411 REFERENCE · Wikipedia
सर्वाइवल हॉरर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी सितंबर 2026
सर्वाइवल हॉरर एक्शन रोमांच गेमों की एक उप-शैली है। आम एक्शन गेमों की तुलना में खिलाड़ी को सीमित गोला-बारूद, सीमित हथियार और कम हेल्थ उपलब्द्ध करवाया जाता है और उन्हे खेलते वक्त धीमी गति, सीमित सीमित दृष्टि-सीमा या तकनीक में तरह-तरह की रुकावटों का सामना करना परता है। खिलाड़ी को चुनौती दी जाती है कि बे गेम के काल्पनिक दुनिया के अन्दर बसे नए क्षेत्रों के खोज करे और उन नए इलाकों के रास्ते खोलने के लिए उन्हे कहि सारे पहेलियों को हल निकालना होता हैं। ये गेम में डरावने माहौल, जैसे अंधेरे भूलभुलैया जैसे रास्तों और दुश्मनों के अचानक हमलों जैसी गहरी हॉरर थीमों का इस्तेमाल किय जाता हैं।
"सर्वाइवल हॉरर" शब्द का इस्तेमाल पहली बार 1996 में हुआ, जब रेसिडंट इविल वीडियो गेम का मूल जापानी संस्करण बाज़ार में लाया गया। यह गेम 1989 के स्वीट होम और 1992 के अलोन इन द डार्क जैसे हॉरर थीम वाले शुरुआती गेमों से प्रभावित था। तब से इसी बिशेष शैली के गेमों के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया जाने लगा। 2005 में रेसिडेंट ईविल के चैथे संस्करण को लाया गया, और गेमों के इस शैली में एक्शन गेम्स और शूटर गेमों की खूबियाँ शामिल की जाने लगीं। इसके चलते गेमिंग पत्रकारों ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या लंबे समय से चली आ रही सर्वइवल हॉरर फ्रैंचाइज़ी अपने पुराने शैली को छोड़कर एक नई शैली की ओर बढ़ गई हैं, जिसे अक्सर "एक्शन हॉरर" कहा जाता है।[http://www.gamerevolution.com/manifesto/survival-horror-vs-action-horror-10399 Survival Horror vs. Action Horror gamerevolution.com 10 September 2013http://metro.co.uk/2013/06/25/the-evil-within-preview-real-survival-horror-3855378/ The Evil Within preview – 'real survival horror' 25 June 2013 metro.co.uk 10 September 2013http://bloody-disgusting.com/news/3229453/6-upcoming-horror-games-that-look-absolutely-terrifying/ 6 Upcoming Horror Games That Look Absolutely Terrifying 21 April 2013 blooody-disgusting.org 10 September 2013
परिभाषा
सर्वाइवल हॉरर एक्शन रोमांच गेमों की ही एक उप-शैली है, जो काफी हद तक डरावनी काल्पनिक काहानीओ पर आधारित होती है।http://uk.gamespot.com/gamespot/features/pc/history_horror_pt1/p2_01.html A Modern History of Horror Games Brett Todd GameSpot https://web.archive.org/web/20070518141649/http://uk.gamespot.com/gamespot/features/pc/history_horror_pt1/p2_01.html 2007-05-18 2007-03-18Horror Video Games: Essays on the Fusion of Fear and Play https://archive.org/details/horrorvideogames0000unse Perron Bernard McFarland & Company 2009 978-0786441976 Perron Bernard 26–45 Games of Fear: A Multi-Faceted Historical Account of the Horror Genre in Video GamesHorror Video Games: Essays on the Fusion of Fear and Play https://archive.org/details/horrorvideogames0000unse Perron Bernard McFarland & Company 2009 978-0786441976 Perron Bernard 26–45 Games of Fear: A Multi-Faceted Historical Account of the Horror Genre in Video Games हालाँकि कई एक्शन गेमों में भी अकेला नायक तनावपूर्ण माहौल में दुश्मनों के झुंड से मुकाबला करता हैhttp://kotaku.com/5056008/does-survival-horror-really-still-exist Does Survival Horror Really Still Exist? Leigh Alexander 2008-09-29 Kotaku https://web.archive.org/web/20080930185914/http://kotaku.com/5056008/does-survival-horror-really-still-exist September 30, 2008 2009-04-16 लेकिन सर्वाइवल हॉरर गेम अन्य हॉरर-थीम वाले एक्शन गेमों से बिल्कुल अलग होते हैं।https://www.wired.com/gamelife/2009/04/qa-wii-silent-h/ Silent Hill Re-Imagines Horror Game Clichés for Wii Wired Chris Kohler 2009-04-16 2009-05-06http://ps2.gamespy.com/playstation-2/ghosthunter/539712p1.html Ghost Hunter Justin Leeper 2004-08-17 GameSpy 2009-05-06 शुरुआत मे खिलाड़ी जब गेम कि काल्पनिक दुनिया में प्रबेश करता है तो खुद्को काफि कमज़ोर मेहसुस करता है। उसके पास पर्याप्त हथियार नहीं होते,http://wps.prenhall.com/bp_gamedev_1/54/14053/3597646.cw/index.html Fundamentals of Game Design Rollings Andrew Ernest Adams Prentice Hall 2006 2009-02-06 https://web.archive.org/web/20171231072651/http://wps.prenhall.com/bp_gamedev_1/54/14053/3597646.cw/index.html 2017-12-31 जिसकी वजह से खिलाड़ियों को आक्रामक हमले करने के बजाय पहेलियाँ सुलझाने और दुश्मनों से बचने पर ज़्यादा ध्यान देना पड़ता है।http://retro.ign.com/articles/880/880202p1.html Fear 101: A Beginner's Guide to Survival Horror Jim Sterling 2008-06-09 IGN https://web.archive.org/web/20120217164343/http://retro.ign.com/articles/880/880202p1.html 2012-02-17 2009-04-17 इस गेम में खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी चुनौती यह होती है कि वे अपने सीमित गोला-बारूद और बाकी संसाधनों को सही ढंग से सँभालें और सोच-समझकर उनका इस्तेमाल करें।http://www.gamespy.com/articles/490/490366p1.html GameSpy Hall of Fame: Haunted House Christopher Buecheler 2002-12-08 GameSpy https://web.archive.org/web/20120422180841/http://www.gamespy.com/articles/490/490366p1.html 2012-04-22 2009-02-06 आमतौर पर, इन गेमों की दुनिया में मुख्य खिलाड़ी के अलावा अन्य पात्र बहुत कम होते हैं। गेम खेलते वक्त खिलाड़ियों को डायरी, लिखे हुए संदेशों या ऑडियो रिकॉर्डिंग्स के ज़रिए कहानी का पता चलता है।http://retro.ign.com/articles/104/1040759p1.html IGN Presents the History of Survival Horror Travis Fahs October 30, 2009 IGN 2009-11-02 15 मई 2012 https://web.archive.org/web/20120515071844/http://retro.ign.com/articles/104/1040759p1.html dead
गेम डिजाइन
कमज़ोर कॉम्बैट/लड़ाई
सर्वाइवल हॉरर एक्शन रोमांच गेमों की ही एक उप-शैली है। सामान्य एक्शन गेमों के विपरीत, जहाँ खिलाड़ी का पात्र बहुत सारे हथियारों के साथ लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार होता है, यहाँ ऐसा नहीं होता। खिलाड़ी के सामने अक्सर ऐसे कई कारण आते हैं जो मुख्य विकल्प के रूप में लड़ाई को अप्रभावी बना देते हैं, जैसे कि हथियारों की सीमित संख्या या अजेय दुश्मन;http://uk.gamespot.com/pc/action/left4dead/news.html?sid=6163983&mode=previews Left 4 Dead Q&A - First Details GameSpot https://web.archive.org/web/20070930174515/http://uk.gamespot.com/pc/action/left4dead/news.html?sid=6163983&mode=previews 2007-09-30 2007-03-10 यदि हथियार उपलब्ध भी हों, तो उनका गोला-बारूद अन्य गेमों की तुलना में बहुत कम होता है। इसलिए, खिलाड़ी बाकी के एक्शन गेमों की तुलना में यहाँ खुद को अधिक असुरक्षित और संवेदनशील महसूस करते हैं, और गेम का डरावना माहौल एक ऐसी कहानी बुनता है जहाँ परिस्थितियाँ पूरी तरह से खिलाड़ी के खिलाफ़ होती हैं। ऐसी स्थिति खिलाड़ियों को सीधे मुकाबले से दूर रखती है, और उन्हें इस बात पर ध्यान देना पड़ता है कि वे अपने दुश्मनों से कैसे बचें या उनके ख़िलाफ़ माहौल का इस्तेमाल कैसे करें। गेम में 'सिंगल-प्लेयर' प्रारूप के तहत एक से ज़्यादा खिलाड़ियों के बजाय सिर्फ़ एक खिलाड़ी को खेलने की अनुमति दी जाती है, और सामान्य एक्शन हीरो की तुलना में एक अधिक कमज़ोर पात्र देकर खिलाड़ी के इस असुरक्षा के अनुभव को और गहरा करने की कोशिश की जाती है।http://www.gamasutra.com/view/feature/2110/postmortem_the_game_design_of_.php Postmortem: The Game Design of Surreal's The Suffering Richard Rouse III 2004-06-09 https://web.archive.org/web/20080227075412/http://www.gamasutra.com/view/feature/2110/postmortem_the_game_design_of_.php February 27, 2008 2009-02-06
सर्वाइवल हॉरर शैली एक्शन के अलावा अन्य चुनौतियों के लिए भी जानी जाती है, जैसे कि गेम की दुनिया में अलग-अलग जगहों पर पहेलियाँ सुलझाना और चीज़ों को इकट्ठा करना व उनका प्रबंधन करना।https://bloody-disgusting.com/news/3234623/horror-declassified-a-look-at-inventory-and-resources/ [Horror Declassified] A Look At Inventory And Resources Dodd Adam May 25, 2013 गेम की दुनिया के कई इलाके तब तक खिलाड़ी की पहुँच से बाहर रहते हैं, जब तक कि वह कुछ विशेष चीज़ें हासिल न कर ले। कभी-कभी, गेम के विभिन्न स्तरों(लेवल्स) को वैकल्पिक रास्तों के साथ भी डिज़ाइन किया जाता है। गेम के लेवल्स खिलाड़ियों को भूलभुलैया जैसे माहौल से भी चुनौती देते हैं, जो खिलाड़ी के रास्ता खोजने के कौशल का परीक्षण करते हैं। गेम के लेवल्स को अक्सर अंधेरे और सँकरे (क्लॉस्ट्रोफोबिक) माहौल में डिज़ाइन किया जाता है, जिसमें अक्सर मंद रोशनी, विशेष कैमरा एंगल और सीमित दृष्टि-सीमा का उपयोग करके खिलाड़ी की देखने की क्षमता को बाधित किया जाता है, ताकि सस्पेंस पैदा हो सके और चुनौती बढ़े; हालाँकि, इस शैली के गेमों में विशाल और खुले वातावरण का प्रयोग भी देखने को मिलता है।Level Design for Games https://archive.org/details/leveldesignsforg0000coph Phil Co New Riders Games 2006 40Horror Film Richard J. Hand Univ. Press of Mississippi 2004 Steffen Hantke 117–134 Proliferating Horrors: Survival Horror and the Resident Evil Franchise
दुश्मन
आमतौर पर खिलाड़ियों को गेम की दुनिया में किसी भयानक शक्ति या ताकत की जाँच-पड़ताल करना और उनका सामना करना पड़ता है। इस प्रकार, इन गेमों में डरावनी कहानियों के सामान्य तत्वों को चुनौतियों के रूप में खिलाड़ी के सामने रखा जाता है।Bernard Perron 2004 Sign of a Threat: The Effects of Warning Systems in Survival Horror Games COSIGN 2004 Proceedings, Art Academy, University of Split शुरुआती गेमों में डरावनी फ़िल्मों की तरह निश्चित (फिक्स्ड) कैमरा एंगल का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे दुश्मनों को ऐसी जगहों पर छिपने का मौका मिलता था जो खिलाड़ी की नज़र से छिपी होती थीं।https://www.theguardian.com/technology/gamesblog/2008/dec/12/gameculture-playstation Destuctoid on the death of survival horror Keith Stuart 2008-12-12 guardian.co.uk 2009-04-16 इसके अलावा, कई सर्वइवल हॉरर गेम खिलाड़ी को आने वाले ख़तरे के बारे में सूचित करने के लिए ऑफ-स्क्रीन आवाज़ों या अन्य चेतावनी संकेतों का इस्तेमाल करते हैं। यह संकेत खिलाड़ी की मदद तो करते हैं, लेकिन साथ ही उनमें चिंता और अनिश्चितता की भावना भी पैदा करते हैं।
सर्वाइवल हॉरर गेम में खिलाड़ियों को कई तरह के राक्षसो का सामना करना पड़ता है। दुश्मन अचानक या अप्रत्याशित रूप से सामने आ सकते हैं; साथ ही, गेम के लेवल्स को अक्सर इस तरह डिज़ाइन किया जाता है जहाँ दुश्मन अचानक छत से नीचे गिरते हैं या खिड़कियाँ तोड़कर अंदर कूद पड़ते हैं। कई एक्शन-एडवेंचर गेमों की तरह, सर्वाइवल हॉरर गेम भी कभी कभी बॉस फाइट पर आधारित होते हैं, जहाँ खिलाड़ी को अगले क्षेत्र में पहुँचने के लिए एक शक्तिशाली दुश्मन का सामना करना पड़ता है। ये मुकाबले लोकप्रिय डरावनी कहानियों के मुख्य खलनायकों से प्रेरित होते हैं, और बॉस को हराने पर खिलाड़ी गेम में आगे बढ़ता है।https://collider.com/gaming-terms-video-game-slang-explained/ Get to Know These Gaming Terms for Cool Kids: From AAA to Roguelike and Beyond 18 July 2021 Collider
संदर्भ
श्रेणी:चलित संस्कृति