411 REFERENCE · Wikipedia
साहूवाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साहूवाला Sahuwala 29.22 N 75.26 E inline,title राजस्थान, भारत में स्थान India Rajasthan#India देश India राज्य राजस्थान ज़िला हनुमानगढ़ ज़िला भारतीय मानक समय +5:30 प्रकार गाँव 0.750 0.550 0.4 207 200 215 2993http://wcd.rajasthan.gov.in/Docs/ServiceAreaPlan/Hanumangarh.PDF पिनकोड 335511
साहूवाला (Sahuwala) भारत के राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ ज़िले की भादरा तहसील में स्थित एक गाँव है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 यह राजस्थान के उत्तरी भाग में स्थित, एक मध्यम आकार का गांव है। इसके उत्तर की तरफ हरियाणा राज्य की सीमा लगती है।https://www.google.com/maps/place/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%82+%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE,+%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8+335511/@29.2229583,75.2574689,1368m/data=!3m2!1e3!4b1!4m5!3m4!1s0x3913e6bce4c4cdfb:0xeae0a87cf530ecfe!8m2!3d29.2238526!4d75.2610314
पर्यावरण
आकार एवं माप
गांव दो भागों में बंटा हुआ है | मुख्य भाग की लम्बाई लगभग 750 मीटर व चौड़ाई 550 मीटर है | आकृति आयत के सम्मान है | यहाँ 5 बडे आकार के तालाब हैं जिनमे से तीन में पशु पानी पाते हैं । इसका क्षेत्रफल लगभग 4,00,000 वर्ग मीटर है | खेतों सहित कुल क्षेत्रफल लगभग 17.1 वर्ग किलोमीटर है । गांव की सीमा से 7 गांव की सीमा लगती है ।
मौसम
राजस्थान में होने के कारण तापमान सामान्यत: उच्च रहता है | सर्दियों में तापमान लगभग ५ डिग्री सेल्सियस तथा गर्मियों में ४५ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है | मई से सितम्बर एक वर्षा ऋतू होती है | जून और जुलाई में लू चलती है |
कृषि
सिंचाई की सुविधा होने से फसल अच्छी होती है | यहां प्रमुख खरीफ की फसलों के रूप में नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा, मूंग, मोठ , अरंडी आदि की खेती की जाती है | प्रमुख रबी की फसल गेहूं, सरसों, जौ, चना की खेती की जाती है |
पशु पालन
यहां पर पालतू पशु के रूप में गाय, भैंस, बकरी तथा ऊंट हैं | दूध के लिए अधिकांश लोग भैंस पालते हैं |
भाषा
यहाँ की भाषा मुख्य रूप से हरियाणवी व बागड़ी की मिश्रित है लेकिन लोग हिन्दी का भी प्रयोग करते हैं |
धर्म
यहां के अधिकांश लोगों का धर्म हिन्दू है | कुछ मुस्लिम धर्म के लोग भी यहां निवास करते हैं |
अर्थव्यवस्था
ग्रामीण क्षेत्र होने के साथ साथ सिंचाई की सुविधा, उपजाऊ भूमि की उपलब्धता आदि के कारण यहां की अर्थव्यवस्था मूल रूप से कृषि पर आधारित है | सिंचाई के लिए गांव में नहर है जिससे पीने के पानी की भी पूर्ति होती है | लगभग ७०% भूमि पर नहर के पानी से सिंचाई की जाती है | शेष भाग या तो वर्षा पर या ट्यूबबेल पर निर्भर है |
इन्हें भी देखें
हनुमानगढ़ ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के गाँव
श्रेणी:हनुमानगढ़ ज़िला
श्रेणी:हनुमानगढ़ ज़िले के गाँव