411 REFERENCE · Wikipedia
सीरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीरियाई अरब गणराज्य الجُمهُورِيّة الْعَرَبِيّة السُّورِيَّة सीरिया Flag of Syria (2025-).svg Emblem of Syria (2025–present).svg Syria in its region (claimed).svg حُمَاةَ الدِّيَارِ(भूमि के पालक) अरबी सीरियाई दमिश्क़ 33 30 N 36 18 E दमिश्क़ अध्यक्षीय गणतंत्र आपातकाल कानून के अंतर्गत 1963 से राष्ट्रपति अबू मोहम्मद अल-जुलानी प्रधानमंत्री 88 वां 1 E11 185180 71479 0.06 19,405,000 55 वां 2007 103 267 110 वां $87.09 बिलियन 63 वां 2007 $4,488 111 वां $37.76 बिलियन 73 वां 2007 $1,946 114 वां स्वतंत्रता फ्रांस से प्रथम घोषणा सितंबर 19361 दूसरी घोषणा 1 जनवरी 1944 मान्यता 17 अप्रैल 1946 2013 decrease 0.658 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21-25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 118वाँ सीरियन पाउंड SYP EET +2 EEST +3 .sy 963 The Franco-Syrian Treaty of Independence (1936), not ratified by France.
सीरिया या शाम (अरबी: سُورِيَا), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक देश है। इसके पश्चिम में लेबनान तथा भूमध्य सागर, दक्षिण-पश्चिम में इस्राइल, दक्षिण में जॉर्डन, पूर्व में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इस्राइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमिश्क़ है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है।
अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं।
नाम
सीरिया का नाम
सीरिया नाम प्राचीन ग्रीक से आया है। प्राचीन काल में यवन इस क्षेत्र को सीरीयोइ कहते थे। इस पद का प्रयोग प्रायः सभी तरह के असीरियाई लोगों के लिए होता था। विद्वानों का कहना है कि ग्रीक लोगों द्वारा प्रयुक्त शब्द असीरिया ही सीरिया के नाम का जनक है। असीरिया शब्द खुद अक्कदी भाषा के अस्सुर से आया है।
सबसे पहले Theodor Nöldeke द्वारा सन् 1881 में ; cf. http://www.etymonline.com/index.php?term=Syria Syria Harper Douglas 2001 Online Etymology Dictionary https://www.webcitation.org/6HuPSkQI7?url=http://www.etymonline.com/index.php?term=Syria 6 जुलाई 2013 13 जून 2007 November live.
सीरिया शब्द का मतलब बदलता रहा है। पुराने जमाने में सीरिया का अर्थ होता था भूमध्यसागर के पूरब में मिस्र तथा अरब के उत्तर तथा सिलीसिया के दक्षिण का क्षेत्र जिसका विस्तार मेसोपोटामिया तक हो और जिसे पहले असीरिया भी कहते थे।Pliny Pliny the Elder AD 77 http://penelope.uchicago.edu/Thayer/L/Roman/Texts/Pliny_the_Elder/5*.html Natural History Book 5 Section 66 University of Chicago Website 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20200620062007/http://penelope.uchicago.edu/Thayer/L/Roman/Texts/Pliny_the_Elder/5%2A.html 20 जून 2020 live रोमन साम्राज्य के समय इस सीरियाई क्षेत्रों को कई विभागों में बाँट डाला गया था। जुडया (जिसको सन् 135 में फ़लीस्तीन नाम दिया गया - आज उस फलीस्तीन के अंतर्गत आज का इसरायल, फिलीस्तीन तथा ज़ॉर्डन आते हैं) सबसे दक्षिण पश्चिम में था, फ़ोनेशिया लेबनॉन में, कोएले-सीरिया तथा मेसोपोटामिया इसके खंडों के नाम थे।
राजनीति
सीरिया की कार्यपालिका के अंग हैं - Codo mahila desa
न्यायपालिका के अंग हैं - सांवैधानिक उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा दो अन्य न्यायालय।
राजनैतिक पार्टियाँ: अरब समाजवादी (बाथ) पार्टी, सीरियन अरब समाजवादी दल, अरब समाजवादी संघ, सीरियाई साम्यवादी दल, अरब समाजवादी एवम एकतावादी दल, तथा कोई 15 अन्य दल।
The famouse incident of karbala in year 61, the holy family of Imam Husain was arresed at karbala (Iraq) and shifted here in Shaam (and old city and capital of Yazeed), for around one year..the mousque of Bibi sakina (daughter of Imam Husain is situated here)
संविधान और सरकार
सीरिया का संविधान 1973 में अपनाया गया था जिसमें बाथ पार्टी को नेतृत्व का अधिकार मिला हुआ है। राष्ट्रपति का चुनाव 7 सालों के लिए होता है जिसके लिए जनमत संग्रह का प्रयोग किया जाता है। राष्ट्रपति बाथ पार्टी का महासचिव भी होता है। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति एक मुसलमान ही हो सकता है पर इस्लाम राजधर्म नहीं है। राष्ट्रपति को मंत्रियों को बहाल कारने का, युद्ध तथा आपातकाल की घोषणा करने का तथा कानून पास करने का अधिकार देती है।
आपातकाल
सन् 1963 से देश में आपातकाल लागू है। देश की सरकार ने इसे इसरायल के साथ युद्ध तथा आतंकवादियों द्वारा दी गई धमकियों जैसे कारणों का हवाला देकर सही ठहराया है।
इतिहास
सीरिया का इतिहास
एल्बी सभ्यता
एल्बा के शहर की स्थापना सन् 3000 ईसापूर्व में हुई थी। इस सभ्यता के अवशेष सन् 1975 में उत्तरी सीरिया में मिले थे। सुमेर तथा अक्कद से इसका व्यापारिक सम्पर्क था।Syria: A country Study - Ancient Syria Library of Congress Data as of April 1987 5 सितंबर 2007 http://ancienthistory.about.com/library/bl/bl_syriaancient.htm https://web.archive.org/web/20070302230111/http://ancienthistory.about.com/library/bl/bl_syriaancient.htm 2 मार्च 2007 live फ़राओ के उपहारों के यहाँ मिलने से यह भी स्पश्ट होता है कि मिस्र से भी इनके सम्बन्ध थे। सीमेटिक भाषाओं का सबसे पुराना अभिलेख भी यहीं मिला है। यद्यपि आधुनिक संधानों से पता चलता है कि यह पूर्वी सेमेचिक भाषा थी और अक्कदी भाषा के अधिक करीब थी। The Aramaic Language and Its Classification
Journal of Assyrian Academic Studies
Vol. 14
No. 1
http://www.jaas.org/edocs/v14n1/e8.pdf
https://web.archive.org/web/20080909222746/http://www.jaas.org/edocs/v14n1/e8.pdf
9 सितंबर 2008
dead
एल्बा के साम्राज्य को ईसापूर्व 2260 में अक्कद के सारगोन ने तथा उसके बाद ईसपूर्व 1900 में हिट्टियों ने फ़तह किया।
प्राचीन काल
Bosra|thumbnail|left| बुसरा अल शाम में रोमन थियेटर.
कैन्ननाइच, फ़ोनेशियाई तथा अरामियनों का प्रभुत्व दूसरी शहस्त्राब्दि में बना रहा। हिब्रू लोग दमिश्क के दक्षिण में बस गए। असीरियाई, सुमेरियाई, मिस्री थथा बेबीलोनियाई लोगों के विभिन्न बसावों के बाद छठी सदी ईसापूर्व में फ़ारस के हख़ामनी साम्राज्य ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। आने वाली दो सदियों तक पूरे पश्चिम एशिया पर फ़ारसियों का अधिकार बना रहा। ईसा के 330 साल पहले जब मकदूनिया (मेसेडोनिया) के सिकन्दर ने फ़ारस के शाह दारा तृतीय को तीन विभिन्न युद्धों में हराया तब यहाँ पर यवनों का अधिकार हो गया। इसके बाद सासानी तथा रोमनों के बीच सीरिया विभाजित रहा।
रोमन शासन में एंटिओक शहर सीरिया की राजधानी रहा। तीसरी सदी में रोम के दो शासक हुए जो सीरिया से थे।
thumbnail|left|उम्मयद मस्जिद, दमिश्क
ईसाइयत के इतिहास मं सीरिया बहुत महत्वपूर्ण है।{Acts 9:1-6 Paul's Encounter with Yahweh on the Road to Damascus}
इसी प्रकार इस्लाम में भी सीरिया का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मयद खिलाफ़त (650-735) के समय दमिश्क इस्लाम की राजधानी था और मुसलमान दमिश्क की तरफ़ नमाज अदा करते थे। सन् 1260 तक यह अब्बासियों के अधीन रहा जिसकी राजधानी बग़दाद थी। मंगोलों के आक्रमण की वजह से 1258 में बग़दाद का पतन हो गया। मंगोलों की सेना की कमान कितबुगा के हाथों सौप दी गई थी जिसको मिस्र के मामलुकों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। मंगोलों ने 1281 में मामलुकों पर दुबारा भारी आक्रमण किया पर वे हार गए।
Timeframe pp. 59-75
सन् 1400, तैमूर लंग, अथवा तमेरलेन ने सीरिया पर आक्रमण किया और अलेप्पो तथा दमिश्क में भारी तबाही मचाई। भित्तिकारों को छोड़ कर सबों को मार डाला गया और भित्तिकारों को समरकन्द ले जाया गया।http://www.everything2.com/index.pl?node_id=1433425 Battle of Aleppo 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080110130230/http://www.everything2.com/index.pl?node_id=1433425 10 जनवरी 2008 live http://www.metmuseum.org/toah/ht/08/wae/ht08wae.htm The Eastern Mediterranean, 1400–1600 A.D. 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090428055820/http://www.metmuseum.org/toah/ht/08/wae/ht08wae.htm 28 अप्रैल 2009 live तैमूर लंग के समय से सीरिया के स्थानीय इसाईयों को प्रताड़ना दी जाने लगी। सोलहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के आरंभ तक यह उस्मानी साम्राज्य (ऑटोमन तुर्क) का अंग बना रहा।
इसके बाद यहाँ प्रांस का शासन आया जो 1946 तक चला। इसके बाद से यहाँ राजनैतिक अस्थिरता रही है। बाथ पार्टी ने शासन पर अपना सिक्का जमाया और आजकल शासन में असद परिवार का प्रभुत्व है।
विभाग
सीरिया के प्रान्त
सीरिया के १४ प्रान्त हैं। इन्हें मुहाफ़ज़ात (एकवचन - मुहाफ़ज़ा) कहते हैं। इराक़ के प्रांतों को भी इसी नाम से जाना जाता है। प्रांतों को 60 ज़िलों में बाँटा जाता है जिन्हें मिंतक़ा (एकवचन - मंतिक़) कहते हैं। जिले के प्रखंडों को नवाही कहते हैं।
आंतरिक मामलों के मंत्री हर राज्य के लिए एक राज्यपाल (सूबेदार) की नियुक्ति करता है। इसके लिए मंत्रीपरिषद का अनुमोदन आवश्यक होता है। हर सूबेदार के पास राज्य की एक अलग निर्वाचित परिषद होती है।
बड़े नगर
दमिश्क - अलेप्पो - लताकिया - होम्स - हमा
छोटे नगर
अल-हसाख - दीर अज़-ज़ोर - अर-रक्का - इदलिब - डारा - अस-सुवयदा - तरतूस.
शहर
अल कमीशली - नवा - अर-रास्तान - मयसफ़ - सफ़िता - जाब्लेह - अथ-थवारा - दुमा - बनियास - अन-नब्क- कुसैर - मालौला - ज़बादानी - बुसरा अल शाम - जरामाना - अत-ताल - सलामिये- सैदान्या - अल-बाब - जिस्र अल-शुग़ुर
भूगोल
thumbnail|Satellite image of Syria (border lines added).
सीरिया का अधिकांश क्षेत्र शुष्क है। पश्चिम में भूमध्य सागर से लगे तथा फ़ुरात नदी के तटीय प्रदेश नम और हरित हैं। इन स्थानों पर आबादी का मुख्य हिस्सा निवास करता है। फ़ुरात नदी सीरिया की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह क्षेत्र विश्व के सबसे प्राचीन सभ्यता का पलना रहा है।
देश के दक्षिण पूर्व में दमिश्क है जो देश की राजधानी के साथ सबसे बड़ा नगर भी है।
thumbnail|left|360px|सीरिया का मानचित्र
सीरिया की जलवायु शुष्क और गर्म है। सर्दियां ठंडी होती हैं। कभी कभी हिमपात भी होता है। सबसे पहले 1956 में यहाँ पेट्रोलियम की खोज हुई थी। सुवायदिया, क़रत्सुई तथा रुमाइयाँ में प्रमुथ तेल क्षेत्र हैं। ये तेल क्षेत्र इराक के मोसुल तथा किरकुक के पास के तेल क्षेत्रों के प्राकृतिक विस्तार हैं। जबेसा में 1940 में प्राकृतिक गैस के भंडारों का पता लगा था। पेट्रोलियम सीरिया का प्रमुख निर्यात है।
जनवृत्त
सीरिया में जनसंख्या का घनत्व प्रतिकिलोमीटर 100 के करीब है और आबाद इलाकों में मुख्यतः फ़ुरात नदी की घाटी तथा पहाड़ों और तटीय प्रदेशों के बीच बसती है। 2008 में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि सीरिया में कोई 18 लाख शरणार्थी इराक़, सोमालिया और फलीस्तीन से आकर बसे हैं।
World Refugee Survey 2008 U.S. Committee for Refugees and Immigrants 19 जून 2008 http://www.refugees.org/survey 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20071005040657/http://www.refugees.org/article.aspx?id=1941 5 अक्तूबर 2007 dead
छः से ग्यारह साल के बच्चों के लिए शिक्षा मुफ़्त और अनिवार्य है। 15 साल या उससे अधिक की उम्र के लोगों के लिए साक्षरता की दर पुरुषों में 86 प्रतिशत है जबकि महिलाओं में 74 प्रतिशत।
नस्ल
thumbnail|तीन सीरियाई लोग, 1873.
अधिकांश सीरियाई यहाँ के मूल लैवैंटाइन लोग हैं। वे अपने पड़ोसियों से नस्ली रिश्ते रखते हैं - फ़लीस्तीनियों, लेबनानियों तथा ज़ॉर्डनियों से इनकी नृजातिक करीबी है।http://magma.nationalgeographic.com/ngm/0410/feature2/online_extra.html Phoenicians Online Extra @ National Geographic Magazine 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080829104814/http://magma.nationalgeographic.com/ngm/0410/feature2/online_extra.html 29 अगस्त 2008 live
आजकल सीरियाइयों को अरब कहा जाता है - जैसा कि अरब भाषी किसी भी अरब दुनया के मुबालिक को कहा जाता है - ये लोग उसी क्षेत्र में पाँच हज़ार साल से रह रहे लोगों के अन्य जातियों के साथ नस्ली मिश्रण से बने हैं। सीरिया के लोग, चाहे वो मुस्लिम हों या इसाई, पूरे अरबी लोग हैं - संस्कृति, भाषा और तहज़ीब के हिसाब से। सीरीयाई अरबों की आबादी सीरिया की कुल आबादी का 90 प्रतिशत है।https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/sy.html Syria 2007 The World Factbook 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20171229122345/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/sy.html 29 दिसंबर 2017 live
ग़ैर अरब अल्पसंख्यकों में से प्रमुख हैं:
कुर्द - 9%).http://countrystudies.us/syria/23.htm Syria - Kurds Library of Congress Country Studies संग्रहीत प्रति 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20060923054304/http://countrystudies.us/syria/23.htm 23 सितंबर 2006 live कुर्द मुख्यतः उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रहते हैं जो तुर्की तथा इराक के सटे क्षेत्र हैं।
तुर्क. - इन्हें सीरियाई तुर्कमेन कहा जाता है। ये मुख्यतः अलेप्पो, दमिश्क तथा लताकिया में रहते हैं।
असीरियाई लोग-
अर्मेनियाई.
सीरियाई लोग लातिन अमेरीकी देशों में भी प्रवास करते हैं। ब्राजील तथा अर्जेंटीना में सीरियाई लोग अचछी संख्या में वास करते हैं।http://www.saudiaramcoworld.com/issue/200505/the.arabs.of.brazil.htm भ्राजील के अरब 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20150403221350/https://www.saudiaramcoworld.com/issue/200505/the.arabs.of.brazil.htm 3 अप्रैल 2015 dead लातिन अमेरिका में अरबों के निशानजून 2020 InternetArchiveBot
धर्म
सीरिया की 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और 10 प्रतिशत ईसाई। सुन्नी मुस्लिम कुल जनसंख्या के 74 प्रतिशत हैं जबकि शिया क़रीब 13 प्रतिशत। दमिश्क में कुछ यहूदी भी रहते हैं।http://www.jewishvirtuallibrary.org/jsource/anti-semitism/syrianjews.html Syrian Jews 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20161217101221/http://www.jewishvirtuallibrary.org/jsource/anti-semitism/syrianjews.html 17 दिसंबर 2016 live
भाषा
अरबी आधिकारिक भाषा है। कुर्द इलाकों के लोग कुर्द भाषा भी बोलते हैं। शिक्षित लोग अंग्रेज़ी तथा फ्रेंच भी बोलते हैं।
अर्थव्यवस्था
Economy of Syria
सीरिया एक विकासशील अर्थव्यवस्था है जिसके प्रमुख स्तंभ कृषि, पेट्रोलियम, उद्योग और पर्यटन हैं। तेल के उत्पादन में आ रही गिरावट, गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों के खराब प्रदर्शन तथा निम्न औद्योगिक तथा कृषि उत्पादन के कारण सीरिया की अर्थव्यवस्था कमज़ोर हो गई है।
यहाँ के सकल घरेलू उत्पाद के विकास की दर 2.9 प्रतिशत है।
ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि सीरिया 2012 तक तेल के निर्यातक की बजाय आयातक बन जाएगा। सीरिया से गैस का निर्यात नहीं होता। सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है।
बेरोजगारी की दर, सीरिया की सरकार के मुताबिक 7.5 फ़ीसदी है।
विदेशी व्यापार
1951 में इसरायल के अधिकार के विरोध में सीरिया ने कर और चुंगियों की सामान्य सहमति से अपना नाम वापस ले लिया और इसके बाद से सीरिया विश्व बाज़ार में अपना स्थान बनाने में अक्षम रहा है। siria
परिवहन
सीरिया के दो प्रमुख हवाई अड्डे हैं - दमिश्क और अलेप्पो। माल ढोने का काम रेलगाड़ियों द्वारा होता है। सीएफ़एस (सारियाई रेलवे कम्पनी) तथा टासीडीडी (तुर्क रेलवे कम्पनी) दो रेलसेवा प्रदान करने वाली कम्पनिया हैं। सीरिया की रेलसेवा अच्छी खासी तेज और दुरुस्त है।http://www.seat61.com/Syria.htm How to travel by train from London to Syria Train travel in Syria 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20081028032001/http://www.seat61.com/Syria.htm 28 अक्तूबर 2008 live .
सीरिया के सीमा विवाद
तुर्की के साथ इस्कांदरन (हताय) प्रांत को लेकर विवाद
हताय प्रांत
सारिया का कहना है कि इस्कांदरान प्रांत तुर्की को फ्रांस द्वारा अनुचित रूप से 1930 में दे दिए गए थे। उस समय सीरिया पर फ्रांस का अधिकार था। तुर्कों को कहना है कि हताय (इस्कांदरान) उस्मानी (ऑटोमन) साम्राज्य का अंग था और इस कारण इस क्षेत्र पर उनका अधिकार बनता है। तुर्कों की नज़र में सीरिया का संपूर्ण क्षेत्र भूतपूर्व तुर्क विलायत है। सीरियाई लोग इस क्षेत्र को लिवा अलिस्केन्दरुना नाम से संबोधित करते हैं जबकि तुर्क प्रशासन इसे हताय नाम देता है।
गोलान पठार पर इसरायल का दावा
गोलान हाइट्स
गोलान दक्षिण पश्चिम का एक क्षेत्र है जो 1850 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है। इस पहाड़ी क्षेत्र की उँचाई 2500 मीटर से अधिक है और इससे मैदानी क्षेत्रों पर नियंत्रण रखने में आसानी होती है। 1949 में इसरायल के साथ हुई एक संधि के मुताबिक इसके पास दोनों देशों की सीमा तय हुई थी और इस पहाड़ी क्षेत्र को असैनिक क्षेत्र बनाने का फ़ैसला किया गया था। पर सीरिया ने इस क्षेत्र का इस्तेमाल इसराइली किसानों पर हमला करने के लिए किया जिसके फलस्वरूप इसरायल ने सन् 1967 में 6 दिनी लड़ाई में छीन लिया।
http://www.palestinefacts.org/pf_1948to1967_sixday_backgd.php What Led To The Six Day War? en 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080915190944/http://www.palestinefacts.org/pf_1948to1967_sixday_backgd.php 15 सितंबर 2008 live
इसका जवाब सीरिया ने यहूदी (इसरायल के लोगों का धर्म) लोगों के पवित्रतम दिन योम किप्पुर के दिन सन् 1973 में इसरायल पर आक्रमण करके देने की कोशिश की।
http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/middle_east/country_profiles/3393813.stm BBC NEWS World Middle East Country profiles Regions and territories: The Golan Heights 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090131122021/http://news.bbc.co.uk/1/hi/world/middle_east/country_profiles/3393813.stm 31 जनवरी 2009 live
इसके बाद 1974 में संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद इसरायल ने गोलान के सीरियाइयों को सीरिया में व्यापार करने की इजाजत दे दी।
http://www.zawya.com/Story.cfm/sidZAWYA20070611075008/SecCountries/pagSyria/chnSyria%20Analysis/obj13F83CD8-8988-11D5-867E00D0B74A0D7C/ संग्रहीत प्रति 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080107173054/http://www.zawya.com/Story.cfm/sidZAWYA20070611075008/SecCountries/pagSyria/chnSyria%20Analysis/obj13F83CD8-8988-11D5-867E00D0B74A0D7C/ 7 जनवरी 2008 dead
गोलान के सीरियाई छात्रों को सीचियाई विश्वविद्यालय में पढ़ने की भी अनुमति मिल गई है।http://www.sptimes.com/2007/02/18/Worldandnation/Golan_families_dream_.shtml Worldandnation: Golan families dream of reunion 6 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090110200040/http://www.sptimes.com/2007/02/18/Worldandnation/Golan_families_dream_.shtml 10 जनवरी 2009 live
संस्कृति
thumbnail|Palmyra.
कीलाकार लिप की खोज सीरिया में ईसापूर्व 14वीं सदी में हुई थी। सीरिया का इतिहास बहुत पुराना है और यहाँ पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को आदरभाव से देखा जाता है। परिवार, धर्म, शिक्षा, अनुशासन तथा आदर को महत्व दिया जाता है। अल-समा और दबकेस पारंपरिक नृत्य हैं। विवाह और संतान प्राप्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अधिकता देखने को मिलती है।
पारंपरिक रूप से निवास एक या अधिक आंगन के चारो ओर बनाए जाते हैं। इनके बीच प्रायः एक झरना होता है और चारो ओर नींबू, अंगूर और फूलों के पौधे लगे होते हैं।
सीरियाई लोगों ने अरबी भाषा में बहुमूल्य योगदान दिया है। कई सीरियाई लेखक मिस्र चले गए जिन्होंने 19वीं सदी के अरबी लेखन के पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इनमें से प्रमुख हैं - अली अहमद सैद, मुहम्मद मगौत, हैदर हैदर, गडा अल-सम्मन, निज़ार क़ब्बानी और ज़करिया तामेर।
सीरियाई खानों में दक्षिणी भूमध्यसागरीय, पश्चिम एशियाई और तुर्क खानों का प्रभाव है।
मेले और त्यौहार
पर्व और त्यौहारनगरमासफूलों का त्यौहारलताकियाअप्रैलपारंपरिकपलमीरामईअंतर्राष्ट्रीय फूल मेलादमिश्कमईसीरियाई गीत मेलाअलेप्पोजुलाईमारमरितामारमरिताअगस्तलत्ती त्यौहारअस्सुवायदासितम्बरकपास त्यौहारअलेप्पोसितम्बरदमिश्क का अंतर्राष्ट्रीय मेलादमिश्कसितम्बरप्रेम और अमन का पर्वलताकिया2 - 12 अगस्तबोसरा त्यौहारबुसरा अल शामसितम्बरफ़िल्म और नाट्य त्यौहारदमिश्कनवम्बरचमेली का त्यौहारदमिश्कअप्रैल
गृहयुध्द का प्रभाव ४ लाख लोग मारे गए
सम्बन्धित विषय
सीरिया के प्रान्त
Arab diaspora
Communications in Syria
Foreign relations of Syria
Great Syria
Health in Syria
History of Syria
Human rights in Syria
List of prominent Syrian people
Military of Syria
Politics of Syria
Religion in Syria
Scouting in Syria
Terrorism in Syria
Transportation in Syria
टीका
2
सन्दर्भ
Boczek, Boleslaw Adam (2006). International Law: A Dictionary. Scarecrow Press. ISBN 0-8108-5078-8
Karoubi, Mohammad Taghi (2004). Just Or Unjust War? Ashgate Publishing, Ltd. ISBN 0-7546-2375-0
Timeframe AD 1200-1300: The Mongol Conquests Time-Life Books 1989 0-8094-6437-3 registration https://archive.org/details/mongolconquestst00time
इन्हें भी देखें
सेफ़ अल-दीन ख़ुश्क़दम
बाहरी कड़ियाँ
सरकार
सीरिया का विदेश मंत्रालय
सीरियाई बाथ पार्टी
सीरियाई संसद
संस्कृति
The Syrian National Film Organization
Syrian General Organization of Radio and TV
Al Assad National Library
अर्थव्यवस्था
Central Bank of Syria
The Commercial Bank of Syria
समाचार
SANA Syrian Arab News Agency Government News Agency
Cham Press A complete roundup of news about Syria (in Arabic & English)
Syria, a Presidential Republic Under Military Rule Ynetnews (Israeli newspaper) article about Syria
Syrian Cities, towns & Villages websites
www.mshtawy.com Mashta Al helou official town website)
श्रेणी:सीरिया
श्रेणी:एशिया के देश
श्रेणी:अरबी-भाषी देश व क्षेत्र
श्रेणी:पश्चिमी एशिया