Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: SA) एक जंक्शन रेलवे स्टेशन है, जो भारत में तमिलनाडु राज्य के सेलम शहर में स्थित है। यह स्टेशन दक्षिणी रेलवे ज़ोन के सेलम रेलवे मंडल का मुख्यालय भी है। यह दक्षिणी भारत में प्रमुख पारगमन केन्द्रों में से एक है। यह भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग किये जाने वाले स्टेशनों में शमिल है। == इतिहास == यह स्टेशन 1860 में चेन्नई (तब मद्रास) -बेयपोर (वर्तमान केरल) रेलमार्ग के हिस्से के रूप में अस्तित्व में आया। दक्षिण भारतीय रेलवे द्वारा इस स्टेशन से वियराचलम तक मीटर गेज लाइन बिछाये जाने पर स्टेशन ने अपना जंक्शन दर्जा प्राप्त किया। आजादी के बाद, परित्यक्त धर्मपुरी-मोरापुर संकीर्ण गेज लाइन को फिर से संचालन में लाया गया और इसे मोरापुर के बजाय आगे बढ़ा कर सलेम जंक्शन के साथ जोड़ा गया। साथ ही इसे मीटर गेज में अपग्रेड किया गया। 1990 के दशक में, इस रेलमार्ग को ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया। 2000 के दशक में, वृद्धाचलम रेलमार्ग को भी ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया, जिससे स्टेशन एक पूर्ण ब्रॉड गेज स्टेशन बन गया। करूर में लंबे समय से लंबित नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, जो 1990 के दशक के अंत में शुरू हुई थी, 2013 में चालू की गई। इससे सलेम से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लिए एक छोटे और अधिक सीधे मार्ग का रास्ता प्रशस्त हुआ। == संयोजक्ता और बुनियादी ढाँचा == सलेम जंक्शन से टाउन बस स्टेशन (ओल्ड बस स्टैंड) और सेंट्रल बस स्टैंड (न्यू बस स्टैंड) के लिए 24 घंटे निरंतर (बस संख्या: 13) बस सेवा उपलब्ध है। निकटतम हवाई अड्डा, सेलम विमानक्षेत्र स्टेशन से 18 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन से 24 घंटे टैक्सी सेवा उपलब्ध है। सभी जंक्शन लाइनों से यात्री ट्रेनों की शुरूआत होती है। यह एक उन्नत ए-ग्रेड स्टेशन है। स्टेशन में हर प्लेटफॉर्म के लिये सब-वे और एस्केलेटर के साथ प्लेटफॉर्म ब्रिज उपलब्ध है। स्टेशन पर छह प्लेटफार्म और आठ ट्रैक हैं। == सुविधाएं == प्लेटफार्म 1, 3 और 4 पर एसी वेटिंग हॉल उपलब्ध है। ओल्ड सुरमंगलम रोड पर टिकट काउंटर के साथ दूसरा प्रवेशद्वार के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। प्लेटफ़ॉर्म 1, 3 और 4 में 24-घंटे लिफ्ट और एस्केलेटर संचालित हैं। 26 दिसंबर 2017 को, सलेम जंक्शन को मुफ्त वाई-फाई कनेक्टिविटी मिली। यह सुविधा सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार अवसंरचना प्रदाता रेलटेल द्वारा दी जा रही है। == रेलमार्ग == स्टेशन से छह रेलमार्ग निकलती हैं: चेन्नई सेंट्रल की ओर दोहरी विद्युतीकृत बीजी रेलमार्ग इरोड जंक्शन की ओर दोहरी विद्युतीकृत बीजी रेलमार्ग मेत्तुर डेम की ओर एकल विद्युतीकृत बीजी रेलमार्ग (मैग्नेसाइट जंक्शन-मेट्टूर डैम के बीच दोहरीकरण; कार्य प्रगति पर है) कुड्डालोर पोर्ट जंक्शन की ओर एकल डीजल बीजी रेलमार्ग (विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है) धर्मपुरी जंक्शन के माध्यम से बैंगलुरु शहर की ओर एकल डीजल बीजी रेलमार्ग (दोहरीकरण और विद्युतीकरण प्रक्रियाधीन है) करूर जंक्शन की ओर एकल विद्युतीकृत बीजी रेलमार्ग == सन्दर्भ ==