411 REFERENCE · Wikipedia
गौतम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संस्कृत साहित्य में गौतम का नाम अनेक विद्याओं से संबंधित है। वास्तव में गौतम ऋषि के गोत्र में उत्पन्न किसी व्यक्ति को 'गौतम' कहा जा सकता है अत: यह व्यक्ति का नाम न होकर गोत्रनाम है। वेदों में गौतम मंत्रद्रष्टा ऋषि माने गए हैं। एक मेधातिथि गौतम, धर्मशास्त्र के आचार्य हो गए हैं'गौतम' अथवा (पाली में 'गोतम') कहा गया है। न्यायसूत्रों के रचयिता भी गौतम माने जाते हैं। उपनिषदों में भी गौतम नामधारी अनेक व्यक्तियों का उल्लेख मिलता है। पुराणों, महाभारत तथा रामायण में भी गौतम की चर्चा है। यह कहना कठिन है कि ये सभी गौतम एक ही हैंं। गौतम ब्राम्हण लिखते है
रामायण में ऋषि गौतम तथा उनकी पत्नी अहल्या की कथा मिलती है। अहल्या के श्राप का उद्धार राम ने मिथिला के रास्ते में किया था। अत: गौतम का निवास मिथिला में ही होना चाहिए और यह बात मिथिला में 'गौतमस्थान' तथा 'अहल्यास्थान' नाम से प्रसिद्ध स्थानों से भी पुष्ट होती है। चूँकि न्यायशास्त्र के लिये मिथिला विख्यात रही है अत: गौतम (नैयायिक) का मैथिल होना इसका मुख्य कारण हो सकता है।
लोग जिनके नाम में गौतम आता है
गौतम बुद्ध- बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध
इंद्रभुति गौतम- तीर्थंकर महावीर के गणधर
अक्षपाद गौतम- हिन्दू ऋषि, न्याय दर्शन के प्रवर्तक
गौतम ऋषि - जो सप्तर्षियों में से एक हैं।
क्षत्रिय राजपूत और(ब्राह्मणों गोत्र जो हिन्दू और बोद्ध दोनों धर्मो में पाया जाता है
अन्य
अत्रि ऋषि के सन्तान जो नेपाल, दार्जीलिंग, तथा सिक्किम के नेपाली ब्राह्मणों का एक वंश जिन्हें गोतामे नाम से भी जाना जाता है| इनका गोत्र अत्रि है| गौतम ब्राह्मणों और राजपुत का गोत्र होता है
__DISAMBIG__