411 REFERENCE · Wikipedia
अयोध्या प्रसाद शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अयोध्या प्रसाद शर्मा AyodhyaPrasad2.jpg 200px विधान परिषद के सदस्य (फिजी) पश्चिमोत्तर भारतीय प्रभाग 1953 1959 तुलसी राम शर्मा बी.डी. लक्ष्मण 30 अप्रैल 1909 बुटाना, रोहतक, हरियाणा, भारत 28 फ़रवरी 1972 लौटुका, फिजी नेशनल कांग्रेस ऑफ फिजी किसान, श्रमिक नेता हिन्दू
अयोध्या प्रसाद शर्मा (30 अप्रैल 1909 - 28 फ़रवरी 1972), फिजी के एक स्कूल शिक्षक, किसान नेता और राजनीतिज्ञ थे। इन्होनें 1937 में फिजी में किसान संघ की स्थापना की थी जो फिजी के गन्ना किसानों का पहला संघ था। इस संघ के कारण 1940 में गन्ना किसानों को पहली बार गन्ना आपूर्ति से संबंधित अनुबन्ध प्राप्त हुआ। किसान संघ के समर्थन से अयोध्या प्रसाद ने विधान परिषद का चुनाव मुझे संघ के एक उम्मीदवार के रूप में लड़ा और दो कार्यकालों तक इस सदन के सदस्य रहे।
1941 में ए डी पटेल ने "किसान महासंघ" नामक एक दूसरा गन्ना संघ शुरु किया जिसके कारण अयोध्या प्रसाद और पटेल में अनुबंध और विधान परिषद के चुनाव को लेकर मतभेद हो गये। अयोध्या प्रसाद शर्मा ने एक गठबंधन पार्टी नेशनल कांग्रेस ऑफ फिजी की भी शुरुआत की जिसमें भारतीय मूल के लोगों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन यह पार्टी तब ठप हो गयी जब विजय आर सिंह ने इंडियन एलायंस की शुरुआत की और अन्ततः फिजी के हिन्दुस्तानी लोगों के नेता बन कर उभरे।
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िजी के भारतीय लोग
श्रेणी:हरियाणा के लोग
श्रेणी:1909 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७२ में निधन