411 REFERENCE · Wikipedia
१९८४
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१९८४ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है।
घटनाएँ
1 जनवरी- ब्रुनेई ने यूनाइटेड किंगडम से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त की।
7 जनवरी- ब्रुनेई आसियान का छठा सदस्य बना।
9 जनवरी- वैन हेलन बैंड ने छठा स्टूडियो एल्बम "1984" रिलीज किया।
10 फरवरी- सोवियत संघ के राष्ट्रपति यूरी एंड्रोपोव का निधन होने के बाद कोन्स्टेंटिन चेर्नेंको नए नेता बने।
15 मार्च- पोर्ट लुई, मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान में प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
26 अप्रैल- जम्मू और कश्मीर में राज्यपाल बी.के. नेहरू का कार्यकाल समाप्त हुआ। जगमोहन मल्होत्रा नए राज्यपाल बने।
14 मई- मध्य प्रदेश में बी.डी. शर्मा के बाद के.एम. चांडी नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
22 मई- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1 जून- ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया।
6 जून- ऑपरेशन ब्लू स्टार समाप्त हुआ। सिख अलगाववादियों के साथ संघर्ष में कई अलगाववादी तथा भारतीय सैनिक हताहत हुए।
11 जून- मणिपुर और नागालैंड में नए राज्यपाल के.वी. कृष्ण राव नियुक्त हुए।
13 जून- हरियाणा में सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी नए राज्यपाल बने।
१५ जुलाई - पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
28 अगस्त- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया
29 अगस्त- आंध्र प्रदेश में शंकर दयाल शर्मा नए राज्यपाल बने।
30 अगस्त- भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हिदायतुल्लाह का कार्यकाल समाप्त हुआ, आर. वेंकटरमण नए उपराष्ट्रपति बने।
31 अक्टूबर- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई। राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1 नवंबर- सिख विरोधी दंगे शुरू, दिल्ली और अन्य शहरों में हिंसा भड़की।
3 नवंबर- सिख विरोधी दंगों में भारी जनहानि हुई। आधिकारिक तौर पर 2,800 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
4 नवंबर- दंगों को नियंत्रित करने के लिए सेना तैनात की गई।
2 दिसंबर- भोपाल गैस त्रासदी शुरू हुई। यूनियन कार्बाइड संयंत्र से प्राणघातक रसायन मिथाइल आइसोसाइनाइट का रिसाव होने लगा।
3 दिसंबर- भोपाल में गैस रिसाव से हजारों लोगों तथा पशु-पक्षियों की मृत्यु हो गई। लाखों लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो गया।
7 दिसंबर- भोपाल त्रासदी के बाद राहत कार्य शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का ध्यान इस दुर्घटना की ओर आकर्षित हुआ।
31 दिसंबर-
राजीव गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भारी जीत मिली। वे 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
मो. अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
जन्म
२१ फरवरी - आन्द्रियास सेप्पी - टेनिस खिलाड़ी
१९ मार्च - तनुश्री दत्ता
३० मार्च - मारियो आन्चिक - टेनिस खिलाड़ी
२२ जून - यैंको टिपसरेविक - टेनिस खिलाड़ी
१६ जुलाई - कैटरीना कैफ़ - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
१३ अगस्त - अलोना बोन्डारेंको
१४ अगस्त - रॉबिन सोडरलिंग - टेनिस खिलाड़ी
७ सितंबर - वीरा ज़्वोनारेवा
२ अक्टूबर - मारियोन बार्तोली
22 दिसंबर - बॉसहंटर
२७ दिसंबर - गाइल्स सिमौन - टेनिस खिलाड़ी
निधन
जनवरी-मार्च
अप्रैल-जून
जुलाई-सितंबर
अक्टूबर-दिसंबर
10 फरवरी- यूरी एंड्रोपोव, सोवियत संघ के राष्ट्रपति
३१ अक्टूबर - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:बीसवीं सदी