411 REFERENCE · Wikipedia
मुनेओ तोकुनागा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुनेओ तोकुनागा 1945 1 1 ओसाका 2016 8 1 1945 1 1 क्योटो भारतविद मुनेओ तोकुनागा (徳永 宗雄, Tokunaga Muneo, तोकुनागा मुनेओ ) एक जापानी भारतविद थे। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डॉक्टरेट कार्यक्रम के स्नातक किया, और फिर क्योटो विश्वविद्यालय के भारतविद्या विभाग में पढ़ाया। रामायण और महाभारत को डिजिटल प्रारूप देने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
जीवनी
तोकुनागा संस्कृत और वेदों के विशेषज्ञ थे और भारतीय भाषाओँ पर दुनिया के अग्रणी जानकारों में से एक थे March 2012 वे भारतीय महाकाव्यों के विद्वान माने जाते थे, और 1994 में पूना क्रिटिकल एडिशन पर आधारित महाभारत के एएससीआईआई प्रारूप में उन्होंने दुनिया को महाभारत का पहला डिजिटल, खोज योग्य पाठ प्रदान किया। इसे बाद में जॉन डी॰ स्मिथ ने संशोधित किया। तोकुनागा ने बड़ौदा क्रिटिकल संस्करण पर आधारित एक अन्य भारतीय महाकाव्य, रामायण का भी अनुवाद किया, जो स्मिथ के अपने संशोधित डिजिटल संस्करण का आधार बना। John Smith, Towards a machine-readable Mahabharata https://web.archive.org/web/20071113035827/http://bombay.indology.info/mahabharata/history.html 13 नवंबर 2007 वे जापानी और तमिल भाषाओं को जोड़ने वाले सुसुमु ओऽनो के सिद्धांतों के घोर आलोचक थे।Tokunaga Muneo,Nihongo to Tamirugo Gengo Kenkyū No. 2
लिंक
सियानी-तोकुनागा मुनो (किताबें)
टिप्पणियाँ
श्रेणी:२०१६ में निधन
श्रेणी:1945 में जन्मे लोग
श्रेणी:जापान के लोग
श्रेणी:जापानी भारतविद