक की पुष्टि भी तब होती है जब वह भेदिया उन दोनों के बतौर सबूत तस्वीरें लाकर देता है। वह सनी से मिलकर समझ जाता है कि वह बहुत रसिक मिजाज का है, जिसने कई लड़कियों को इसी तरह फाँसा था। अगले दिन, सनी की गुमशुदगी की खबर मिलती है। पुलिसकर्मी (राज जुत्शी) उनके घर आते हैं और तहकीक़ात करते जिसकी मामले की केस उसके गर्लफ्रैंड ने दर्ज कराई थी।सिमरन को वह तस्वीरें उसकी और सनी की, सुधीर के पैंट में मिलती है, और समझ जाती है कि जरूर सुधीर ने कुछ ऐसा किया होगा जिससे सनी लापता हो गया। उसे यह बात भी मालूम हो जाती है कि सुधीर इस मामले को खत्म करने के इरादे से सनी के अपार्टमेंट गया था, उसने बुरी तरह उसे पीटा और उसके शव को भी दफना दिया, ताकि राज बना रहे। सिमरन अपनी गलती कबूलते हुए, सुधीर का साथ देती है, और सनी के कत्ल का आरोप अपने सर लेने की कोशिश करती है। अपने प्यार और विश्वास के प्रति वह और दृढ़ होती है। सनी की कत्ल पर, पुलिस उसे हिरासत में लेती है और इस अपराध की पैरवी करती है। वहीं दूसरी तरफ, सुधीर कबूल करता है कि उसी ने सनी की हत्या की है। पुलिस उलझन में पड़ जाती है। सिवाय इसके कि, मौका ए वारदात जगह से शव भी गायब रहती है।
कहानी तब मोड़ खाती है जब मालूम होता है कि उस जगह "मर्डर" या हत्या जैसा कुछ हुआ ही नहीं था; ये सारी साजिश सनी ने राधिका के साथ रचा था ताकि वह सिमरन और सुधीर को जुदा कर सकें, ताकि सिमरन के साथ उसका प्रेम संबंध कायम रह सके। सिर्फ सिमरन को इसका पता चलता है, और सनी के बिछाए जाल में फँसती है। सनी जंगल की ओर भागती सिमरन का पीछा करता है, जहाँ ऐन वक्त सुधीर जा पहुँचता है और सनी से भिड़ जाता है। वह उसे हरा भी डालता है, और सनी को छोड़ देता ताकि वह दोनों को मिलते जाने कि वे अबभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मगर तभी, सनी फावड़ा लेकर सुधीर के पीछे वार करता कि मौके पर पहुँची पुलिस अफसर उसपे गोली दाग देते हैं। दंपति अपना प्यार फिर पा लेते हैं, जहाँ दोनों एक-दूसरे के सहयोग के परीक्षा पर ही रिश्तों की नींव मजबूत होती है और खुशनुमा वैवाहिक जीवन जीने को अग्रसर होते हैं।
चरित्र
मुख्य कलाकार
अस्मित पटेल - सुधीर सहगल
मल्लिका शेरावत - सिमरन सहगल
इमरान हाशमी - सनी
कश्मीरा शाह - अतिथि भूमिका (गायिका)
दल
संगीत
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
इन्हें भी देखें
जूली 2
जूली (1975 फ़िल्म)
बाहरी कड़ियाँ
0405507 मर्डर
श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म