411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिमिनल केस (वीडियोगेम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेजी
क्रिमिनल केस 200px प्रेटी सिंपल फेसबुक (एडोब फ्लैश), आईओएस, एंड्रॉइड फेसबुक15 नवंबर 2012आईओएस28 अगस्त 2014एंड्रॉइड15 अप्रैल 2015 पज़ल वीडियोगेम
क्रिमिनल केस एक जासूसी खेल है जिसमे कुछ छिपे हुए वस्तुओ को खोजकर निकालना पड़ता है। यह खेल १५ नवम्बर २०१२ को फेसबुक पर प्रकाशित किया गया था। इसके बाद इस खेल को आई ओ एस पे २८ अगस्त २०१४ मे तथा ऍड्रोएड वर्जन मे १५ अप्रैल २०१५ मे किया गया था। इस खेल को फ्रॉस के इंडी स्टुडीओ द्वारा डिवेलप एवॅ प्रकाशित किया गया था।
यह एक सरल एवॅ रोमॉचक खेल है जिसका औसत एक करोड़ से भी ज्यॉदा मॉसिक खिलाड़ी है। यह २०१३ से एक लोकप्रिय खेल बन चुका है। इसका सबसे बड़ा प्रतियोगी कैन्डी क्रस सागा खेल है जिसका इससे भी अधिक खिलाड़ी है। क्रिमिनल केस को २०१३ मे फेसबुक द्वारा उस साल का सबसे अच्छे खेल का ताज पहनाया गया था। इस खेल मे खिलाड़ी एक जासूस के तरह किसी हत्या स्थल पर उपस्थित रहकर उस स्थल से सुसॅगत सुरागो को ढ़ूँढ़कर उस हत्या मामला का हल करते है। सुरागो को जल्दी ढ़ूँढ़ लेने से ज़्यादा स्कोर की जा सकती है। स्कोर करने से खिलाड़ी को स्टार मिलता है जिससे वह अगले मामले के तरफ बढ़ सकते है। इन स्टारो का प्रयोग हम सबूतइकट्ठठा करने मे तथा मामले के सॅदेहयुक्त व्यक्तियो की पुछताछ करने मे कर सकते है। खेल के दौरान खिलाड़ी को मृत व्यक्ति की शव परीक्षण करनी होती है तथा उसका जॉच भी करना होता है जिसमे कुछ वक्त लगता है। खिलाड़ी को दोषी व्यक्ति के वृत्तॉत को देखकर चार से पाँच संदेहयुक्त व्यक्तियो मे से असली दोषी को निकालना पड़ता है। हर शेष स्तर पर खिलाड़ी को असली दोषी को निकालना पड़ता है तथा उसके लिए उपयुक्त कारण बताना पड़ता है। अगर खिलाड़ी असली दोषी को ढूंढने मे सफल रहता है तो वह अतिरिक्त स्तरो पर प्रस्थान कर सकता है। इन सभी अतिरिक्त स्तरो की सफ़लतापुर्वक समाधान करने से वह अगली घटना के तरफ बढ़ सकता है।
इस खेल मे कुछ पहेलियॉ भी होती है। बहुत सारे न्याय-सॅबॅधी खेलो को भी डाला गया है जिससे खेल मे विविधता आती है। खेल मे आए हुए अतिरिक्त स्थलो का तभी जॉच हो सकता है जब खिलाड़ी के पास पर्याप्त संखक स्टार हो। इस खेल मे खिलाड़ी को दो स्थलो मे अंतर खोजना पड़ता है तथा एक कम निर्धारित समय मे चीज़ों को ढूँढना पड़ता है।
इस वक्त खेल मे कुल २३१ मामलाऍ है एवॅ हर मामला मे ४५ स्टार है(जिसमे पहली मामला में १५ स्टार एवॅ दूसरी मामला मे ३० स्टार है। हर मामला में ३ मेडल और ३ रींग अर्जित की जा सकती है। किसी मामले के सारे उपलब्ध स्टार को पा लेने से सोने के मेडल मिलते है। इन सोने के मेडलों से विविध पालतू पशुओ के दुकान को अनलॉक की जा सकती है जिससे पुलिसी कुत्तो को खरीद सकते है। ये कुत्ते हर मामला मे अधिक ऊर्जा, अनुभव अंक तथा शुभ कार्ड देके खिलाड़ी की मदद करते है। इसके अलावा , और सारे बचे हुए स्टार ऊर्जा, मुहर एवॅ स्टिकर पैक की खरीद मे इस्तेमाल की जाती है। दोस्तो से शुभ कार्ड मिल सकती है जिससे विविध प्रकार के सामग्री खरीदी जा सकती है जैसे की अनुभव अंक एवॅ कुछ सहायता सूचक संकेत। इस खेल मे एक ऊर्जा मिटर होती है। यहा हर अपराध क्षेत्र की जाँच करने के लिए ऊर्जा की ज़रूरत होती है। इस ऊर्जा मिटर को भरने के लिए संतरे के रस का डिब्बा, आलु चिप्स तथा बर्गर का व्यवहार होता है। ऊर्जा मिटर को पूरी तरह से भरने के बाद भी भरा जा सकता है, यह जितना ज़्यादा भरा रहेगा उतना ही ज़्यादा बार खिलाड़ी इस खेल को खेल पाएगा।
विषय
यह संयुक्त राज्य अमेरिका मे कल्पित एक समकालीन खेल है जिसमे खिलाड़ी अपने पसंदीदा नाम डालके एक रूकी पुलिस के रूप मे खेल सकता है। यहॉपे दिखाया जाता है की यह पुलिस गृम्स्बोरों पुलिस बिभाग मे काम करता है जो गृम्स्बोरों शहर की एक कानून स्थापित करने वाली संस्था है। यह न्यूयोर्क शहर जैसे बनाया गया है। यहॉपे खिलाड़ी के साथ इंस्पेक्टर डेविड जोंस भी है जो एक आलसी एवॅ हास्यपूर्ण वरिष्ठ जासूस है। खिलाड़ी जल्द ही प्रतिभाशाली सावित होता है जो की क्रूर हत्यारो एवॅ क्रमिक हत्यारो को ढूँढकर मेयर की दृष्टि भी आकर्षण कर लेते है। इस खेल के मामलाओ के स्तरो को विभिन्न अध्यायो मे बॉटा गया है एवॅ एक दृश्य उपन्यास के तरह प्रस्तुत किया गया है। गृम्स्बोरो मे छप्पन मामलाओ को सुलझाके खिलाड़ी उस शहर मे शांति वापस लाने मे कामयाब हो जाता है जिसके वजह से उसे प्रशॉत खाड़ी पुलिस बिभाग मे एक प्रमुख पदोन्नति दी जाती है। यह प्रशॉत खाड़ी की प्राथमिक कानून प्रवर्तन एजन्सि है। यह कल्पित शहर लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया जैसी बनाई गयी है। इसके बाद खिलाड़ी को गृम्स्बोरो से विदाई समारोह प्राप्त होती है। खिलाड़ी यहा से यादे और सम्मान लेके विदा होता है।
गृम्स्बोरो से निकालने के बाद वह प्रशॉत खाड़ी की ओर बढ़ता है। अब वह अफसर अमी यंग एवॅ जासूस फ़्रांक नाइट के साथ प्रशॉत खाड़ी पर काम करता। प्रशॉत खाड़ी के कुल ५९ मामलाओ का समाधान करके वह उस क्षेत्र मे शांति लाने मे सक्षम हो जाता है एवॅ उसकी पदोन्नति विश्व के शीर्ष एजन्सि द बुरेऔ मे हो जाती है। खिलाड़ी जासूस फ़्रांक नाइट के अंतिम संस्कार के लिए कुछ देर रुक जाता है। प्रशॉत खाड़ी को छोड़कर खिलाड़ी दुनिया संस्करण के लिए निकल पड़ता है जो दुनिया के सारे देशो को शामिल करती है।यहा उसको कुलीन बल एजेंट जैक अर्चर तथा कुलीन जासूस कार्मेन मरतीनेज के साथ काम दिया जाता है।
दुनिया संस्करन को समाप्त करके एजेंट जैक अर्चर खिलाड़ी को कोंकोडिया के सहर का कहानी बताते है जिससे खिलाड़ी अपने आप को उस परिस्थिति मे होने की कल्पना करता है, जिससे वह अतीत के रहस्यो की जॉच करता है, जो अतीत यानि उन्नीसवी शताब्दी मे घटी थी और इसमे ६ मामलाए है। अब खिलाड़ी को जासूस मेडेलीन ओ माले एवॅ वरिष्ठ अन्वेषक आइसक बांटेंप्त केडबल्यू साथ कम पे डाला गया जो उड़ान दस्ते अगेंगी के सदस्य थे। अब खिलाड़ी को कोंकोर्डिया के खूनियों को ज़रूर ढूंढ़ना पड़ेगा एवॅ उस क्षेत्र मे शांति फैलानी पड़ेगी।
श्रेणी:वीडियो गेम