411 REFERENCE · Wikipedia
दुल्हन हम ले जायेंगे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दुल्हन हम ले जायेंगे दुल्हन हम ले जायेंगे.jpg दुल्हन हम ले जायेंगे का पोस्टर डेविड धवन हिमेश रेशमिया रुमी जाफ़री सलमान ख़ान, करिश्मा कपूर, परेश रावल, अनुपम खेर, ओम पुरी, फरीदा ज़लाल, कादर ख़ान 24 मार्च, 2000 भारत हिन्दी
दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। फिल्म टिकट खिड़की पर "हिट" रही थी।
संक्षेप
सपना (करिश्मा कपूर) को उसके तीन प्रेम करने वाले लेकिन सनकी मामा द्वारा पाला गया है। पहले मामा (परेश रावल) एक बहुत ही धार्मिक हिंदू हैं, जबकि दूसरा मामा (ओम पुरी) एक पूर्व पहलवान है जो फिटनेस के पीछे रहते हैं और सपना को रोजाना कसरत कराता है। तीसरा मामा (अनुपम खेर) फैशन और पश्चिमी संगीत में रुचि रखता है। सभी मामा अपने जैसे किसी लड़के से उसकी शादी करने की इच्छा रखते हैं।
सपना अपने मामा लोगों के इशारों पर नाच-नाच कर थक गई है। वह यूरोप में समूह यात्रा करने की इच्छा रखती है। हालांकि जब वह अपनी दाई, मैरी (हिमानी शिवपुरी) को अपनी इच्छाओं को व्यक्त करती है तो उसके मामा सपना को ऐसे मूर्ख विचार देने के लिए दाई को घर से बाहर कर देते हैं। हालांकि, मैरी एक और परिवार के लिए काम करती है और उन्हें सपना की दुर्दशा के बारे में बताती है। वह राजा (सलमान खान) के साथ सपना की तस्वीर साझा करती है। वह उसकी तस्वीर से प्रसन्न है और उसे अपनी दुल्हन बनाने के लिए दृढ़ है।
इस बीच, सपना एक अंतिम उपाय के तौर पर भागने की कोशिश करती है लेकिन तीसरा मामा उसे पकड़ लेते हैं। वह खुद उसे हवाई अड्डे ले जाते है। यूरोप की उसकी यात्रा पर राजा उसको सिर्फ परेशान करता है। लेकिन बाकी दौरे पर वह समूह से अलग हो जाते हैं और राजा सपना के जीवन को बचाता है। वे प्यार में पड़ते हैं, और भारत लौटने के बाद शादी करना चाहते हैं। लेकिन राजा को उसके सभी तीन मामाओं को सबसे पहले प्रभावित करना होगा। हास्य घटनाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से, राजा उनके दिल को जीतता है। वह और सपना खुशी से अंत में शादी करते हैं।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान — राजा ओबेरॉय
करिश्मा कपूर — सपना
ओम पुरी — भोला नाथ
परेश रावल — प्रभु नाथ
अनुपम खेर — विकी नाथ
कादर ख़ान — श्री ओबेरॉय
जॉनी लीवर — टूर गाइड / चिरकुंडा
कश्मीरा शाह — लवली
फरीदा ज़लाल — श्रीमती ओबेरॉय
हिमानी शिवपुरी — मैरी
राकेश बेदी — फोटोग्राफर
दीपक तिजोरी — स्मगलर
दारा सिंह — सपना के दादा
मयूर — अतिथि भूमिका
सतीश कौशिक — पुलिस इंस्पेक्टर
संगीत
दुल्हन हम ले जायेंगे बॉलीवुड संगीत हिमेश रेशमिया 2000 फिल्म साउंडट्रैक 40:52 टिप्स हिमेश रेशमिया हैलो ब्रदर 1999 कुरुक्षेत्र 2000
प्लेनेट बॉलीवुड 7 10 Dulhan Hum Le Jayenge Music Review http://www.planetbollywood.com/music/dhlj.html 17 October 2011 https://web.archive.org/web/20111106201605/http://www.planetbollywood.com/Music/dhlj.html 6 नवंबर 2011 dead
यह हिमेश रेशमिया की प्रथम एकल फिल्म थी। 8 गीतों वाली फिल्म की एल्बम को टिप्स द्वारा 14 जनवरी 2000 को जारी किया गया था।Dulhan Hum Le Jayenge (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya https://itunes.apple.com/in/album/dulhan-hum-le-jayenge-original-motion-picture-soundtrack/487005807 6 जून 2018 14 जनवरी 2000 https://web.archive.org/web/20180817124837/https://itunes.apple.com/in/album/dulhan-hum-le-jayenge-original-motion-picture-soundtrack/487005807 17 अगस्त 2018 live कुल 18,00,000 प्रतियों की बिक्री के साथ, यह उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बमों में से एक थी।Music Hits 2000–2009 (Figures in Units) http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5 https://web.archive.org/web/20080215081557/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce 15 February 2008 Box Office India 20 December 2016
गीत गायक सुधाकर शर्मा हिमेश रेशमिया प्यार दिलों का मेला है अलका याज्ञनिक, सोनू निगम 4:57 मुझसे शादी करोगी कुमार सानु, अलका याज्ञिक, सुरेश वाडकर, शंकर महादेवन 4:36 दुल्हन हम ले जायेंगे कुमार सानु, अलका याज्ञिक, सुनीत राव 5:23 ले गई ले गई दिल ले गई सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:43 तेरा पल्लू सरका जाए सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:50 है ना बोलो है ना बोलो अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 2:14 ओ मिस्टर राजा लौट के आजा अलका याज्ञनिक, सोनू निगम 6:40 धीरे धीरे चलना सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, जॉनी लीवर 5:45 मामा तेरी भाँजी है सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 1:21
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0247992 दुल्हन हम ले जायेंगे
श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में