411 REFERENCE · Wikipedia
कालाराम मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Kalaram Mandir, Nashik 06.jpg नासिक के कालाराम मन्दिर की छवि center कालाराम मन्दिर १७८८ भगवान राम नागर शैली पंचवटी, नासिक जिला, महाराष्ट्र 20.0067018 73.7949427 inline,title shrikalaramsansthannashik.org
कालाराम मन्दिर एक प्राचीन हिन्दू मन्दिर है जिसमें भगवान राम की मूर्ति स्थापित है। यह मन्दिर महाराष्ट्र राज्य के नासिक ज़िले के पंचवटी के निकट स्थित है।Dalit Movement in India and Its Leaders, 1857-1956 http://books.google.com/books?id=Wx218EFVU8MC&pg=PA123 12 अगस्त 2016
इतिहास
left|200px|thumb| नासिकस्थित कालाराम मंदिर का गर्भगृह
पेशवा के सरदार रंगराव ओढ़ेकर द्वारा यह मंदिर १७८२ में नागर शैली में निर्मित कराया गया था, जो लगभग १७८८ ईस्वी में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर में विराजित राम की मूर्ति काले पाषाण से बनी हुई है, इसलिए इसे 'कालाराम' कहा जाता है।Faiths Across Time: 5,000 Years of Religious History ,5,000 Years of Religious History समय के पार: धार्मिक इतिहास के 5000 साल http://books.google.com/books?id=bI9_AwAAQBAJ&pg=PA1355 12 अगस्त 2016 enयह मंदिर 74 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा है। मंदिर की चारों दिशाओं में चार दरवाजे हैं। महाद्वार से प्रवेश करने पर भव्य सभामंडप नजर आता है, जिसकी ऊँचाई 12 फीट होने के साथ यहाँ चालीस खंभे है। यहाँ विराजमान हनुमान मंदिर में वे अपने आराध्य राम के चरणों की ओर देखते हुए प्रतीत होते हैं। कहा जाता है कि ये मंदिर पर्णकुटी के स्थान पर बनाया गया है, जहाँ पूर्व में नाथपंथी साधु निवास करते थे। एक दिन साधुओं को अरुणा-वरुणा नदियों पर राम की मूर्ति प्राप्त हुई और उन्होंने इसे लकड़ी के मंदिर में विराजित किया था। तत्पश्चात माधवराव पेशवा की मातोश्री गोपिकाबाई की सूचना पर इस मंदिर का निर्माण करवाया गया। उस काल के दौरान मंदिर निर्माण में 23 लाख का खर्च अनुमानित बताया जाता है।http://hindi.webdunia.com/religious-journey-articles/%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0-108101100070_1.htm नासिक का कालाराम मंदिर 12 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160905173353/http://hindi.webdunia.com/religious-journey-articles/%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0-108101100070_1.htm 5 सितंबर 2016 dead
घटना
भारत के दलित आंदोलन में इस मंदिर की निर्णायक भूमिका रही है। 2 मार्च 1930 को मंदिर के बाहर डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में कालाराम मन्दिर सत्याग्रह किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दलितों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिली।रामचन्द्र क्षीरसागर Dalit Movement in India and Its Leaders, 1857-1956 भारत में दलित आंदोलन और इसके नेतागण, 1857-1956 http://books.google.com/books?id=Wx218EFVU8MC&pg=PA123 1 जनवरी 1994 एम डी पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड 978-81-85880-43-3 123– enके एन जाधव Dr. Ambedkar and the Significance of His Movement डॉ अम्बेडकर और उनके आंदोलन का महत्व http://books.google.com/books?id=9o3rZNud9oIC&pg=PA93 1 जनवरी 2005 पोपुलर प्रकाशन 978-81-7154-329-8 93– en
परिवहन
नासिक मुंबई से 160 किमी तथा पुणे से 210 किमी दूरी पर स्थित है। मुंबई से नासिक हवाई मार्ग द्वारा भी पहुँचा जा सकता है। यह नासिक मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन भी है। मुंबई की ओर जाने वाली अधिकतर गाड़ियाँ नासिक होते हुए गुजरती हैं। मुंबई-आगरा महामार्ग नासिक होते हुए गुजरता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Kalaram Temple कालाराम मंदिर
http://shrikalaramsansthannashik.org/english/index.html
कालाराम मंदिर- इंडिया एयरपोर्ट ग्लोबल वेबसाईट(अँग्रेजी में)
Black Statue Of Rama - Kalaram Temple Nashik
श्रेणी:नासिक
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिन्दू मंदिर
श्रेणी:नासिक ज़िले के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:नासिक विकिपरियोजना के अंतर्गत बनाए गए लेख