Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भस्म (रासायनिक विश्लेषण)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|हरी चटाई पर क्रूसिबल और चिमटा। रासायनिक विश्लेषण में, भस्म रासायनिक विश्लेषण से पहले ट्रेस पदार्थों के पूर्व-संकेन्द्रण हेतु खनिजीकरण की प्रक्रिया है, जैसे वर्णलेखन, या चाक्षुष विश्लेषण, जैसे स्पेक्ट्रोस्कोपी। किसी नमूने की भस्म सामग्री उसमें मौजूद अकार्बनिक अदहनशील सामग्री की मात्रा का माप है। एक नमूने के पूर्णतः दहन के बाद के अवशेष- अपूर्ण दहन के बाद बची भस्म के विपरीत - प्रायः मूल नमूने में मौजूद अकार्बनिक तत्त्वों के ऑक्साइड से बने होते हैं। इसमें धातु के लवण शामिल हैं जो Na+ (सोडियम), K+ (पोटेशियम), और Ca2+ (कैल्सियम) जैसे आयनों की आवश्यकता वाली प्रक्रियाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। इसमें ट्रेस खनिज भी शामिल हैं जो पर्णहरित और हीमोग्लोबिन जैसे अद्वितीय अण्वों हेतु आवश्यक हैं। सन्दर्भ