Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आईएनएस कदमट्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आईएनएस कदमट्ट भारतीय नौसेना का एक पनडुब्बी निरोधी युद्धपोत है जिसका जलावतरण 7 जनवरी 2016 को किया गया। यह परियोजना 28 (प्रोजेक्ट 28, पी28) के अंतर्गत दूसरा पोत है। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=44141  https://web.archive.org/web/20160306081555/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=44141 6 मार्च 2016 इस परियोजना में इससे पहले आईएनएस कमोर्टा को 23 अगस्त 2014 को नौसेना में शामिल किया गया था। http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=109004 First Indigenously Built Stealth Anti-Submarine Warfare Ship- INS Kamorta- Commissioned पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 23 अगस्त 2014 25 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140826115619/http://pib.nic.in/newsite/erelease.aspx?relid=109004 26 अगस्त 2014 live आईएनएस कदमट्ट का नाम भारत के पश्चिमी छोर पर स्थिति लक्ष्यद्वीप द्वीप समूहों के एक द्वीप पर रखा गया है। लक्ष्यद्वीप द्वीप समूहों और नौसेना का विशेष संबंध है और यहां आईएनएस द्वीपरक्षक का बेस स्थित है। आईएनएस कदमट्ट टोटल एटमॉसफेरिक कंट्रोल सिस्टम, इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म मेनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, बैटल डैमेज कंट्रोल सिस्टम और परसेनल लोकेटर सिस्टम से लैस है। उल्लेखनीय है कि इस पोत को ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्य के तहत निर्मित किया गया है। जहाज का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा देश में ही तैयार किया गया है और इसे परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के हालात से निपटने के योग्य बनाया गया है। जहाज के हथियार और संवेदी उपकरण देश में ही तैयार किए गये हैं, जिनमें कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर, तारपीडो ट्यूब लॉन्चर और इन्फ्रा-रेड सिग्नेचर सप्रेशन सिस्टम शामिल हैं। इन्हें भी देखें आईएनएस कमोर्टा आइएनएस किलतान सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय नौसेना के कॉर्वेट युद्धपोत