411 REFERENCE · Wikipedia
लियोनिद ब्रेझ़नेव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|334x334पिक्सेल|लियोनिद ब्रेझ़नेव
लियोनिद ईलिच ब्रेझ़नेव (रूसी: Леонид Ильич Брежнев, 'झ़' के लिए उच्चारण सहायता), (19 दिसम्बर 1906 - 10 नवम्बर 1982) सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के भूतपूर्व महासचिव थे और सन् 1964 से सन् 1982 में अपनी मृत्यु तक सोवियत संघ के प्रमुख शासक थे। वह 1960 से
1964 तक और 1977 से अपनी मृत्यु तक सोवियत संघ के राष्ट्रपति भी थे। उनका अठाराह साल का शासनकाल जोसेफ़ स्टालिन के अलावा किसी भी अन्य सोवियत शासक से लम्बा था। इस काल में उन्होने एक ओर सोवियत संघ को सैन्य रूप से बहुत शक्तिशाली बनाया और उसका विश्व-स्तर पर प्रभाव बहुत बढ़ाया, लेकिन दूसरी ओर सोवियत संघ की आर्थिक स्थिति काफ़ी मंदा हो गयी। इस आर्थिक कमज़ोरी को सोवियत संघ के सन् 1991 में ख़त्म होकर टूट जाने का एक मुख्य कारण बताया जाता है।
नाम का उच्चारण
'ब्रेझ़नेव' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
सोवियत संघ
निकिता ख़्रुश्चेव
रूसीकरण
श्रेणी:सोवियत संघ के महासचिव
श्रेणी:सोवियत राजनीतिज्ञ