Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बलाचौर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बलाचौर Balachaurਬਲਾਚੌਰ बलाचौर India Punjab 31.06 76.30 inline, title पंजाब में स्थिति देश राज्य पंजाब ज़िला शहीद भगत सिंह नगर ज़िला तहसील 21631 2011 भाषा प्रचलित पंजाबी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड बलाचौर (Balachaur) भारत के पंजाब राज्य के शहीद भगत सिंह नगर ज़िले (जिसका भूतपूर्व नाम नवाँशहर ज़िला था) में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Economic Transformation of a Developing Economy: The Experience of Punjab, India," Edited by Lakhwinder Singh and Nirvikar Singh, Springer, 2016, ISBN 9789811001970"Regional Development and Planning in India," Vishwambhar Nath, Concept Publishing Company, 2009, ISBN 9788180693779"Agricultural Growth and Structural Changes in the Punjab Economy: An Input-output Analysis," G. S. Bhalla, Centre for the Study of Regional Development, Jawaharlal Nehru University, 1990, ISBN 9780896290853"Punjab Travel Guide," Swati Mitra (Editor), Eicher Goodearth Pvt Ltd, 2011, ISBN 9789380262178 विवरण बलाचौर दोआबा क्षेत्र के अंदर आता है और इस तहसील में कई गाँव आते है। कुछ प्रमुख गाँव जो तहसील के अंदर आते है उनमें रतेवाल, थोपिया, कटवारा, टकरला और चनीयानी हैं। तहसील होने के कारण बलाचौर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए महत्वपूर्ण है। यहा पर कई सरकारी कार्यालय हैं। स्थानिया अदालत भी यही है और एक बड़ा बाज़ार भी है। एतिहसिक कछवाहा राजपूत राज देव ने १६वीं शताब्दी मे पहली बार बला चौर मे आकर रहना शुरू किया अपने परिवार के साथ, उनका संबध जयपुर के राज घराने के साथ था। राज देव ने यहा भक्ति करनी शुरू की और इस जगह का नाम अपने पुत्र बलराज देव के नाम पर रखा। राज देव की मृत्यु १५९६ मे हुई। स्थानिया लोगो ने उनकी मज़ार बनाई और उसे बाबा बलराज के नाम से पूजने लगे। आज भी बाबा बलराज का मंदिर बला चौर मे स्थित है, मंदिर की देख रेख के लिए मंदिर कमेटी भी बनाई गयी १९४९ मे जिनके संरक्षक बलवंत सिंह थे। १५३९ मे शेरशाह सूरी ने हुमायूँ पर हमला करने से पहले यही पर बाबा राज देव से आशीष ली थी। वर्तमान भारत की 2011 जनगणना के अनुसार बलाचौर की जनसंख्या 21,631 थी, जिसमे 11,180 पुरुष और 10,451 महिलाए है। साक्षरता दर 71.91% है, । 75.41% पुरुष और 68.17% महिलाएं साक्षर है। 11.12% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु की है। अर्थव्यवस्था बलाचौर मे कोई बड़ा उद्योग नही है, यहा और आस पास के लोगो की आय का मुख्य स्रोत खेती बड़ी ही है। गेंहू और मक्का प्रमुख फसले है जो की साल मे उगाई जाती है। शिक्षित वर्ग संपूर्णतया नौकरी करना पसंद करता है। काफ़ी लोग आस पास के शहरो (रोपड़, नवांशहर, चंडीगड़) मे ही नौकरी करते है। किसान वर्ग अपनी फसल बला चौर की अनाज मंडी मे लाकर बेचते है। बला चौर मे ईलाके का सबसे बड़ा बज़ार है जहाँ ज़रूरत की सभी चीज़े मिल जाती है। बला चौर मे के सी सिनिमा घर भी है जहाँ नयी फ़िल्मे दिखाई जाती है। इन्हें भी देखें शहीद भगत सिंह नगर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पंजाब के शहर श्रेणी:शहीद भगत सिंह नगर ज़िला श्रेणी:शहीद भगत सिंह नगर ज़िले के नगर