411 REFERENCE · Wikipedia
नाना पाटेकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नाना पाटेकर Nana Patekar 2025.jpg 2025 में नाना पाटेकर विश्वनाथ पाटेकर 1951 01 01 मुरुड-जंजीरा, बॉम्बे राज्य (अब महाराष्ट्र), भारत 2026 10 08 1951 01 01 डोना पावला, पणजी, गोवा, भारत हृदयाघात सर जे॰जे॰ इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट अभिनेता पटकथा लेखक फ़िल्म निर्माता सैन्य अधिकारी 1978–2026 नीलकंठी पाटेकर (वि. 1978) मल्हार पाटेकर पद्म श्री (2013)
विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी 1951; मृत्यु: 8 अक्टूबर 2026) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
जीवनी
नाना पाटेकर भारतीय फिल्मों के अभिनेता थे। वे लेखक और फिल्म निर्माता भी थे। नाना हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता माने जाते हैं। उनके अभिनय के सभी कायल हैं और यही कारण है कि उन्हें आज तक कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। वे इंडस्ट्री में अपने डायलॉग को बोलने की स्टाइल को लेकर काफी मशहूर थे। उनके अभिनय के दीवाने आपको हर आयु वर्ग में मिल जाएंगे।
पृष्ठभूमि
नाना का जन्म मुरूड-जंजीरा, रायगढ़, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनकर पाटेकर और मां का नाम संजनाबाई पाटेकर है।
पढ़ाई
नाना की पढ़ाई सर जे जे इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाईड आर्ट, मुंबई से हुई थी।
शादी
नाना पाटेकर का विवाह 1978 में नीलाकांती पाटेकर से हुआ था। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे, हालांकि उनका कानूनी तलाक नहीं हुआ था। दंपति के दो बेटे थे—दुर्वासा पाटेकर और मल्हार पाटेकर; दुर्वासा का बचपन में निधन हो गया था। मल्हार पाटेकर फिल्म निर्माण और निर्देशन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने ‘The Attacks of 26/11’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
करियर
नाना के करियर की शुरूआत फिल्म 'गमन' से हुई थी लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें फिल्म 'परिंदा' से नोटिस किया गया जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। क्रांतिवीर, खामोशी, यशवंत, अब तक छप्पन, अपहरण, वेलकम, राजनीति उनकी प्रमुख फिल्मों में से एक हैं।
निधन
दैनिक भास्कर के अनुसार, गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें हृदयाघात हुआ। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सी॰पी॰आर॰ दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।https://www.bhaskar.com/national/news/actor-nana-patekar-passes-away-heart-attack-demise-update-139284719.html एक्टर नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन: गोवा में घर पर कार्डियक अरेस्ट आया, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान 2026-10-08 Dainik Bhaskar hi 2026-10-08
फ़िल्में
नाना पाटेकर की फ़िल्में
पुरस्कार एवं सम्मान
thumb|20 अप्रैल 2013 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पाटेकर को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करते हुए
64वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, कला और सिनेमा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट समर्पण के लिए पाटेकर को 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।Nana Patekar gets Padma Shri https://timesofindia.indiatimes.com/us 14 March 2013 https://web.archive.org/web/20130428111652/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-01-26/news-interviews/36563856_1_nana-patekar-padma-shri-national-award 28 April 2013 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया live
2013 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पाटेकर, इरफ़ान खान के साथ एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ खलनायक की श्रेणियों में फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं।https://www.imdb.com/name/nm0007113/awards IMDb Awards list 9 December 2011 https://web.archive.org/web/20120111023445/http://www.imdb.com/name/nm0007113/awards 11 January 2012 live
वर्ष पुरस्कार फ़िल्म परिणामराष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 1989सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेतापरिन्दा 1995सर्वश्रेष्ठ अभिनेताक्रान्तिवीर 1997 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता अग्नि साक्षी फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1989सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताअंधा युद्ध 1990परिन्दा 1991सर्वश्रेष्ठ कथाप्रहार 1992सर्वश्रेष्ठ खलनायकअंगार 1993सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताराजू बन गया जेंटलमैन 1994तिरंगा 1995सर्वश्रेष्ठ अभिनेताक्रान्तिवीर 1997खामोशी: द म्यूज़िकल 2003 सर्वश्रेष्ठ खलनायक शक्ति: द पावर 2006अपहरण 2011सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताराजनीति स्टार स्क्रीन पुरस्कार 1995सर्वश्रेष्ठ अभिनेताक्रान्तिवीर 2006सर्वश्रेष्ठ खलनायकअपहरण महाराष्ट्र राज्य फ़िल्म पुरस्कार 1983सर्वश्रेष्ठ अभिनेतारघु मैना 1986सर्वश्रेष्ठ अभिनेतागड जेजुरी जेजुरी फ़िल्मफ़ेयर मराठी पुरस्कार2015 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मराठी)डॉ. प्रकाश बाबा आमटे - द रियल हीरोrowspan="2" https://www.filmfare.com//news/winners-of-the-ajeenkya-dy-patil-filmfare-awards-marathi-11282.html Winners of the Ajeenkya DY Patil Filmfare Awards (Marathi) filmfare.com 25 January 2020 25 January 2020 https://web.archive.org/web/20200125033409/https://www.filmfare.com//news/winners-of-the-ajeenkya-dy-patil-filmfare-awards-marathi-11282.html live2017नटसम्राटबंगाल फ़िल्म पत्रकार संगठन पुरस्कार 2004सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिन्दी)अब तक छप्पन ज़ी सिने पुरस्कार 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मराठी) नटसम्राट Zee Cine Awards 2016 Complete Winners List: Who won what? http://www.dnaindia.com/entertainment/report-zee-cine-awards-2016-complete-winners-list-who-won-what-2185941 Daily News and Analysis 18 April 2016 5 March 2016 https://web.archive.org/web/20160408183205/http://www.dnaindia.com/entertainment/report-zee-cine-awards-2016-complete-winners-list-who-won-what-2185941 8 April 2016 liveआनंद विकटन सिनेमा पुरस्कार2018सर्वश्रेष्ठ खलनायक - पुरुषकाला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:1951 में जन्मे लोग
श्रेणी:मराठी फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:मराठी लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:२०२६ में निधन
श्रेणी:मराठी अभिनेता
श्रेणी:कला में पद्मश्री के प्राप्तकर्ता