Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुगनू (1973 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुगनू जुगनू (1973).jpg जुगनू का पोस्टर प्रमोद चक्रवर्ती प्रमोद चक्रवर्ती एस॰ डी॰ बर्मन गुलशन नन्दा धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, प्राण, प्रेम चोपड़ा, महमूद, ललिता पवार सचिन भौमिक 30 अगस्त, 1973 भारत हिन्दी जुगनू 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में धर्मेन्द्र, हेमामालिनी, ललिता पवार, महमूद, प्रेम चोपड़ा, नज़ीर हुसैन, अजीत और प्राण हैं। संगीत एस॰ डी॰ बर्मन का है और गीत आनंद बख्शी के हैं।Jugnu (1973) https://www.thehindu.com/features/cinema/cinema-columns/jugnu-1973/article5376237.ece 23 मई 2019 द हिन्दू 21 नवम्बर 2013 en-IN https://web.archive.org/web/20171202083827/http://www.thehindu.com/features/cinema/cinema-columns/jugnu-1973/article5376237.ece 2 दिसंबर 2017 live यह बॉक्स ऑफिस पर "सुपरहिट" बन गई और 1973 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी। संक्षेप जुगनू नाम का एक बदमाश है, जो प्रत्येक अपराध करने के बाद जुगनू की प्रतिकृति छोड़ देता है। वह कई डकैतियों को अंजाम दे चुका है, जिसमें से एक चलती ट्रेन से भी शामिल है। उसे महेश (महमूद) द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। जुगनू का एक और अवतार है, अशोक (धर्मेन्द्र), जो समाज का एक सम्मानित आदमी है। वह दान-पुण्य भी करता है और अपनी माँ की याद में छोटे बच्चों के स्कूल को चलाता है। बचपन में अपनी माँ को एक जमींदार, घनश्याम दास (सुजीत कुमार) से बचाने के बालक अशोक ने उसकी हत्या कर दी थी। वह कानून से बचने के लिए गायब हो गया और फिर जुगनू / अशोक के रूप में लौट आया। अशोक को सीमा (हेमामालिनी) से प्यार हो जाता है। एक दिन जुगनू, बॉस (अजीत) के बारे में जान जाता है। वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, जिसे वह नाकाम करने की कसम खाता है। बॉस ने रमेश (प्रेम चोपड़ा) को फंसा लिया है, जो श्याम और उसके पिता की संपत्ति का असली उत्तराधिकारी होने का बहाना करके सीमा को फुसला रहा है। सीमा के साथ रहते हुए, अशोक को पता चलता है कि वह वास्तव में उस आदमी की बेटी के साथ प्यार करता है जिसे उसने एक बच्चे के रूप में मार दिया था। वह इस रिश्ते को त्याग कर दूसरे शहर जाने का फैसला करता है। लेकिन इसके लिए उसे ये सुनिश्चित करना होगा कि उसका स्कूल भविष्य में भी चलता रहे। वह बड़ी डकैती की योजना बनाते है जो उसकी अंतिम रहेगी। लेकिन बॉस के एक आदमी के कारण पुलिस सतर्क हो जाती है। हालांकि, पुलिस द्वारा निर्धारित जाल से बचने के बाद, वह प्रोफेसर, श्याम (प्राण), जो उसके असली पिता हैं के घर में शरण लेता है। इसके बाद, सीमा की माँ (ललिता पवार) उसके कुख्यात पिता और अशोक की बेगुनाही के वास्तविक स्वरूप का खुलासा करती हैं। मुख्य कलाकार धर्मेन्द्र देओल ― अशोक रॉय 'जुगनू' हेमा मालिनी देओल ― सीमा कुमारी प्राण ― शाम प्रेम चोपड़ा ― रमेश महमूद ― महेश ललिता पवार ― श्रीमती घन शाम दास जय श्री टी ― शीला मनमोहन ― माइक राज मेहरा ― इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ― शाम के पिता धुमाल ― शीला के पिता कमल कपूर - पुलिस इंस्पेक्टर संगीत गायन आनंद बख्शी एस॰ डी॰ बर्मन जाने क्या पिलाया तूने लता मंगेशकर 4:23 गिर गया झुमका गिरने दो लता मंगेशकर, किशोर कुमार 4:20 मेरी पायलिया गीत तेरे गाये लता मंगेशकर 5:26 तेरा पीछा ना छोडूँगा किशोर कुमार 4:54 दीप दीवाली के झूठे किशोर कुमार, पूर्णिमा 4:17 जब बागों में जुगनू लता मंगेशकर 4:48 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0070253 जुगनू श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:एस॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में