411 REFERENCE · Wikipedia
कलक्टर सिंह 'केसरी'
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कलक्टर सिंह 'केसरी' (1909 - 18 सितम्बर 1989), हिन्दी के कवि एवं साहित्यकार थे।
जीवनी
कलक्टर सिंह 'केसरी' का जन्म बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना अन्तर्गत एकवना ग्राम में हुआ था। उन्होने अंग्रेजी में एमए किया। वे समस्तीपुर कॉलेज के संस्थापक थे जिसके प्राचार्य पद को उन्होने २० वर्षों तक सुशोभित किया। वे विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य रहे और फिर अध्यक्ष भी बने। उन्होने दो बार 'विराट् हिन्दी साहित्य सम्मेलन' की अध्यक्षता की। राष्ट्रभाषा परिषद के निदेशक मण्डल के सदस्य रहे। उन्हें बिहार सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा भी पुरस्कृत किया गया।
साहित्यिक कृतियाँ
काव्य साहित्य
मराली, कदम्ब, आम-महुआ, परिचयहीन, उत्तरसीताचरित (खण्डकाव्य), गाँव मेरे गाँव
गद्य साहित्य
सफल जीवन की झांकियाँ, अक्षर पुरुष
बाहरी कड़ियाँ
केसरी ग्रन्थावली (गूगल पुस्तक)
श्रेणी:हिन्दी कवि