Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

३१ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 31 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 365वॉ (लीप वर्ष मे 366 वॉ) दिन है। यह साल का आखरी दिन है। प्रमुख घटनाएँ 1802- पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ। 1861- चेरापूँजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है। 1929- महात्मा गाँधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरु किया। 1945- संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणापत्र के सत्यापन का कार्य पूर्ण हुआ। 1949- 18 देशों ने इंडोनेशिया गणतंत्र को मान्यता प्रदान की। 1984- राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने। मो. अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने। 1988- परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ। जन्म 1925-श्रीलाल शुक्ल- हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। वह समकालीन कथा-साहित्य में उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन के लिये विख्यात थे। निधन १९५६ मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल की मृत्यु दिल्ली में हुई थी १९८६- राजनारायण-- भारत के एक राजनेता थे जिन्होने इंदिरा गांधी को रायबरेली से हराया था। उन्हें 'लोकबन्धु' कहा जाता है। २०१८ कादर ख़ान- एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन श्रेणी:दिसंबर