411 REFERENCE · Wikipedia
डीएवी कॉलेज, कानपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
26.480676 N 80.347352 E type:landmark title
डीएवी कॉलेज, कानपुर सार्वजानिक चित्र:Dav logokanpur.gif १९१९ अरुण कुमार दीक्षित सिविल लाइन्स, कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत *छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व नाम कानपुर विश्वविद्यालय) [१९६८ - वर्तमान]
आगरा विश्वविद्यालय [१९१९ - १९६८] www.davcollegekanpur.ac.in
दयानन्द एंग्लो-वैदिक महाविद्यालय (डीएवी कॉलेज), कानपुर में स्थित एक महाविद्यालय है। ११ जुलाई १९१९ ईस्वी में इसकी स्थापना लाला दिवान चन्द द्वारा की गयी थी। कॉलेज नगर में सिविल लाइन्स क्षेत्र में ग्रीन पार्क स्टेडियम के सामने स्थित है। यह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा सम्बद्ध है।Affiliated colleges http://www.kanpuruniversity.org/affiliated_colleges_kanpur.htm छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय 17 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180901181051/http://www.kanpuruniversity.org/affiliated_colleges_kanpur.htm 1 सितंबर 2018 dead श्री मान प्रो अरुण कुमार दीक्षित महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य हैं। http://www.davcollegekanpur.ac.in/principal/ Principal डीएवी कॉलेज, कानपुर १७ अगस्त २०१८ https://web.archive.org/web/20180817161237/http://www.davcollegekanpur.ac.in/principal/ 17 अगस्त 2018 dead इस कॉलेज का प्रबंधन दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय ट्रस्ट एवं मैनेजिंग सोसाइटी द्वारा किया जाता है।
इतिहास
भारत की स्वतंत्रता संग्राम में इस कॉलेज द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस कॉलेज का छात्रावास क्रान्तिकारियों का महत्वपूर्ण केन्द्र था। प्रमुख क्रन्तिकारी शहीद सालिग्राम शुक्ला की प्रतिमा भी इस कॉलेज में लगी है। सन १९२८ में महात्मा गाँधी इस कॉलेज में पधारे थे। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी यहाँ के पूर्व छात्र रह चुके हैं। http://www.davcollegekanpur.ac.in/history/ History डीएवी कॉलेज, कानपुर १७ अगस्त २०१८ https://web.archive.org/web/20180817161207/http://www.davcollegekanpur.ac.in/history/ 17 अगस्त 2018 dead
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
यहाँ के कुछ उल्लेखनीय पूर्व छात्र निम्नलिखित हैं:https://timesofindia.indiatimes.com/city/kanpur/DAV-basks-in-glory-of-its-illustrious-student/articleshow/45634029.cms DAV basks in glory of its illustrious student टाइम्स ऑफ़ इण्डिया २४ दिसम्बर २०१४ १७ अगस्त २०१८ https://web.archive.org/web/20180830203247/https://timesofindia.indiatimes.com/city/kanpur/DAV-basks-in-glory-of-its-illustrious-student/articleshow/45634029.cms 30 अगस्त 2018 live
अटल बिहारी वाजपेयी, भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री
राम नाथ कोविन्द, भारत के वर्तमान राष्ट्रपति
श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार
वीरेन्द्र ललित, फ़िल्म निर्देशक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के कॉलेज