411 REFERENCE · Wikipedia
वर्तमान मूल्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अर्थशास्त्र और वित्त में, आज से कुछ समय बाद जो कोई आय होगी, उसका आज जो मूल्य है उसे उस भविष्य में होने वाली आय का वर्तमान मूल्य ( present value) कहा जाता है। वर्तमान मूल्य आमतौर पर भविष्य के मूल्य से कम होता है क्योंकि पैसे में ब्याज-अर्जन की क्षमता होती है। इसी लिये वर्तमान मूल्य को वर्तमान रियायती मूल्य भी कहते हैं।
उदाहरण के लिये मान लीजिए कि वर्तमान व्याज दर ७ प्रतिशत प्रतिवर्ष है और ५ वर्ष बाद आपको २०००० रूपये मिलने वाले हैं। भविष्य में मिलने वाले इस रूपये का वर्तमान मूल्य २०००० नही बल्कि 20000/(1 + 0.07)^5 = 20000 / 1.402551731 = 14259.72 होगी । दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि आज का एक रूपया कल के एक रूपये से अधिक मूल्य का है (नौ नगद न तेरह उधार)। आज के एक रूपये का मूल्य कल के एक रूपये से अधिक है क्योंकि रूपये का निवेश किया जा सकता है और एक दिन का ब्याज अर्जित किया जा सकता है, जिससे कल तक कुल मूल्य एक रूपये से अधिक हो जाता है।
एकमुश्त राशि का वर्तमान मूल्य
वर्तमान मूल्य निकलने का जो सबसे अधिक प्रचलित मॉडल है वह चक्रवृद्धि ब्याज के उपयोग पर आधारित है। इसका सूत्र निम्नलिखित है:
कहां भविष्य में प्राप्त होने वाली राशि है, वर्तमान तिथि और भविष्य की तिथि के बीच की चक्रवृद्धि अवधियों की संख्या है, चक्रवृद्धि ब्याज की दर है। ब्याज दर, , प्रतिशत के रूप में दिया गया है, अर्थात यदि ब्याज दर 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष है तो i = 0.07 लिया जायेगा।
सन्दर्भ
श्रेणी:आय