411 REFERENCE · Wikipedia
फौंगपुई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फौंगपुई नीला पर्वत 2007-blue-mtn-farpak.jpg फौंगपुई फ़रपक 2157 India भारत में स्थिति 200 bottom 22px मिज़ोरम, भारत लुशाई पहाड़ियाँ 22 37 53.4 N 93 02 19.68 E type:mountain_region:IN_scale:100000 dms inline,title
फौंगपुई (Phawngpui), जिसे नीला पर्वत भी कहते हैं, पूर्वोत्तर भारत की लुशाई पर्वतमाला का और मिज़ोरम राज्य का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह २,१५७ मीटर ऊँचा है और दक्षिणपूर्वी मिज़ोरम में बर्मा की सरहद के पास स्थित है।Pachuau Rintluanga Mizoram: A Study in Comprehensive Geography 2009 Northern Book Center 8172112645 http://books.google.co.in/books?id=MYaYKXgAwLwC&pg=PA30 30 यह पूरा क्षेत्र फौंगपुई राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत एक संरक्षित क्षेत्र है। फौंगपुई मिज़ोरम के लॉन्गतलाई ज़िले में स्थित है।
विवरण
पर्वत के ऊपर लगभग २ किमी की समतल धरती है। Bhatt SC,Bhragava GK (eds) Land and People of Indian States and Union Territories: Mizoram (Volume 19) 2006 153 Kalpaz Publications Delhi http://books.google.co.in/books?id=EJEZRa_4R8wC&pg=PA153 9788178353753
नामोत्पत्ति
फौंगपुई एक पवित्र पर्वत माना जाता है। इसका नाम लई भाषा से लिया गया है, जिसमें 'फौंग' का मतलब 'घासभूमि' या 'मर्ग' होता है और 'पुई' का अर्थ 'महान' है। किसी ज़माने में फौंगपुई के पूरे क्षेत्र पर घास से भरे मर्ग फैले हुए थे, जिस कारण यह नाम पड़ा। मान्यता थी कि पर्वत पर 'संगऊ' नामक देवता-राजा का वास है, जिस कारणवश पहाड़ के चरणों में स्थित एक बस्ती का नाम संगऊ पड़ गया। संगऊ राजा के पुत्र का विवाह 'चेरियन' नामक राजपरिवार की राजकुमारी से हुआ और उसके साथ यहाँ एक हूलोक गिब्बन का जोड़ा और एक चीड़ का वृक्ष लाया गया। वर्तमान काल में पहाड़ के ऊपर जाने वाले रास्ते का प्रमुख प्रवेशस्थान 'फ़रपक' कहलाता है, जिसका अर्थ 'केवल चीड़' है। Property Direction Phawngpui Blue Mountain National Park, Mizoram, in Bairro Santo Angelo at Nimruz 18 April 2013 http://www.propertydirection.com/228aizawl/phawngpui-blue-mountain-national-park-mizoram/136/ Property and Real Estate in Bairro Santo Angelo 26 June 2013 https://web.archive.org/web/20130928220532/http://www.propertydirection.com/228aizawl/phawngpui-blue-mountain-national-park-mizoram/136/ 28 सितंबर 2013 dead
इन्हें भी देखें
फौंगपुई राष्ट्रीय उद्यान
लुशाई पहाड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:लुशाई पहाड़ियाँ
श्रेणी:मिज़ोरम का भूगोल
श्रेणी:भारत के पर्वत
श्रेणी:मिज़ोरम के पर्वत