411 REFERENCE · Wikipedia
मैग्नावॉक्स ओडिसी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैग्नावॉक्स ओडिसी 150px 250px] एक कंट्रोलर के साथ मैग्नावॉक्स ओडिसी सैंडर्स एसोसिएट्स मैग्नावॉक्स ओडिसी शृंखला होम वीडियो गेम कंसोल पहली NA सितंबर 1972 UK 1973 EU 1974 99.95 1972 yes -1 1975 3,50,000 दो पैडल, लाइट गन मैग्नावॉक्स ओडिसी 100 / मैग्नावॉक्स ओडिसी 2
मैग्नावॉक्स ओडिसी पहला व्यावसायिक वीडियो गेम कंसोल है। इसके हार्डवेयर को सैंडर्स एसोसिएट्स में राल्फ एच॰ बेयर के नेतृत्व वाली एक छोटी टीम द्वारा अभिकल्प किया गया और मैग्नावॉक्स ने इसका निर्माण काम पूरा कर इसे सितंबर 1972 में संयुक्त राज्य अमेरिका में और एक वर्ष बाद इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया गया था।https://americanhistory.si.edu/explore/stories/magnavox-odyssey-predicted-future-video-games The Magnavox Odyssey predicted the future of video games मैग्नावॉक्स ओडिसी ने वीडियो गेम के भविष्य का पूर्वानुमान लगाया था 19 सितंबर 2022 13 सितंबर 2026 अंग्रेज़ीhttps://www.telegraph.co.uk/technology/2016/03/17/10-classic-games-consoles---how-many-do-you-recognise/ 10 classic games consoles - how many do you recognise? 10 क्लासिक गेम कंसोल - आप इनमें से कितने पहचानते हैं? बोल्ट एडम 17 मार्च 2016 द टेलीग्राफ 13 सितंबर 2026 अंग्रेज़ी 0307-1235https://www.thehindu.com/sci-tech/technology/sony-access-controller-playstation-aims-make-gaming-easier-people-with-disabilities/article67415291.ece Sony’s Access controller for PlayStation aims to make gaming easier for people with disabilities प्लेस्टेशन के लिए सोनी के एक्सेस कंट्रोलर का लक्ष्य विकलांग लोगों के लिए गेमिंग को आसान बनाना है ए॰पी॰ 13 अक्टूबर 2023 द हिन्दू 13 सितंबर 2026 अंग्रेज़ी 0971-751X इसमें सफ़ेद, काले और भूरे रंग का एक डिब्बा होता है जिसे टेलीविज़न से जोड़ा जाता है, और साथ में तारों से जुड़े दो आयताकार गेम कंट्रोलर होते हैं। यह कंसोल टेलीविज़न पर जोड़ने पर टेलीविज़न में श्वेत-श्याम स्क्रीन पर तीन चौकोर बिंदु और भिन्न-भिन्न ऊँचाई की एक रेखा दिखाती है, इसमें खेले जा रहे गेम के आधार पर बिंदुओं का व्यवहार बदलता रहता है। इसके निर्धारित नियमों के अनुसार, एक या दो खिलाड़ी कंट्रोलर पर मौजूद नॉब और बटनों की सहायता से अपने-अपने बिंदुओं को नियंत्रित करते हैं। यह कंसोल ध्वनि उत्पन्न करने या स्कोर ट्रैक करने में सक्षम नहीं है। खेलों के साथ प्रयोग करने के लिए ओडिसी के पैकेज में पासे, कागज़ी मुद्रा और अन्य बोर्ड गेम सामग्री दी गई थी, जबकि एक परिधीय कंट्रोलर—जो कि वीडियो गेम की पहली लाइट गन थी—को अलग से बेचा जाता था।
इतिहास
अगस्त 1966 में बेयर ने एक वीडियो गेम कंसोल की अवधारणा की कल्पना की थी।https://www.bbc.com/culture/article/20231213-in-history-the-first-ever-video-game-console-50-years-on In History: The first ever video game console, 50 years on इतिहास में: पहला वीडियो गेम कंसोल, 50 वर्ष बाद 13 सितंबर 2026 अंग्रेज़ी अगले तीन वर्षों के दौरान, उन्होंने बिल हैरिसन और बिल रश के साथ मिलकर सात प्रोटोटाइप कंसोल निर्मित किए। इनमें से 7वें कंसोल को ब्राउन बॉक्स के नाम से जाना जाता था। जनवरी 1971 में इसके निर्माण के लिए मैग्नावॉक्स की सहमति प्राप्त होने से पूर्व, इसे कई अन्य निर्माताओं को भी दिखाया गया था। अपने डीलरों के माध्यम से इस कंसोल को बाज़ार में उतारने के पश्चात्, मैग्नावॉक्स ने अपने पहले वर्ष में इसकी 69,000 इकाइयाँ बेचीं, तथा 1975 में इसका उत्पादन बंद होने तक कुल लगभग 3,50,000 इकाइयाँ बिक चुकी थीं।
इन्हें भी देखें
एक्सबॉक्स (कंसोल)
प्लेस्टेशन
वी
सन्दर्भ
श्रेणी:वीडियो गेम