411 REFERENCE · Wikipedia
मीनाक्षी दीक्षित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीनाक्षी दीक्षित मीनाक्षी दीक्षित लेमके फेशन वीक – २०१९ के दौरान 1993 10 12 रायबरेली, उत्तर प्रदेश, भारत मुंबई, भारत भारतीय कानपुर विश्वविद्यालय अभिनेत्री 1.67 0 २००८ – वर्तमान ईश्वर चन्द्र दीक्षितगीता दीक्षित meenakshidixit.com
मीनाक्षी दीक्षित एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
व्यक्तिगत जीवन
मीनाक्षी दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। वह रायबरेली में सिविल कोर्ट में वरिष्ठ वकील ईश्वर चंद्र दीक्षित की बेटी हैं, और उनकी माँ का नाम गीता दीक्षित हैं। https://www.youtube.com/watch?v=Fly1U46dIAA Super Dancer Junior 2 Off Camera – Actress Meenakshi Dixit Exclusive Interview 22 January 2012 https://web.archive.org/web/20140301180554/http://www.youtube.com/watch?v=Fly1U46dIAA 1 मार्च 2014 live उन्होंने वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी और रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री की। साथ ही उन्होंने कथक और पश्चिमी नृत्य में प्रशिक्षण लिया है।Mainstream moves. The Hindu (29 July 2014). Retrieved on 2015-04-28.
करियर
२००८ में मीनाक्षी दीक्षित एनडीटीवी इमेजिन के डांस रियलिटी शो नचले वे विद सरोज खान में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं थीं, जिसके बाद उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में प्रवेश करने का मौका मिला। वह पहली बार एक तेलुगु फिल्म, लाइफस्टाइल में दिखाई दीं। http://southcast.in/meenakshi-dixit-photos-videos-billa2-dookudu/ MEENAKSHI DIXIT – SOUTH INDIAN ACTRESS AND PERFORMER 16 January 2012 https://web.archive.org/web/20120504042803/http://southcast.in/meenakshi-dixit-photos-videos-billa2-dookudu/ 4 मई 2012 dead http://www.dreamgirlsofbollywood.com/artists-dancers.php?page=artists&pag=artists-dancers Dreamgirls of Bollywood 16 January 2012 https://web.archive.org/web/20120123053425/http://www.dreamgirlsofbollywood.com/artists-dancers.php?page=artists&pag=artists-dancers 23 जनवरी 2012 dead http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/The-M-factor/articleshow/3926978.cms The M factor 16 January 2012 बाद में, उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों जैसे कि जोलुकस ज्वेलरी, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, फेयर एंड हैंडसम क्रीम, चेन्नई सिल्क्स, शंकरम डायमंड ज्वेलरी, ब्रुक बॉन्ड ताज़ा चाय, पनेरी साड़ी, ली कूपर, रेड स्क्वायर एनर्जी ड्रिंक, रेडियो मिर्ची, एस्सार, एनिटाइम फिटनेस जिम एंड एक्वागार्ड के साथ काम किया। वह फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ प्रमुख भारतीय पत्रिकाओं में भी एक नियमित मॉडल रह चुकी है।
२०११ में, उन्होंने डुकुडु में एक डांस नंबर में विशेष उपस्थिति का किरदार निभाया, जो कि सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म रही थी।Tollywood top hits of 2011 https://web.archive.org/web/20181226234432/http://www.sify.com/movies/tollywood-top-hits-of-2011-imagegallery-tollywood-lm3o95dgchasi.html 26 दिसंबर 2018 . Sify.com. Retrieved on 28 April 2015.Dookudu touches the one billion mark – The Times of India https://web.archive.org/web/20180917163042/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/news-interviews/Dookudu-touches-the-one-billion-mark/articleshow/10793015.cms?referral=PM 17 सितंबर 2018 . Timesofindia.indiatimes.com (20 November 2011). Retrieved on 2015-04-28. डुकुडु के बाद, उन्हें बॉडीगार्ड रीमेक के निर्माताओं द्वारा डांस नंबर करने के लिए भी चुना गया था, उन्हें उम्मीद थी कि यह डुकुडु की तरह सफलतम फिल्म बनेगी।. http://tollywoodicon.com/dookudu-sentiment-works-out-for-bodyguard/19629 Dookudu Sentiment Works Out For Bodyguard? 22 January 2012 https://archive.today/20130204112635/http://tollywoodicon.com/dookudu-sentiment-works-out-for-bodyguard/19629 4 February 2013 dead dmy-all उन्होंने तमिल फिल्म बिल्ला II में एक आइटम नंबर भी किया, जिसे उनकी अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जाता है। २०१४ में उन्होंने दो फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाई। इसके अलावा उन्होंने तमिल पीरियड-कॉमेडी तेनालीरामन में एक राजकुमारी की भूमिका निभाई,Didn't want to miss working with Vadivelu: Meenakshi Dixit https://web.archive.org/web/20141018082533/http://www.hindustantimes.com/entertainment/regional/didn-t-want-to-miss-working-with-vadivelu-meenakshi-dixit/article1-1208878.aspx 18 October 2014 . Hindustantimes.com (17 April 2014). Retrieved on 2015-04-28. जबकि थ्रिलर-ड्रामा फिल्म अदवी कचीना वेनेला में उन्होंने एक शार्पशूटर का किरदार निभाया।Meenakshi Dixit is back with a bang – The Times of India https://web.archive.org/web/20190104180110/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/telugu/movies/news/Meenakshi-Dixit-is-back-with-a-bang/articleshow/39369909.cms 4 जनवरी 2019 . Timesofindia.indiatimes.com (31 July 2014). Retrieved on 2015-04-28.
उन्हें २०१५ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कुंदन शाह ने पी से पीएम तक में बॉलीवुड में कदम रखने का मौका दिया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी वेश्या का किरदार निभाया जो खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पाना चाहती है और फिर देश की प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होती है। फिल्म निर्माता कुंदन शाह ने कहा: "वह प्रकाशजनित और एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं"। वह २०१६ में लाला रंग में रणदीप हुड्डा के काम किया, जहां उन्होंने एक मेडिकल छात्रा की भूमिका निभाई।
मीनाक्षी हिन्दी सिनेमा में पी से पीएम तक के अलावा २०१८ में लुप्त फिल्म में भी काम कर चुकी है। जबकि उनकी पहली कन्नड़ फिल्म चिन्ना चिन्ना आसे है।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Meenakshi Dixit
3924800
IamMeenakshiDixit
meenakshidixit
श्रेणी:1993 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री
श्रेणी:मलयालम अभिनेत्री
श्रेणी:तमिल अभिनेत्री
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री