Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिवनाथ नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिवनाथ नदी Shivnath River 250 px देश राज्य छत्तीसगढ़ नगर दुर्ग 383 km mi on महानदी (शिवरीनारायण के समीप) पानाबरस पहाड़ी राजनांदगाँव ज़िला, छत्तीसगढ़ महानदी शिवरीनारायण, जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़ शिवनाथ नदी (Shivnath River) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख उपनदी है।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007 मार्ग यह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के गोडरी गांव से निकलकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अम्बागढ़ में प्रवेश करते हुए शिवरीनारायण (जिला जांजगीर चांपा) के पास महानदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ लीलागर, मनियारी, आगर, हांप, खारून, अरपा, आमनेर, सकरी, खरखरा, तांदुला तथा जमुनिया नदी आदि हैं। इसकी कुल लम्बाई 290 किमी है। प्रसिद्ध मोंगरा बैराज परियोजना राजनांदगांव में शिवनाथ नदी पर संचालित है। अन्य जानकारी मुंगेली जिला में शिवनाथ नदी के बीच में दो टापू हैं जिन्हें मदकू द्वीप तथा ठेलकी द्वीप के नाम से जाना जाता है। मदकू द्वीप में वर्ष 2011 में हुए उत्खनन में 11वीं 12वीं शताब्दी के कलचुरी कालीन मंदिर प्राप्त हुए हैं जिसमें 11 स्मार्त लिंग भी है जो की पूरे भारतवर्ष में बहुत कम संख्या में पाया जाता है। नदी के कुछ भागों में सिर्फ वर्षा के समय ही नावें चलती हैं। और कहीं-कहीं कुछ भागों में जुलाई से फरवरी तक नावें चलती हैं। हाल के वर्षों में नदी में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। सहायक नदियाँ बालोद में - खरखरा, तांदुला रायपुर में - खारुन बलौदाबाजार में - जमुनिया कवर्धा में - हॉफ, आमनेर मुंगेली में - मनियारी बिलासपुर में - अरपा, लीलागर इन्हें भी देखें महानदी तान्दुला नदी सन्दर्भ श्रेणी:छत्तीसगढ़ की नदियाँ श्रेणी:महानदी की उपनदियाँ श्रेणी:जांजगीर-चाम्पा ज़िला श्रेणी:राजनांदगाँव ज़िला