411 REFERENCE · Wikipedia
भारती फाउण्डेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारती फाउण्डेशन प्राइवेट फाउण्डेशन 200px|Bharti Foundation logo 2000 सुनील मित्तल एयरटेल सेंट्र गुड़गाँव सुनील मित्तल (अध्यक्ष) भारत बच्चों की तथा युवाओं की मदद करना पब्लिक प्राईवेट मैथोड़ भारती इंटरप्राईजेस
thumb|left|Satya Bharti School in Haryana
thumb|left|Airtel Centre, Headquarters of Bharti Foundation
right|thumb|300px|खुशी से स्कूल आते बच्चे
भारती फाउण्डेशन, भारती इंटरप्राइजेज नामक प्रसिद्ध भारतीय व्यापारिक समूह का लोकोपकारिक कार्य करने वाली संस्था है। यह सन 2000 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य वंचित बच्चों एवं युवावों को अपना क्षमता (पोटेंशियल) साकार करने में सहायता करना है।
भारती फाउंडेशन ने 500 प्राथमिक एवं 50 उच्च माध्यमिक सत्य भारती स्कूल के माध्यमों से लगभग 2 लाख बच्चों के मध्य शिक्षा का अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। इन स्कूलों की स्थापना तथा इसके परिसंचालन व प्रबंधन के लिए भारती समूह लगभग 200 करोड़ रूपए धनराशि उपलब्ध करा रहा है। स्कूलों की स्थापना में सार्वजनिक-निजी-भागीदारी स्वरूप को अंकीकृत किया गया है। यह बहुत ही अनोखा और देश में किसी निजी क्षेत्र कारोबार समूह द्वारा आरंभ किया गया एक विशाल शिक्षा अभियान बन चुका है, विशेषतौर पर ग्रामीण भारत के लिए। इसकी सबसे प्रमुख बात है कि इस शिक्षा अभियान का दायरा केवल एक राज्य विशेष न होकर 5 राज्यों में है। ये विद्यालय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में स्थित है। वर्ष 2006 में आरंभ हुआ सत्य भारती स्कूल कार्यक्रम एक व्यापाक शैक्षणिक अभियान है, जो अब ऐसे समय में जोर पकड़ने लगा है जब भारत में बाल शिक्षा पर सरकार बहुत ही गंभीर है गई है।
बाहरी कड़ियाँ
भारती फाउण्डेशन
2 लाख ग्रामीण बच्चों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जगाने चला भारती फाउंडेशन
श्रेणी:शैक्षिक फाउण्डेशन
श्रेणी:भारत के शैक्षिक संगठन