Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍ (आरसीएफ), भारत के सार्वजनिक उर्वरक बनानेवाले सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। भारत सरकार द्वारा "नवरत्न" से सम्मानित अत्याधुनिक तथा पर्यावरण संवेदनशील तकनीक का उपयोग कर उच्चतम रसायनिक खाद एवं रसायनों का उत्पादन इसका लक्ष्य है। इसकी दो बड़ी उत्पादन इकाईयाँ ट्रॉम्बे (मुम्बई) एवं थल (अलीबाग) में कार्यरत हैं। इसके दो विशाल संयंत्र सुफला 15:15:15 एवं सुफला 20:20:0 (संयुक्त खाद) के उत्पादन में कार्यरत हैं, जिनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.22 लाख मेटरिक टन है। देश में अपने प्रकार के यह संयुक्त दानेदार उर्वरक, नत्र, पलाश, एवं स्फुरद युक्त हैं जो कि फसलों के लिये अत्यावश्यक है। सन 1985 से संचालित आर सी एफ थल (अलिबाग) के विशाल यूरिया संयंत्र ने महाराष्ट्र के रासायनिक उर्वरक उद्योग को एक नया आयाम प्रदान किया है। यह इकाई एशिया के विशालतम इकाईयों में से एक है जो प्रति वर्ष 17.07 लाख मेटरिक टन यूरिया का उत्पादन करती है। आरसीएफ एक सफल व उच्च कार्यक्षम रासायनिक उर्वरक उद्योग के प्रचालन सहित नयी परियोजनाओं को कार्यान्वित कर, विभिन्न प्रकार के उर्वरकों एवं रसायनों का देश और विदेश में विपणन भी करती है। बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड‍ का जालघर आरसीएफ कृषि समृद्धि (किसानों के लिये वेबसाइट) कृषिवर्ल्ड (किसानों के लिये वेबसाइट, DV-TTYoges फॉण्ट में) श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ