411 REFERENCE · Wikipedia
दक्षिणचित्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दक्षिणचित्र DakshinaChitra Logo.svg 1.2 1996 12 14 yes yes 4,220 वस्तुएँ और 1,000,000 चित्र पूर्वी समुद्रतट मार्ग, मुत्तुकादु, चेन्नै, भारत India Tamil Nadu तमिलनाडु में दक्षिणचित्र की स्थिति दक्षिणचित्र 12.822423 80.243098 inline मद्रास शिल्प फाउन्डेशन विरासत स्थल लौरी बेकर बेन्नी कुरियाकोस देबोराह त्यागराजन dakshinachitra.net
दक्षिणचित्र भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक जीवंत-इतिहास संग्रहालय है, जो दक्षिण भारतीय विरासत और संस्कृति को समर्पित है। यह चेन्नै के दक्षिण में २५ किमी की दूरी पर स्थित है और 14 दिसंबर 1996 को जनता के लिए खोला गया था। इस संग्रहालय की स्थापना और प्रबंधन मद्रास क्राफ्ट फाउंडेशन (MCF) द्वारा किया जा रहा है। MCF की स्थापना 1984 में हुई थी। अमेरिकी मूल की भारतीय कला इतिहासकार, डेबोरा त्यागराजन, इस संग्रहालय का संचालन करती हैं। यह संग्रहालय १० एकड़ भूमि में बना है जो तमिलनाडु सरकार से 33 साल के पट्टे पर ली गई है। चेन्नई और पांडिचेरी को जोड़ने वाले ईस्ट कोस्ट रोड पर मुत्तुकाडु में स्थित इस जगह से बंगाल की खाड़ी का नज़ारा दिखता है।
दक्षिणचित्र को एक विरासत गाँव के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों के जीवन-शैली को दर्शाती कई प्रदर्शनियाँ और स्थानांतरित आवासों के मूल नमूने हैं। ये प्रदर्शनियाँ दक्षिण भारतीय परंपराओं की वास्तुकला, कला, लोक प्रदर्शन कलाओं और शिल्पकला को दर्शाती हैं। यहाँ एक शोध इकाई, शिल्प बाज़ार, खेल का मैदान, धार्मिक समारोहों के लिए एक क्षेत्र, पत्थर कार्यशाला और स्मारिका कियोस्क आदि सुविधाएँ विद्यमान हैं। Acuff Evans 2014 120 दक्षिणचित्र में स्थायी रूप से काम करने वाले शिल्पकार हैं जो लोगों को अपने सामान बनाने की कला के बारे में बताते हैं। http://indiatoday.intoday.in/story/chennai-nalli-kapaleeswarar-temple-church-dakshinachitra/1/167038.html Must see must do in Chennai 3 January 2012 Dakshinachitra India Today https://web.archive.org/web/20150617034449/http://indiatoday.intoday.in/story/chennai-nalli-kapaleeswarar-temple-church-dakshinachitra/1/167038.html 17 June 2015 8 October 2015 इसके अलावा यहाँ विभिन्न शिल्पकलाओं पर नियमित रूप से कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। https://www.dakshinachitra.net/Ceramic-Worshop-Centre-ECR Dakshinachitra Ceramic Workshop Centre on ECR Chennai www.dakshinachitra.net 2019-10-30
center|450px|thumb|दक्षिणचित्र में स्थापित एक तिरुनेलवेली अग्रहारम
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
DakshinaChitra, a unique museum near Chennai is dedicated to documenting South Indian homes
[https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/dakshinachitra-entry-fees-attractions-how-to-reach-timings-004251.html दक्षिणचित्र संग्रहालय की जानकारी