411 REFERENCE · Wikipedia
जूलिया अल्वारेज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जूलिया अल्वारेज़ Julia Alvarez 3967875650.jpg जूलिया अल्वारेज़ yes 1950 3 27 न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य कनेक्टिकट कॉलेज, सिरैकस यूनिवर्सिटी, मिडलबरी कॉलेज अंग्रेज़ी इन द टाइम ऑफ़ द बटरफ्लाइज़हाउ द गार्सिया गर्ल्स लॉस्ट देयर एसेंट्सबिफोर वी वर फ्रीए गिफ्ट आफ़ ग्रैशियसए वैडिंग इन हैति बिल ऐक्नर (1989–वर्तमान) नेशनल मैडल ऑफ़ आर्ट्स (2014)पलोमो एल्वीरा जूलिया अल्वारेज़: ला लिट्रेचरा एजरेसिता ला इमैजिनेशन वाय एल कोराजॉन http://listin.com.do/entretenimiento/2014/8/2/332096/Julia-Alvarez-La-literatura-ejercita-la-imaginacion-y-el-corazon 17 मार्च 2022 EFE लिस्टिन दिआरिओ 2 अगस्त 2014 वॉशिंगटन, D. C. es http://www.juliaalvarez.com yes
जूलिया अल्वारेज़ (जन्म २७ मार्च, १९५०) एक अमरीकन नव रूपवादी कवयित्री, उपन्यासकार तथा निबंधकार हैं। उनकी ख्याति प्रमुख रूप से “हाउ द गार्शिया गर्ल्स लॉस्ट देयर एक्सेंट” (1991), “इन द टाइम ऑफ़ द बटरफ्लाइज़” (1994), और “यो!” (1997) नामक उपन्यासों से हुई। उनके प्रकाशनों में कवयित्री रूप में “होमकमिंग”(१९८४), “द वूमेन आई कैप्ट टू माईसैल्फ”(२००४) तथा निबंधकार के रूप में आत्मकथात्मक संकलन “समथिंग टू डिक्लेयर” आदि शामिल हैं। कई साहित्यिक आलोचकों ने उन्हें सबसे महत्वपूर्ण लातिन रचनाकारों में से एक माना है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक सफलता भी मिली है।
जूलिया अल्वारेज़ ने युवा पाठकों के लिए अनेकों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें "टिया लोला" पुस्तक-शृंखला भी शामिल है। बच्चों के लिए उनकी पहली तस्वीर पुस्तक सन् २००२ ई. में प्रकाशित "द सीक्रेट फुटप्रिंट्स" है।
न्यूयॉर्क में जन्मीं जूलिया ने डोमिनिकन गणराज्य में अपने बचपन के आरंभिक दस वर्ष बिताए।
साहित्यिक लेखन
जूलिया अल्वारेज़ को अपने समय के आलोचनात्मक तथा वाणिज्यिक रूप से सबसे सफल लातिन रचनाकारों में से एक माना जाता है।Dalleo Machado Sáez 2007 131 उनके प्रकाशित कार्यों में पाँच उपन्यास, एक निबंध-संकलन, तीन काव्य-संग्रह, चार बाल पुस्तकें तथा दो किशोर उपन्यास शामिल हैं।Dalleo Machado Sáez 2007 133
सन्दर्भ