411 REFERENCE · Wikipedia
डेव वॉटमोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेवनल फ्रेड्ररिक वॉटमोर (जन्म 16 मार्च, 1954, कोलंबो, श्रीलंका) एक पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी है और वर्तमान समय में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच है। अपने छोटे अन्तर्राष्ट्रीय करियर में उन्होने मार्च 1979 से जनवरी 1980 तक 7 टेस्ट मैच और 1 एकदिवसीय मैच खेला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होने विक्टोरिया के लिए 6,000 से ज्यादा रन बनाए।
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 1988/89 में संयास लेने के बाद वे क्रिकेट कोच बन गए। उन्होने श्रीलंका की क्रिकेट टीम को दो अलग समय में कोच किया, जिसमे पहले समय में श्रीलंका की टीम ने 1996 क्रिकेट विश्व कप जीता। उन दो अंतराल के मध्य में उन्होने लैन्कशायर की टीम को कोच किया। जहाँ उनकी टीम ने 1998 और 1999 में नैशनल लीग और 1998 की नैट्वेस्ट ट्राफी जीती।
2003 से वे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच है।