411 REFERENCE · Wikipedia
निर्वात फ्लास्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|upright|एक सामान्य तापरख, आम तौर पर चाय या कॉफी को गर्म रखने में उपयोग आता है।
thumb|upright|निर्वात कुप्पी का आरेख
तापरख या थर्मस जिसे वैक्यूम फ्लास्क (निर्वात कुप्पी) भी कहा जाता है एक ऊष्मारोधी भंडारण पात्र है जो इसमें रखी सामग्री को इसके परिवेश के तापमान की तुलना में लंबे समय तक अधिक गर्म या अधिक ठंडा रखता है। सर जेम्स देवर ने 1892 में वैक्यूम फ्लास्क का आविष्कार किया था। वैक्यूम फ्लास्क में दो कुप्पियां या फ्लास्क होते हैं, और एक को दूसरे के भीतर रखा जाता है और फिर इन्हें गर्दन से जोड़ दिया जाता है। दो कुप्पियों के बीच के स्थान की हवा को आंशिक रूप से हटा कर एक निर्वात समान स्थिति का निर्माण होता है जो चालन या संवहन द्वारा उष्मा के अंतरण को काफी कम कर देता है।
घरेलू स्तर पर वैक्यूम फ्लास्क का उपयोग पेय पदार्थों को लंबे समय तक गर्म या ठंडा रखने के लिए, और उद्योगों में कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पात्र (भाजन)
श्रेणी:निम्नतापिकी