411 REFERENCE · Wikipedia
एली ड्यूकोमुन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एली ड्यूकोमुन(19 फरवरी 1833, जिनेवा – 7 दिसंबर 1906, बर्न) एक स्विस लेखक और संपादक थे। 1902 में इन्होंने चार्ल्स-अल्बर्ट गोबाट के साथ शांति का नोबेल पुरस्कार जीता था।
उन्होंने जिनेवा और बर्न में मैगज़ीन और अख़बार के संपादक के तौर पर काम किया। डुकोमुन ने अपने करियर का ज़्यादातर समय जुरा-सिम्पलन रेलवे के जनरल सेक्रेटरी के रूप में बिताया। वे अपना खाली समय शांति से जुड़े कामों में लगाते थे। उन्होंने यूरोपीय संघ के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने 'लेस एटाट्स-यूनिस डी'यूरोप' नामक पत्रिका का संपादन किया। यह पत्रिका 1867 में स्थापित 'इंटरनेशनल लीग ऑफ़ पीस एंड फ़्रीडम' नामक संस्थान से प्रकाशित होती थी। Élie Ducommun Nobel Prize, Peace Activist, Journalist Britannica https://www.britannica.com/biography/Elie-Ducommun Encyclopedia Britannica 10 जून 2026 en
जीवन परिचय
उनका जन्म जिनेवा में एक घड़ीसाज़ के घर हुआ था। इनका मूल निवास न्यूचैटल में था। वे बचपन से हीं असाधारण प्रतिभा के थे।Nobel Peace Prize 1902 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1902/ducommun/biographical/ NobelPrize.org 3 जून 2026
1867 में उन्होंने 'लीग डे ला पैक्स एट डे ला लिबर्टे' (शांति और स्वतंत्रता लीग) की स्थापना में मदद की।Monnier Victor Notes et documents pour servir à la biographie d'Elie Ducommun https://www.jstor.org/stable/40369560 Revue européenne des sciences sociales 3 जून 2026 139–164 1984
उन्होंने 1873 से 1891 तक 'जूरा-सिम्पलोन स्टील कंपनी' के सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य किया। इसी वर्ष इन्हें नए बने 'इंटरनेशनल पीस ब्यूरो' का डायरेक्टर बनाया गया। यह बर्न में स्थित पहली गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय शांति संस्था थी। उन्होंने इस पद के लिए वेतन लेने से मना कर दिया, और कहा कि वे इस पद पर केवल अपने आदर्शों के कारण ही सेवा करना चाहते हैं। 1895 से उन्हें 'इंटरनेशनल पीस ऑफिस' की पत्रिका 'कॉरेस्पोंडेंस द्वि-मासिक' का डायरेक्टर बनाया गया।Élie Ducommun Nobel Prize, Peace Activist, Journalist Britannica https://www.britannica.com/biography/Elie-Ducommun Encyclopedia Britannica 3 जून 2026 en
उनके बेहतरीन संगठनात्मक कौशल की वजह से ही इस समूह को सफलता मिली। 1902 में उन्हें 'नोबेल शांति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 1906 में अपनी मृत्यु तक वे इस संस्था के डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे।
सन्दर्भ
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता