411 REFERENCE · Wikipedia
व्लादिवोस्तोक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2023
thumb|220px|व्लादिवोस्तोक ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के किनारे बसा हुआ है
thumb|220px|प्रिमोर्स्की क्राय राज्य के दक्षिणी भाग में व्लादिवोस्तोक की स्थिति
thumb|220px|व्लादिवोस्तोक शहर के केन्द्रीय भाग में स्थित फ़ोकीना मार्ग का नज़ारा
व्लादिवोस्तोक (रूसी: Владивосто́к) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन व उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ५,९४,७०१ गिनी गई थी जो २०१० की जनगणना में थोड़ी-सी घट कर ५,९२,०६९ हो गई। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढ़िया माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका ज़िम्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।
नाम का अर्थ
'व्लादिवोस्तोक' दो रूसी शब्दों को जोड़कर बना है। 'व्लाद' (Влад) का अर्थ है 'राजा' या 'मालिक' और रूसी नामों में यह उसी तरह प्रयोग होता है जिस तरह कुछ भारतीय नामों में 'इंद्र' या 'ईश' होता है। 'वोस्तोक' (восто́к) का अर्थ है 'पूर्व'। इन दोनों को मिलाकर 'व्लादिवोस्तोक' का अर्थ है 'पूर्व का राजा/मालिक' और यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह रूस का सब से पूर्वी बड़ा नगर है।
भूगोल और मौसम
व्लादिवोस्तोक मुरावयोव-अमूर्स्की प्रायद्वीप (पॅनिनसुला) के दक्षिणतम भाग पर स्थित है। यह इलाक़ा थोड़ा-बहुत पहाड़ी है और इसका सबसे ऊँचा स्थान २५७ मीटर ऊँचा ख़ोलोदिलनिक पर्वत (гора́ Холоди́льник) है। जनवरी में यहाँ बहुत सर्दी पड़ती है और औसत तापमान −१३.२ °सेंटीग्रेड होता है जबकि अगस्त में औसत तापमान २०.६ °सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में यहाँ काफ़ी बर्फ़ गिरती है।
अर्थव्यवस्था और व्यापार
यहाँ के लोगों की आय के मुख्य स्रोत समुद्री व्यापार, मछली पकड़ना और रूसी नौसेना से सम्बंधित नौकरियाँ हैं। व्लादिवोस्तोक के कुल उत्पादन का तीन-चौथाई हिस्सा मछलियों को पकड़कर उनसे सम्बंधित व्यापार से आता है। व्लादिवोस्तोक से लगी हुई ज़ोलोतोय रोग खाड़ी जापान सागर से मिलती है और बहुत सी जापानी गाड़ियाँ समुद्री जहाज़ों से यहाँ लाइ जाती हैं। इन गाड़ियों की बेच-ख़रीद भी इस शहर के लिए एक बड़ा आमदनी का स्रोत है। हर वर्ष यहाँ ढाई लाख जापानी गाड़ियाँ बेचीं जाती हैं जिनमें से दो लाख रूस के अन्य भागों में ले जाई जाती हैं।
इन्हें भी देखें
प्रिमोर्स्की क्राय
ज़ोलोतोय रोग
ख़ोलोदिलनिक पर्वत
रूस
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्रिमोर्सकी क्राय
श्रेणी:रूस के नगर