Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॉलिन काउड्रे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माइकल कॉलिन काउड्रे (Michael Colin Cowdrey; 24 दिसंबर 1932 - 4 दिसंबर 2000) अंग्रेज क्रिकेटर थे। बंगलौर में पैदा हुए कॉलिन ने 1954 से 1975 तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये 114 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 44.06 की औसत से 22 शतक लगाकर 7624 रन बनाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वो केंट की तरफ से खेलते थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 100 शतक से ज्यादा लगाए।कॉलिन काउड्रे http://www.espncricinfo.com/england/content/player/10846.html क्रिकइन्फो 15 जनवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170116044844/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/10846.html 16 जनवरी 2017 live कॉलिन ने अपने टेस्ट करियर में कई कीर्तिमान बनाए। 100 टेस्ट खेलने वाले वो पहले खिलाड़ी बने। एक समय उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और कैच थे। अपने आखिर के वर्षों में वो सम्माननीय क्रिकेट प्रशासक रहे। 2000 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इन्हें भी देखें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची सन्दर्भ श्रेणी:1932 में जन्मे लोग श्रेणी:२००० में निधन श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी